ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विनेश के डिस्क्वालिफिशन पर सदन में हंगामा, खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने रखी बात

UB India News by UB India News
August 8, 2024
in खास खबर, सांसद
0
विनेश के डिस्क्वालिफिशन पर सदन में हंगामा, खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने रखी बात
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) का पेरिस ओलंपिक 2024 से डिसक्वालीफाई होने के बाद पूरा देश में सदमे में है. भारतीय पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक के 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में भाग ले रही थीं. विनेश ने एक ही दिन में तीन मुकाबले जीतने के बाद फाइनल जगह बनाई थी और आज उन्हें गोल्ड मेडल का मैच खेलना था, लेकिन उससे पहले खबर आई कि 100 ज़्यादा होने के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है. जिसके बाद खेल मंत्री मनसुख मांडविया को भी संसद की पटल पर इसको लेकर अपनी बात रखनी पड़ी.

मनसुख मांडविया ने संसद में बताया कि विनेश की वजह 100 ग्राम ज्यादा होने की वजह से उन्हें अयोग्य घोषित किया गया है, जिसपर WFI ओलंपिक संघ को अपना अपत्ति दर्ज कराई है. इसके अलावा खेल मंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आईओए अध्यक्ष पीटी उषा से बात की और उनसे इस मुद्दे के बाद भारत के पास मौजूद सभी विकल्पों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी मांगी है. संसद में खेल मंत्री ने कहा कि विनेश को हर संभव मदद की जाएगी.

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने संसद में बताया कि सरकार ने विनेश पर 70 लाख 45 हजार रुपए खर्च किए। उन्होंने कहा कि विनेश को ट्रेनिंग के लिए विदेश भी भेजा गया था। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा को भी जरुरी निर्देश दिए गए हैं।

खेल मंत्री ने कहा कि विनेश फोगाट का वजन सुबह 7.10 और 7.30 बजे नापा गया। विनेश का वजन 50 किलो से 100 ग्राम ज्यादा पाया गया। विनेश को विश्व स्तरीय सपोर्ट स्टाफ मिला था। उन्हें विदेशी कोच भी दिया गया था। विनेश के अयोग्य घोषित होने पर भारत ने ओलंपिक संघ से इसका विरोध जताया है।

विपक्षी सांसद खेल मंत्री से इस मामले पर जवाब मांग रहे थे। विपक्ष को जब आश्वासन दिया गया कि खेल मंत्री इस मामले पर दोपहर तीन बजे अपना जवाब देंगे, तब जाकर शोर शराबा शांत हुआ। उसी वक्त लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वायनाड में हुई त्रासदी पर बोलने का भी समय हो गया. राहुल जैसे ही बोलने के लिए खड़े हुए स्पीकर ने उन्हें हिदायत दी.

दरअसल, राहुल जिस वक्त बोलने के लिए खड़े हो रहे थे, उस समय विपक्ष के सांसद लगातार हंगामा मचा रहे थे. इस दौरान स्पीकर की चेयर पर बैठे पी.सी. मोहन ने कहा कि आप सिर्फ वायनाड पर बोलेंगे. राहुल के खड़े होने से पहले सदन में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि केंद्रीय खेल मंत्री दोपहर 3 बजे विनेश फोगाट के मामले पर संसद में बयान देने वाले हैं. हालांकि, इसके बाद भी हंगामा रुकने का नाम नहीं ले रहा था, विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे पर शोर मचाना जारी रखा.

आज देर रात खेलना था फाइनल मैच

विनेश फोगाट ने 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल रेसलिंग के फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन ओवरवेट होने की वजह से उन्हें फाइनल मैच से डिसक्वालीफाई कर दिया गया है। इससे देश के खेल प्रेमियों को गहरा झटका लगा है। पूरे देश को विनेश से गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद थी। विनेश को आज देर रात 12:45 पर अपना फाइनल मैच खेला था लेकिन अब उन्हें डिसक्वालीफाई कर दिया गया है। उन्हें सिल्वर मेडल भी नहीं मिलेगा।

वहीं सुबह में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पेरिस ओलिंपिक में महिला पहलवान विनेश फोगाट की फाइनल में एंट्री पर उन्हें बधाई दी थी। साथ ही केंद्र सरकार की आलोचना भी की। राहुल ने कहा था कि आज भारत की बहादुर बेटी के सामने सत्ता का वो पूरा तंत्र धराशायी पड़ा था, जिसने उसे खून के आंसू रुलाए थे।

राहुल ने X पर एक पोस्ट के जरिए ये बातें कहीं। उन्होंने लिखा, “एक ही दिन में दुनिया की तीन धुरंधर पहलवानों को हराने के बाद आज विनेश के साथ-साथ पूरा देश भावुक है। जिन्होंने भी विनेश और उसके साथियों के संघर्ष को झुठलाया, उनकी नीयत और काबिलियत पर सवाल खड़े किए, उन सभी को जवाब मिल चुका है।”

राहुल ने आगे कहा, “चैम्पियंस की यही पहचान है, वो अपना जवाब मैदान से देते हैं। बहुत शुभकामनाएं विनेश। पेरिस में आपकी सफलता की गूंज, दिल्ली तक साफ सुनाई दे रही है।” राहुल ने अंत में हैशटैग के साथ लिखा- गो फॉर गोल्ड।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
विनेश के डिस्क्वालिफिशन पर सदन में हंगामा, खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने रखी बात

मानसून सत्र का 13वां दिन: राहुल बोले- वायनाड के लोगों के पुनर्वास के लिए सरकार पैकेज दे, इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करें

आप चैंपियनों में चैंपियन हैं… विनेश फोगाट को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने किया ट्वीट ,प्रधानमंत्री ने IOA अध्यक्ष से मांगी जानकारी

आप चैंपियनों में चैंपियन हैं... विनेश फोगाट को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने किया ट्वीट ,प्रधानमंत्री ने IOA अध्यक्ष से मांगी जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend