ADVERTISEMENT
Monday, August 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एशिया की दूसरी सबसे खराब करेंसी बना भारत का रुपया……..

UB India News by UB India News
September 8, 2024
in TAZA KHABR, कारोबार
0
एशिया की दूसरी सबसे खराब करेंसी बना भारत का रुपया……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय करेंसी रुपये के भाव में लगातार गिरावट आ रही है. कमजोर होते रुपये के नाम एक खराब रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है. पिछले महीने के दौरान रुपये का नाम एशिया की सबसे खराब करेंसी की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आया है.

सबसे खराब करेंसी बना बांग्लादेश का टका

बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त महीने में डॉलर के मुकाबले एशिया की ज्यादातर करेंसी मजबूत हुई. सिर्फ भारतीय रुपये और बांग्लादेशी टका ही ऐसी दो करेंसी रही, जिसके भाव में डॉलर के मुकाबले गिरावट आई. टका 1.58 फीसदी की गिरावट के साथ अगस्त में एशिया की सबसे खराब करेंसी बना. उसके बाद 0.17 फीसदी गिरकर रुपया दूसरे नंबर पर रहा.

RELATED POSTS

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..

बिहार में आज और कल राज्य के कई इलाकों में आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना……….

ऐतिहासिक निचले स्तर पर रुपया

भारतीय रुपया अभी डॉलर के मुकाबले ऑल टाइम लो लेवल के पास आया हुआ है. पिछले सप्ताह के दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले 84 से भी नीचे तक गिरा. अगस्त महीने के बाद सितंबर में भी रुपये में गिरावट जारी है. इस महीने भारतीय करेंसी अब तक 0.13 फीसदी कमजोर हो चुकी है. इस पूरे वित्त वर्ष में यानी अप्रैल से अभी तक रुपया 0.6 फीसदी कमजोर हुआ है.

पिछले साल बढ़िया था रुपये का हाल

पिछले वित्त वर्ष में रुपये ने अच्छा परफॉर्म किया था और एशिया की तीसरी सबसे स्थिर व मजबूत करेंसी बनने में कामयाब रहा था. पिछले वित्त वर्ष के दौरान एशिया में भारतीय रुपये से बेहतर सिर्फ हांगकांग डॉलर और सिंगापुर डॉलर का परफॉर्मेंस रहा था. वित्त वर्ष 2023-24 में रुपया 1.5 फीसदी नीचे आया था. हालांकि उससे पहले वित्त वर्ष 2022-23 में रुपये में 7.8 फीसदी की भारी गिरावट आई थी.

ये हैं एशिया की सबसे मजबूत करेंसी

पिछले महीने की बात करें तो एशियाई करेंसी में सबसे बेहतर स्थिति ताईवान डॉलर की रही, जो डॉलर के मुकाबले पूरे महीने में 2.72 फीसदी मजबूत हुआ. दक्षिण कोरिया का वॉन 2.47 फीसदी की मजबूती के साथ अगस्त में एशिया की दूसरी सबसे अच्छी करेंसी बना. जापान का येन 2.61 फीसदी की तेजी के साथ तीसरे और वियतनाम का डोंग 1.56 फीसदी की मजबूती के साथ चौथे पायदान पर रहा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..

by UB India News
August 9, 2026
0

बिहार के व्यवहार न्यायालयों में कार्यरत न्यायिक कर्मचारियों की वर्षों से लंबित सेवा संबंधी मांगों को लेकर रविवार को पटना...

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार में आज और कल राज्य के कई इलाकों में आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना……….

by UB India News
August 9, 2026
0

 बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 10 अगस्त 2026 को राज्य के कई...

कल तिरंगा यात्रा को लेकर पटना ट्रैफिक में हुआ बदलाव …..

कल तिरंगा यात्रा को लेकर पटना ट्रैफिक में हुआ बदलाव …..

by UB India News
August 9, 2026
0

जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक सोमवार सुबह आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर पटना यातायात पुलिस ने शहर...

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

by UB India News
August 9, 2026
0

भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर में असिस्टेंट टेक्निशयन के पद पर काम करने वाला रौशन कुमार AEDO परीक्षा का सेटर था।...

Next Post
पेरिस पैरालिंपिक-2024- भारत ने पहली बार 7 गोल्ड सहित 29 मेडल जीते

पेरिस पैरालिंपिक-2024- भारत ने पहली बार 7 गोल्ड सहित 29 मेडल जीते

करगिल से लेकर पुलवामा तक कब-कब बेपर्दा हुआ PAK

करगिल से लेकर पुलवामा तक कब-कब बेपर्दा हुआ PAK

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend