ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रूस-यूक्रेन जंग के बीच कीव पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध?

UB India News by UB India News
August 24, 2024
in केंद्रीय राजनीती
0
रूस-यूक्रेन जंग के बीच कीव पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रूस और यूक्रेन में ढाई साल से जारी जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को यूक्रेन पहुंच गए हैं। वे गुरुवार रात पौलेंड से रवाना हुए थे। 10 घंटे की ट्रेन यात्रा करने के बाद मोदी भारतीय समय के मुताबिक सुबह 10 बजे कीव पहुंचे। वे यहां 7 घंटे बिताएंगे।

यूक्रेन के दौरे पर जाने वाले PM मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। 1991 में सोवियत संघ के टूटने के बाद यूक्रेन की स्थापना हुई थी। तब से लेकर आज तक कोई भी भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन नहीं गया था। PM मोदी का ये दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि 24 फरवरी 2022 को जब रूस के हमले के बाद से अब तक नाटो देशों के अलावा किसी अन्य देश के नेता ने यूक्रेन का दौरा नहीं किया है।

RELATED POSTS

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कुछ महीने पहले PM मोदी को यूक्रेन आने का न्योता दिया था। इससे पहले मोदी और जेलेंस्की ने मई 2023 में जापान में G-7 समिट के दौरान जंग के बाद पहली बार मुलाकात की थी।

कीव में भारतीयों से मिले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कीव पहुंचने पर वहां रहने वाले भारतीय समुदाय से मुलाकात की है. इस दौरान भारत माता की जय के नारे लगे हैं. वह थोड़ी देर में राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात करने वाले हैं.

यूक्रेन की आजादी के बाद किसी भारतीय पीएम का पहला दौरा

पीएम मोदी एक दिवसीय यात्रा के लिए यूक्रेन पहुंच चुके हैं. 1991 में यूक्रेन के आजाद होने के बाद ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है. पीएम मोदी के काफिले के गुजरने का एक वीडियो भी सामने आया है.

पीएम मोदी के स्वागत के लिए भारतीय छात्र उत्साहित

यूक्रेन में पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए भारतीय छात्र भी तैयार हैं. एक स्टूडेंट ने कहा, “हम पीएम मोदी के यहां आगमन को लेकर उत्साहित हैं. भारत सरकार ऑपरेशन गंगा के समय से ही यहां भारतीय छात्रों की मदद कर रही है. हम पीएम मोदी से मिलने के लिए काफी उत्साहित हैं. यहां हमें उन्हें देखने का अवसर मिलेगा और यदि संभव हो तो उनसे बात करने का भी.” ऑपरेशन गंगा के जरिए यूक्रेन में युद्ध के समय फंसे छात्रों को बाहर निकाला गया था.

गुटेरेस के प्रवक्ता बोले- मोदी के कीव दौरे का असर दिखेगा

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनी गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने उम्मीद जताई कि पीएम मोदी का यूक्रेन दौरा शांति लाने में मददगार साबित होगा। दुजारिक ने कहा कि हमने बीते कुछ समय में कई बड़े देशों के नेताओं को कीव की यात्रा करते देखा है। हमें उम्मीद है कि ये यात्राएं असर दिखाएंगी।

क्या बोले पीएम मोदी

यूक्रेन जाने से पहले पीएम मोदी ने कहा, ‘‘मैं राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर विचारों को साझा करने के लिए बातचीत को आगे बढ़ाने के मौके की प्रतीक्षा कर रहा हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक मित्र और साझेदार के रूप में, हम इस क्षेत्र में शीघ्र शांति और स्थिरता की वापसी की उम्मीद करते हैं।’’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

Next Post
वॉर जोन में शांति की पहल , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युद्धग्रस्त देश यूक्रेन की ऐतिहासिक यात्रा……

वॉर जोन में शांति की पहल , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युद्धग्रस्त देश यूक्रेन की ऐतिहासिक यात्रा......

कोलकाता में डॉक्टर के मर्डर पर पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा

क्राइम सीन पर सारे सबूतों को इरादतन मिटाया गया !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend