ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत बुद्ध की विरासत का घर है…भारत युद्ध में नहीं शांति में विश्वास करता है… पीएम मोदी ने पोलैंड में दिया बुद्ध का संदेश

UB India News by UB India News
August 23, 2024
in केंद्रीय राजनीती
0
भारत बुद्ध की विरासत का घर है…भारत युद्ध में नहीं शांति में विश्वास करता है… पीएम मोदी ने पोलैंड में दिया बुद्ध का संदेश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पोलैंड विजिट के बाद यूक्रेन की यात्रा पर निकलेंगे. पीएम मोदी रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन की यात्रा पर जा रहे हैं. बता दें कि भारत हमेशा से युद्ध की जगह शांति की बात करता रहा है. चाहे वह इजरायल-गाजा युद्ध ही क्यों ना हो. अब यूक्रेन की पीएम मोदी की इस यात्रा से भी यही आस लगने लगी है कि क्या युद्ध खत्म होगा. बता दें कि पीएम मोदी ने इससे पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की. दुनिया में युद्ध के बीच भारत शांति की अलख जगाने वाले देशों में सबसे आगे नजर आ रहा है. सवाल यह भी उठने लगा है कि क्या भारत दोनों जंग को खत्म करा देगा.

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 16 अगस्त को अपने समकक्ष इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की थी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खुद ही इसकी जानकारी भी दी थी. नेतन्याहू के साथ बातचीत के दौरान पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा हुई. फोन पर बातचीत के दौरान सभी बंधकों की तत्काल रिहाई, युद्ध विराम और निरंतर मानवीय सहायता की आवश्यकता पर जोर दिया. मालूम हो कि भारत कई वैश्विक मंचों पर युद्ध को बातचीत के माध्यम से हल करने की वकालत करता रहा है.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

अमेरिका को भी साधना चाहता है भारत
वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अमेरिका भेजकर पीएम मोदी अमेरिका से लेकर पुतिन तक को साधना चाह रहे हैं. अमेरिका शुरू से ही रूस-यूक्रेन जंग में यूक्रेन के साथ और इजरायल हमास जंग में इजरायल के साथ खड़ा है. ऐसे में भारत अमेरिका से लेकर रूस और इजरायल सबको साधना चाह रहा है. हालांकि भारत अपने शांति के संदेश के साथ खड़ा है.

PM मोदी ने पोलैंड में दिया बुद्ध का संदेश
बुधवार को पोलैंड पहुंचे पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा ‘भारत बुद्ध की विरासत का घर है…भारत युद्ध में नहीं शांति में विश्वास करता है…और इसीलिए भारत इस क्षेत्र में भी शांति की वकालत करता है…भारत का रुख स्पष्ट है कि यह युद्ध का समय नहीं है…यह समय एकजुट होकर पूरी मानव जाति के लिए खतरा पैदा करने वाली चुनौतियों से लड़ने का है…और इसीलिए भारत कूटनीति और संवाद पर जोर दे रहा है.’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 22 अगस्त को भारतीय समय के मुताबिक, देर शाम को स्पेशल ट्रेन से यूक्रेन की राजधानी कीव के लिए रवाना होंगे. पीएम मोदी करीब 7 घंटे यूक्रेन की राजधानी कीव में बिताएंगे. इस दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे. इस दौरान उम्मीद की जा रही है कि भारत और यूक्रेन के बीच अहम रक्षा सौदों पर समझौते भी होंगे. इस दौरान युद्ध विराम पर भी चर्चा हो सकती है.

पुतिन से भी मिल चुके हैं मोदी
बता दें कि पीछले महीने पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात की थी. रूस ने क्रेमलिन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल द फर्स्ट-कॉल से सम्मानित किया था. हालांकि इस यात्रा से यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की काफी नाराज दिखे थे और कड़ी प्रतिक्रिया भी दी थी. लेकिन अब यूक्रेन की सारी नराजगी भी दूर हो जाएगी. कुल मिलाकर भारत अब विश्व में अपनी अलग पहचान बना रहा है.

प्रधानमंत्री मोदी ने 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध छिड़ने पर भारतीय छात्रों को दिए गए समर्थन के लिए भारतीय समुदाय को भी धन्यवाद दिया. भारतीयों समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, ‘आपने यहां इतना शानदार स्वागत किया है. मैं आपका, पोलैंड की जनता का इस स्वागत के लिए बहुत आभारी हूं. बीते एक हफ्ते से भारत के मीडिया में आप ही लोग छाए हुए हैं. 45 साल बाद कोई पीएम पहली बार पोलैंड आया है.’ 10 प्वाइंट में पढ़िए पीएम मोदी द्वारा संबोधन में कही गई खास बातें.

पीएम मोदी ने कहा कि भारत भगवान बुद्ध की विरासत की भूमि है. इसलिए, भारत इस क्षेत्र में स्थायी शांति का हिमायती है. भारत की अवधारणा स्पष्ट है – यह युद्ध का युग नहीं है… भारत युद्ध के हल के लिए संवाद और कूटनीति में विश्वास करता है.
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा आज का भारत सभी से जुड़ना चाहता है. आज का भारत सभी के विकास की बात करता है. आज का भारत सभी के साथ है और सभी के हितों के बारे में सोचता है.
PM मोदी ने कहा कोविड आया तो भारत ने कहा- मानवता सर्वप्रथम. हमने दुनिया के 150 से अधिक देशों को दवाइयां और वैक्सीन भेजीं. कहीं भी भूकंप आए या कोई आपदा आए, भारत का एक ही मंत्र रहा- मानवता सर्वप्रथम.
पीएम ने कहा कि कुछ दिन पहले मैं वर्तमान जाम साहब से मिलने गया था. उनके कमरे में पोलैंड की तस्वीर आज भी है. दो दशक पहले जब गुजरात में भीषण भूकंप आया था, तब जामनगर भी उसकी चपेट में था. तब पोलैंड सबसे पहले मदद पहुंचाने वाले देशों में से एक था.​​​​​​​
PM मोदी ने कहा पोलैंड के लोगों ने जाम साहब और उनके परिवार के सदस्यों को बहुत प्यार और सम्मान दिया है और गुड महाराजा स्क्वायर इसका प्रमाण है. आज मैं डोबरी महाराजा मेमोरियल और कोल्हापुर मेमोरियल गया हूं. इस अवसर पर मैं यह घोषणा करना चाहता हूं कि भारत ने जाम साहब मेमोरियल यूथ एक्शन कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया है. हाल ही में यूरोपीय संघ में भी चुनाव हुए जिसमें 180 मिलियन मतदाताओं ने भाग लिया. भारत में यह संख्या 640 मिलियन थी.
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह केवल भारत ही है जो विकसित राष्ट्र और नेट जीरो राष्ट्र दोनों संकल्पों को एक साथ लेकर आगे बढ़ रहा है.
पीएम मोदी ने कहा कि बजट 2024 में हमने युवाओं के कौशल और रोजगार सृजन पर बहुत ध्यान केंद्रित किया है और हम भारत को शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार का केंद्र बनाना चाहते हैं.
PM मोदी ने कहा कि नैसकॉम का अनुमान है कि भारत अपने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण इस दशक के अंत तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने पूरे विश्व को एक परिवार माना है और यह आज के भारत की नीतियों और निर्णयों में दिखाई देता है. पिछले एक हफ्ते में मीडिया में पोलैंड और वहां के लोगों के बारे में बहुत चर्चा हुई है. यह भी कहा गया कि 45 साल में यह पहली बार है जब कोई भारतीय पीएम पोलैंड का दौरा कर रहा है.
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष के रूप में अपने पोलिश समकक्ष से चार मौकों पर मुलाकात की है. उन्होंने मार्च 2022 में राष्ट्रपति डूडा के साथ टेलीफोन पर बातचीत भी की थी, जिसमें उन्होंने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में पोलैंड द्वारा प्रदान की गई सहायता और संघर्ष क्षेत्र से पोलैंड में प्रवेश करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए वीज़ा आवश्यकताओं में ढील देने के विशेष कदम के लिए उनका धन्यवाद किया था. 2022 में पोलैंड के रास्ते 4000 से अधिक भारतीय छात्रों को निकाला गया.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री के मंच से पीएम मोदी का दमदार संदेश………………..

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देंगे; CJP प्रोटेस्ट पर PM मोदी का ऐलान

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके अपनी...

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

by UB India News
July 22, 2026
0

संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' संसद पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी....

Next Post
पहले पुतिन से मुलाकात फिर नेतन्याहू से फोन पर बात, राजनाथ को अमेरिका भेज मोदी पोलेंड से बुद्ध का संदेश देकर जेलेंस्की से करेंगे मुलाकात …….

पहले पुतिन से मुलाकात फिर नेतन्याहू से फोन पर बात, राजनाथ को अमेरिका भेज मोदी पोलेंड से बुद्ध का संदेश देकर जेलेंस्की से करेंगे मुलाकात .......

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे दो दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे पर , नेशनल कॉन्फ्रेंस में सीट शेयरिंग पर चर्चा

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे दो दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे पर , नेशनल कॉन्फ्रेंस में सीट शेयरिंग पर चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend