ADVERTISEMENT
Sunday, August 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आम आदमी पार्टी के विधायाक अमानतुल्लाह खान को ED ने किया गिरफ्तार

UB India News by UB India News
September 3, 2024
in अपराध, खास खबर, दिल्ली
0
आम आदमी पार्टी के विधायाक अमानतुल्लाह खान को ED ने किया गिरफ्तार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर सोमवार सुबह-सुबह ED ने छापा मारा. इसके कुछ घंटे बाद ED ने उन्हें हिरासत में ले लिया. उन्होंने रेड की जानकारी X पर पोस्ट करते हुए दी थी. X पर पोस्ट करते हुए आप MLA अमानतुल्लाह खान ने कहा था ‘मेरे घर अभी ED के लोग मुझे गिरफ्तार करने के लिए पहुंचे हैं.

वहीं APP राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अमानतुल्लाह खान के इस दावे की पुष्टि की है. उन्होंने AAP विधायक के समर्थन में X पर एक पोस्ट लिखा है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा ‘ED की निर्दयता देखिए. अमानतुल्लाह खान पहले ईडी की जांच में शामिल हुए, उनसे आगे के लिए समय मांगा. उनकी सास को कैंसर है. उनका ऑपरेशन हुआ है. इस बीच ED ने उनके घर में सुबह-सुबह धावा बोल दिया. अमानतुल्लाह खान के खिलाफ कोई सबूत नहीं है. लेकिन मोदी की तानाशाही और ईडी की गुडांगर्दी दोनों जारी है.’

RELATED POSTS

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

रेड के बाद वीडियो
जिस वक्त अमानतुल्लाह खान के घर ED ने छापेमारी की, उस समय का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ED अधिकारी उनके घर के दरवाजे के बाहर खड़े हैं और अमानतुल्लाह खान उन से कह रहे हैं, ‘मैंने आपसे चार दिन का समय मांगा था, मेरी सास का अभी तीन दिन पहले ऑपरेशन हुआ है और आप मुझे अरेस्ट करने के लिए आ गए’. इसपर अधिकारी ने कहा, ‘आपने यह कैसे मान लिया कि हम आपको अरेस्ट करने आए हैं’.

AAP विधायक ने आगे कहा, अगर आप अरेस्ट करने नहीं आए हैं तो क्यों आए हैं. अमानतुल्लाह की पत्नी ने कहा, तीन कमरों के घर में किस चीज का सर्च है? विधायक ने कहा, बताओ किस चीज का सर्च है, मेरे घर में खर्चे के लिए पैसे नहीं है. अमानतुल्लाह खान की पत्नी ने कहा, उनकी मां को कैंसर है और उनका ऑपरेशन हुआ है, उन्होंने आगे कहा, अगर मेरी मां को कुछ भी हुआ तो मैं आपको कोर्ट लेकर जाऊंगी.

मनीष सिसोदिया ने दी प्रतिक्रिया
वहीं दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ED की रेड पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि ED का बस यही काम रह गया है. बीजेपी के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबा दो. तोड़ दो. जो टूटे नहीं, दबे नहीं उसे गिरफ्तार करके जेल में डाल दो.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

by UB India News
August 9, 2026
0

भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर में असिस्टेंट टेक्निशयन के पद पर काम करने वाला रौशन कुमार AEDO परीक्षा का सेटर था।...

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

Next Post
आप खुद ढाका आइए और खुद देखिए कि बांग्लादेश में क्या हुआ है………

अपने पैर पर कुल्‍हाड़ी मारने की तैयारी में बांग्‍लादेश सरकार?

जम्मू कश्मीर आतंकी हमले के बाद आतंकियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ जारी, कठुआ एनकाउंटर में मारा गया दूसरा आतंकी

जम्मू के सुंजवां में सेना के बेस पर आतंकी हमला, गोलीबारी में 1 जवान घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend