ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोलकाता आरजीकर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने दिया इस्तीफा ,महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के विरोध में आज देशभर में डॉक्टरों का प्रदर्शन

UB India News by UB India News
August 13, 2024
in अपराध, खास खबर, पश्चिम बंगाल, स्वास्थ
0
कोलकाता आरजीकर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने दिया इस्तीफा ,महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के विरोध में आज देशभर में डॉक्टरों का प्रदर्शन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने इस्तीफा दे दिया है। इस मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की हत्या कर दी गई थी। हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया गया था। इस घटना के बाद से देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं और डॉक्टर एसोसिएशन न्याय की मांग कर रहे हैं। इस बीच कॉलेज के प्रिंसिपल को इस्तीफा देना पड़ा है। शुरुआत में आरजी कर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने प्रदर्शन शुरू किया। इसके बाद अन्य जगहों के डॉक्टर इसमें जुड़े और अब AIIMS के डॉक्टर भी हड़ताल में शामिल हो चुके हैं।

पुलिस ने इस मामले में अपनी जांच पूरी कर ली है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पोस्टमार्टम के अंतिम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ सुनवाई शुरू होगी।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

क्या है मामला?

गुरुवार और शुक्रवार (9 अगस्त) की दरमियानी रात कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म हुआ था। पीड़िता पीजी सेकेंड ईयर की छात्रा थी और छाती से जुड़े रोगों में विशेषज्ञता हासिल करने के लिए पढ़ाई कर रही थी।

कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या, विरोध में देशभर के डॉक्टर हड़ताल पर

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पिछले दिनों एक महिला ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने महिला डॉक्टर की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हैवानियत के बाद महिला डॉक्टर की हत्या के खिलाफ आज पूरे देश में डॉक्टरों ने हड़ताल का ऐलान किया है। साथ ही सभी सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने भी इस हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया है।

इलेक्टिव सर्जरी और लैब में कामकाज बंद

आज शाम 6 बजे मुंबई के जेजे अस्पताल में कैंडल मार्च होगा। मुंबई के सभी अस्पतालों में OPD शुरू रहेंगे। डॉक्टरों की हड़ताल के दौरान इलेक्टिव सर्जरी और लैब में कामकाज बंद रखा जाएगा। दिल्ली के कई सरकारी अस्पतालों ने रविवार को आधिकारिक बयान जारी कर सोमवार सुबह से बाह्य रोग विभाग, ऑपरेशन कक्ष और वार्ड ड्यूटी को बंद करने की घोषणा की। महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी को लेकर कोलकाता से लेकर दिल्ली तक गुस्से की आग फैल चुकी है। इसी के चलते डॉक्टरों के संगठन ने सोमवार को हड़ताल करने का फैसला लिया है।

दिल्ली के इन अस्पतालों में हड़ताल

डॉक्टरों ने आज दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, राम मनोहर लोहिया अस्पताल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल, दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल और जीटीबी अस्पताल की ‘रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन’ (RDA) ने अपनी गैर आपात सेवाएं निलंबित करने की घोषणा की है।

किसी बड़ी साजिश को दबाया जा रहा

पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन डॉक्टर पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हैं। डॉक्टरों का कहना है कि एक आरोपी की गिरफ्तारी करके किसी बड़ी साजिश को दबाया जा रहा है। डॉक्टर मामले की सीबीआई जांच और फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग कर रहे हैं।

बीजेपी ने की सीबीआई जांच की मांग

इस बीच बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष सुकांतो मजूमदार ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को चिट्ठी लिखकर मामले की सीबीआई जांच करवाने के साथ-साथ बंगाल के सभी मेडिकल कॉलेजों का दौरा करने के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की एक टीम भेजने का भी अनुरोध किया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
बीजेपी के राष्ट्रीय और कार्यकारी अध्यक्ष को लेकर मंथन राजनाथ के घर पर 5 घंटे तक चली BJP-RSS नेताओं की बैठक

बीजेपी के राष्ट्रीय और कार्यकारी अध्यक्ष को लेकर मंथन राजनाथ के घर पर 5 घंटे तक चली BJP-RSS नेताओं की बैठक

पेरिस में समापन, 2028 लॉस एंजेलिस में खेला जाएंगा अगला ओलंपिक 

पेरिस में समापन, 2028 लॉस एंजेलिस में खेला जाएंगा अगला ओलंपिक 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend