ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आप खुद ढाका आइए और खुद देखिए कि बांग्लादेश में क्या हुआ है………

UB India News by UB India News
August 13, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
आप खुद ढाका आइए और खुद देखिए कि बांग्लादेश में क्या हुआ है………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रही हिंसा की तस्वीरें, खबरें, वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट्स के बीच खालिदा जिया की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की ओर से कहा गया है कि देश में सब सुरक्षित हैं और किसी के खिलाफ कोई हिंसा नहीं हैं. बीएनपी के महासचिव मिर्जा इस्लाम आलमगीर ने भारतीय मीडिया को बाकायदा न्यौता देते हुए कहा कि आप खुद ढाका आइए और खुद देखिए कि बांग्लादेश में क्या हुआ है. बता दें कि हाल ही में अंतरिम सरकार प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने अल्पसंख्यकों पर हमले की निंदा की थी.

खालिदा जिया की पार्टी बीएनपी के सीनियल लीडर ने दिया यह बयान
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के महासचिव मिर्जा इस्लाम आलमगीर ने कहा कि अलग-अलग मीडिया एक तरह की गलतफहमी और बहुत दुर्भाग्यपूर्ण प्रचार कर रहा है. उन्होंने कहा कि मीडिया यह प्रचारित कर रहा है कि बांग्लादेश में सांप्रदायिक अत्याचार हो रहे हैं. यह बिल्कुल भी सच नहीं है… यह सांप्रदायिक नहीं है, धार्मिक नहीं है… यह कुछ हद तक पूरी तरह से राजनीतिक है… कुछ लोग कह रहे हैं कि बांग्लादेश के लोग सांप्रदायिक समस्याएं पैदा कर रहे हैं, बिल्कुल नहीं. वे बांग्लादेशी सरकार, बांग्लादेशी लोगों के हाथों में एकदम सुरक्षित हैं, वे हमेशा सुरक्षित हैं.

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

उन्होंने कहा कि यह फिर से अंतरिम सरकार और लोगों के खिलाफ चल रही एक राजनीतिक साजिश है. उन्होंने जोर दिया कि लोग शेख हसीना की सरकार नहीं चाहते क्योंकि पिछले सालों में बहुत से लोगों की हत्या उनके द्वारा की गई है… संविधान को नष्ट कर दिया गया है.

बता दें कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों (हिंदुओं) के खिलाफ हिंसा को लेकर पिछले कई दिनों में ढाका ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.  इन हालातों के मद्देनजर भारत सरकार पड़ोसी देश के हालात पर पैनी नजर रखे हुए है. देश के कई हिस्सों में इन हिंसाओं और हिंदू मंदिरों को नष्ट करने के खिलाफ हिंदू समूहों ने विरोध और प्रदर्शन भी किया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
भागलपुर में दिल दहला देने वाली घटना, पुलिस लाइन से मिले 5 शव, मचा हड़कंप!

भागलपुर में दिल दहला देने वाली घटना, पुलिस लाइन से मिले 5 शव, मचा हड़कंप!

पेरिस ओलिंपिक खत्म , भारत के खेल का स्तर थोडा बेहतर रहता तो और मेडल जीत सकता था……. 

पेरिस ओलिंपिक खत्म , भारत के खेल का स्तर थोडा बेहतर रहता तो और मेडल जीत सकता था....... 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend