ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ब्रुनेई और सिंगापुर की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, इन मुद्दों पर होगा मंथन

UB India News by UB India News
September 5, 2024
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
ब्रुनेई और सिंगापुर की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, इन मुद्दों पर होगा मंथन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रुनेई और सिंगापुर के दौरे पर रवाना हो गए हैं. पीएम मोदी अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान कई वैश्विक मुद्दों पर विदेशी नेताओं के साथ चर्चा करेंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी भारत के रक्षा, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी सेक्टर से जुड़े मुद्दों पर भी विचार विमर्स करेंगे. पीएम मोदी 4 और 5 सितंबर को सिंगापुर में होंगे. इस दौरान भारत और सिंगापुर के बीच सेमीकंडक्टर निर्माण व डिजिटल भुगतान क्षेत्र में दो अहम समझौते हो सकते हैं.

विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार के मुताबिक, भारत और सगापुर के रिश्ते बड़े विस्तार के लिए तैयार हैं. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया के निमंत्रण पर पीएम मोदी 3 और 4 सितंबर को ब्रुनेई की यात्रा कर रहे हैं. यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की ब्रुनेई की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी.

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

भारत की एक्स ईस्ट नीति का हिस्सा है ब्रुनेई
पीएम मोदी अपनी ब्रुनेई यात्रा के दौरान भारत के द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा करेंगे. इसके साथ ही वह ब्रुनेई के साथ सहयोग के नये क्षेत्रों की संभावनाओं को तलाशेंगे. बता दें कि भारत ब्रुनेई के साथ मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध साझा करता है. जिसमें रक्षा, व्यापार और निवेश के अलावा ऊर्जा, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण, संस्कृति और लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे कई क्षेत्र शामिल हैं जिनमें भारर और ब्रुनेई एक दूसरे का समकक्ष है. विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार कहा कि ब्रुनेई भारत की एक्ट ईस्ट नीति और हिंद-प्रशांत के दृष्टिकोण में एक महत्वपूर्ण साझीदार है.

ब्रुनेई में हो सकती हैं कई घोषणाएं
पीएम मोदी की ब्रुनेई यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणाएं हो सकती हैं. जिसमें दोनों देशों के बीच ऊर्जा औ रक्षा क्षेत्र में सहयोग शामिल है. बता दें कि ब्रुनेई ने हाल के सालों में रक्षा क्षेत्र में ध्यान देना शुरू किया है. इसके साथ ही ब्रुनेई ने भारत को करीबी सहयोग के लिए संदेश भी भेजा है. मजूमदार के मुताबिक, रक्षा क्षेत्र में एक कार्य समूह के गठन को लेकर भी दोनों देशों के बीच चर्चा हो रही है. जिससे दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को दिशा मिल सकती है. इसके साथ ही भारत ब्रुनेई के साथ कच्चे तेल की खरीद को लेकर भी समझौता कर सकता है. बता दें कि दोनों देश तेल उत्खनन क्षेत्र में भी संभावना तलाश रहे हैं. पीएम मोदी सिंगापूर में अपने समकक्ष लारेंस वोंग के मुलाकात करेंगे.

पीएम मोदी का सिंगापुर दौरा
पीएम मोदी अपनी यात्रा के दूसरे चरण में सिंगापुर जाएंगे. जहां वह सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के निमंत्रण पर 4 और 5 सितंबर को प्रवास करेंगे. इस यात्रा के दौरान दोनों देश रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करेंगे. इसके साथ ही आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार विमर्श करने की संभावना है. बता दें कि आसियान में सिंगापुर, भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझीदार है. जो प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का प्रमुख स्रोत भी है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
सबूत नष्ट करने या FIR दर्ज न करने पर जिम्मेदार अफसर को मिले सजा

सबूत नष्ट करने या FIR दर्ज न करने पर जिम्मेदार अफसर को मिले सजा

शराब घोटाला: CM केजरीवाल को नहीं मिली राहत

सीबीआई कोर्ट ने CBI की चार्जशीट पर लिया संज्ञान, CM केजरीवाल और दुर्गेश पाठक को समन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend