ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सबूत नष्ट करने या FIR दर्ज न करने पर जिम्मेदार अफसर को मिले सजा

UB India News by UB India News
September 3, 2024
in TAZA KHABR
0
सबूत नष्ट करने या FIR दर्ज न करने पर जिम्मेदार अफसर को मिले सजा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पश्चिम बंगाल विधानसभा ने विपक्ष के पूर्ण समर्थन के साथ राज्य का बलात्कार रोधी विधेयक सर्वसम्मति से मंगलवार को पारित कर दिया. इस विधेयक में रेप पीड़िता की मौत हो जाने या उसके कोमा में चले जाने पर दोषियों को मौत की सजा का प्रावधान का प्रस्ताव है. इसके अलावा रेप और गैंगरेप के दोषी व्यक्ति को आजीवन कारावास देने का प्रस्ताव है. इतना ही नहीं इस दौरान उन्हें पेरोल भी नहीं मिलेगी. हालांकि, विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने  बंगाल सरकार के एंटी रेप विधेयक में संशोधन पेश किया. उन्होंने इसमें कई और मांगों को रखा.

– सुवेंदु अधिकारी ने मांग की कि अगर पुलिस स्टेशन FIR लेने से इंकार करता या देरी करता है, तो जिम्मेदार अधिकारियों को अधिकतम सजा मिले.
– मेडिकल परीक्षण या पोस्टमार्टम में देरी या लापरवाही के लिए हेल्थ अफसर के लिए सजा का प्रावधान हो.
– सबूत नष्ट होने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति या अधिकारी के खिलाफ सजा का प्रावधान.
– जांच पुलिस अधिकारी और चिकित्सा परीक्षक या फिर स्वास्थ्य कर्मी द्वारा बयान बदलने पर सजा का प्रावधान रखा जाए.
– गवाही के दौरान राज्य सरकार पुलिस द्वारा पूर्ण सुरक्षा मुहैया कराई जाए. 30 दिनों के ट्रायल पूरा होने पर हो सजा का ऐलान.

RELATED POSTS

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

जूनियर डॉक्टर से रेप की घटना के बाद लाया गया विधेयक

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में 9 अगस्त को जूनियर डॉक्टर के साथ रेप हुआ था. इसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया था. हालांकि, कोलकाता हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है. सीबीआई इस मामले में आरोपी संजय रॉय, आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष समेत 10 लोगों का पॉलिग्राफी टेस्ट करा चुकी है.

रेप की इस घटना के बाद पूरे बंगाल में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले दिनों ऐलान किया था कि वे जल्द इस पर कानून लाएंगी. इसी के तहत ममता बनर्जी ने विधानसभा का दो दिन का विशेष सत्र बुलाया था. इसमें ‘अपराजिता महिला एवं बाल विधेयक (पश्चिम बंगाल आपराधिक कानून एवं संशोधन) विधेयक 2024’ बिल पेश किया गया. यह पास हो गया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 7, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

आज का खास ….

आज का खास ….

by UB India News
August 5, 2026
0

आज 6 अगस्त 2026 ईस्वी दिन वुधवार वर्ष का 218 वाँ दिन 147 दिन शेष है। आज श्रावण कृष्ण पक्ष...

आज का पंचांग

आज का पंचांग

by UB India News
August 5, 2026
0

📜 6 अगस्त 2026 का पञ्चांग- मुख्यांश 📜 दिनांक : 6 अगस्त 2026 ईस्वी वर्ष का 218 वाँ दिन ,...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

Next Post
शराब घोटाला: CM केजरीवाल को नहीं मिली राहत

सीबीआई कोर्ट ने CBI की चार्जशीट पर लिया संज्ञान, CM केजरीवाल और दुर्गेश पाठक को समन

छत्तीगढ़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ ,नौ माओवादी ढेर, गोलीबारी जारी

छत्तीगढ़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ ,नौ माओवादी ढेर, गोलीबारी जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend