ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मणिपुर में कुकी आतंकियों द्वारा ड्रोन के जरिए बम गिराए जाने की घटना आतंकी हमला है….

UB India News by UB India News
September 5, 2024
in खास खबर, पूर्वी भारत
0
मणिपुर में कुकी आतंकियों द्वारा ड्रोन के जरिए बम गिराए जाने की घटना आतंकी हमला है….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने मंगलवार को कुकी आतंकियों द्वारा ड्रोन के जरिए आम लोगों और सुरक्षा कर्मियों पर बम गिराने की घटना की निंदा की है। उन्होंने इसे आतंकी घटना बताते हुए कहा है कि इस कायराना हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘आम लोगों और सुरक्षा कर्मियों के ऊपर ड्रोन से बम गिराने की घटना आतंकी घटना है। मैं इस कायरतापूर्ण घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। मणिपुर की सरकार इस अकारण हमले को गंभीरता से लेती है और सरकार स्थानीय लोगों पर इस अकारण हमले के लिए कड़ी कार्रवाई करने को प्रतिबद्ध है।’

‘हर तरीके की हिंसा की निंदा करते हैं’

सीएम ने आगे कहा, ‘हम हर तरीके की हिंसा की निंदा करते हैं। मणिपुर के लोग हर तरीके की हिंसा, अलगाववाद और बंटवारे के खिलाफ एकजुट अवश्य रहेंगे।’ मणिपुर के पश्चिमी इंफाल जिले के सेंजम चिरांग इलाके में सोमवार को संदिग्ध कुकी आतंकियों द्वारा ड्रोन से गिराए गए बम हमले में एक 23 साल की महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इससे पहले पूर्वी इंफाल जिले में एक अन्य बम हमले में कुकी आतंकियों ने सुरक्षा बलों के 3 बंकरों को नष्ट कर दिया था।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

‘हमले में घायल महिला की हुई सर्जरी’

पुलिस ने इस हमले की जानकारी देते हुए बताया था कि कुकी आतंकियों द्वारा एक शक्तिशाली बम गिराने की वजह से एक महिला समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इंफाल के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टरों ने महिला की सर्जरी की है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को कुकी आतंकियों ने पश्चिमी इंफाल जिले के कोत्रुक, कदंगबंद और सिंग्दा गावों में गंभीर हमले किए हैं। इस हमले में कोत्रुक गांव में एक 32 साल की महिला की मौत हो गई जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए।

‘हमले में 8 साल की बच्ची भी हुई घायल’

अधिकारियों ने बपताया कि घायलों में मृतक महिला की एक 8 साल की बच्ची भी शामिल है। इसके अलावा दो सुरक्षाकर्मी व एक स्थानीय टीवी पत्रकार भी शामिल है, जो इस घटना पर मीडिया कवरेज के लिए आया था। सोमवार की रात को जारी मणिपुर पुलिस के एक बयान में बताया गया कि हथियारबंद बदमाश उन इलाकों में देखे गए जहां पहले आपराधिक घटनाएं हुई हैं। रविवार को आतंकियों के हमले की जानकारी मिलने के बाद केंद्रीय बलों समेत सभी सुरक्षा बलों ने विभिन्न जिलों में संयुक्त अभियान चलाए।

24 घंटे के लिए हाई अलर्ट पर सुरक्षाबल

सूबे के 16 जिलों के सभी सुरक्षाबलों को अगले 24 घंटे के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा बल इन आतंकियों के खिलाफ चुराचांदपुर और काकचिंग जिलों के सीमांत इलाकों में संयुक्त अभियान चला रहे हैं। बता दें कि पिछले कई महीनों से मणिपुर को हिंसा की घटनाओं ने चपेट में ले रखा है हालांकि सरकार ने इन पर काफी हद तक काबू पाने में कामयाबी हासिल की है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
पेरिस पैरालंपिक 2024 के 6वें दिन भारत के पास एक दो या तीन नहीं बल्कि 7 मेडल्स जीतने के मौके………

पेरिस पैरालंपिक 2024 के 6वें दिन भारत के पास एक दो या तीन नहीं बल्कि 7 मेडल्स जीतने के मौके.........

भारत में AI का बाजार, 2027 तक पूरी दुनिया को टक्कर देने के लिए तैयार

भारत में AI का बाजार, 2027 तक पूरी दुनिया को टक्कर देने के लिए तैयार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend