केंद्रीय गृहमंत्री अमति शाह इन दिनों जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। आज वह नौशेरा में जनता को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, “कांग्रेस फिर से जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को वापस लाना चाहती है। 30 साल तक जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद चला, 30 साल में 3 हजार दिन जम्मू कश्मीर में कर्फ्यू रहा, 40 हजार लोग मारे गए… फारूक साहब आप उन दिनों कहां थे? मैं आपको बताता हूं, जब कश्मीर जल रहा था, तब फारूक साहब लंदन में आराम से छुट्टियां मना रहे थे।
आज जम्मू कश्मीर में हमारा तिरंगा शान से लहरा रहा है, लेकिन कांग्रेस, NC वाले कहते हैं कि हम शेख अब्दुल्ला वाला ध्वज वापस लाना चाहते हैं। फारूक साहब, जितना जोर लगाना है लगा लो… लेकिन अब कश्मीर में सिर्फ हमारा प्यारा तिरंगा ही लहराएगा। कांग्रेस, NC ने कहा है कि पहाड़ियों, गुर्जर बकरवाल, दलित, वाल्मीकि, ओबीसी समुदाय को जो आरक्षण दिया गया, हम उस पर पुन: विचार करेंगे।
पहाड़ी भाई बहनों के आरक्षण का अधिकार कांग्रेस, NC और PDP ने 70 वर्षों तक छीन रखा था। पहाड़ियों को आरक्षण न देने का इनका फैसला था। मोदी जी ने कहा, कांग्रेस, NC और PDP को जो करना है, वो करे… हम पहाड़ियों को आरक्षण देंगे। जब पहाड़ियों को आरक्षण दिया गया, तो फारूक साहब ने यहां के गुर्जर भाइयों को उकसाना शुरू किया कि आपका आरक्षण चला जाएगा।







