ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बीमा भारती के पति का कोर्ट में सरेंडर ,कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

UB India News by UB India News
August 5, 2024
in अपराध, पूर्णिया, राजद
0
बीमा भारती के पति का कोर्ट में सरेंडर ,कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्णिया के हाई प्रोफाइल गोपाल यादुका मर्डर मामले में पूर्व विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल ने सोमवार को पूर्णिया सिविल कोर्ट में सरेंडर किया है। कोर्ट ने अवधेश मंडल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में आरोपी बेटा अब भी फरार है।

अधिवक्ता जय हिंद कुमार ने कहा कि गोपाल यादुका हत्याकांड में अवधेश मंडल को अप्राथमिक अभियुक्त बनाया गया है। इस मामले को लेकर अवधेश मंडल ने कोर्ट में सरेंडर किया और बेल पिटिशन फाइल किया। सीजीएम कोर्ट ने उनके बेल पिटिशन को रिजेक्ट कर दिया है। अब वो सेशन कोर्ट में अपील करेंगे।

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

अवधेश मंडल ने पूर्णिया सिविल कोर्ट में सरेंडर किया है।
अवधेश मंडल ने पूर्णिया सिविल कोर्ट में सरेंडर किया है।

अवधेश मंडल भी मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद से ही फरार था। हालांकि, आज उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पूर्णिया पुलिस ने अवधेश मंडल पर हत्या की साजिश के आरोप में गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही थी।

अवधेश मंडल रुपौली विधानसभा क्षेत्र से 5 बार की पूर्व विधायक बीमा भारती के पति हैं। हत्याकांड में शामिल बेटा राजा अब भी फरार है, जिसको पुलिस तलाश रही है।

हत्या के साजिशकर्ता हैं बाप-बेटा

पूर्णिया पुलिस ने पूर्व विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल और बेटे राजा को गोपाल यादुका की हत्या का साजिशकर्ता बनाया है। हत्याकांड के बाद से दोनों फरार थे। इससे पहले दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पूर्व MLA बीमा भारती के घर पर कुर्की-जब्ती का इश्तेहार चिपकाया था।

अवधेश मंडल और राजा। (फाइल फोटो)
अवधेश मंडल और राजा। (फाइल फोटो)

चार अरोपियों से पूछताछ में दोनों पिता-पुत्र का नाम सामने आया था

पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी विकास कुमार, ब्रजेश यादव, संजय भगत और विशाल राय को गिरफ्तार किया। इसके बाद 48 घंटे की रिमांड पर लिया था। इन चारों आरोपियों से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने हत्याकांड में दोनों पिता-बेटे की संलिप्तता सामने आई थी। हालांकि, बीमा भारती ने मीडिया के सामने आकर अपने पति और बेटे का बचाव किया था।

राजनीति के तहत फंसाया जा रहा है

अवधेश मंडल के भाई संजय कुमार मंडल ने कहा कि इस मामले में गोपाल यादुका के परिजनों ने डीआईजी, एसपी और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने बताया है कि इस मामले में आरोपी अवधेश मंडल और उनका बेटा राजा नहीं, बल्कि कोई और है। लेकिन राजनीति के तहत दोनों को फंसाया गया है।

लोकसभा और विस उपचुनाव में हार गई थी बीमा भारती

बता दें कि बीमा भारती रुपौली से पांच बार की विधायक रह चुकी हैं। जदयू से इस्तीफा देकर बीमा भारती ने बतौर राजद प्रत्याशी लोकसभा का चुनाव लड़ा था। मगर इस चुनाव में उन्हें करारी हार मिली। इसके बाद बीमा भारती ने विधानसभा उपचुनाव में छठी बार अपनी किस्मत आजमाई थी। इस चुनाव में भी निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह के आगे हार का मुंह देखना पड़ा। लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव दोनों में ही वे तीसरे नंबर पर रही।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 25, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………

क्या सरकार की मंशा सचमुच पेपर लीक माफिया को सजा दिलाने की है,……………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले में जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि जांच...

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में प्रदर्शन की आग 22 जुलाई को पटना भी पहुंच गई। यहां पर ऐसा प्रदर्शन होगा, इसका अंदाजा किसी...

पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बाद हरकत में सम्राट सरकार, सभी जिलों के एसपी अलर्ट पर

पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बाद हरकत में सम्राट सरकार, सभी जिलों के एसपी अलर्ट पर

by UB India News
July 24, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर लगी छात्र प्रदर्शन की आंच से पटना भी झुलस गया है। बुधवार को छात्रों के...

Next Post
चंद रुपयों का सौदा….  सामान सस्ता या हम?

चंद रुपयों का सौदा.... सामान सस्ता या हम?

बांग्लादेश के PM आवास में की जमकर लूटपाट और तोड़फोड़ ,क्या हिंसा के पीछे पाकिस्तानी सेना और ISI का हाथ

बांग्लादेश के PM आवास में की जमकर लूटपाट और तोड़फोड़ ,क्या हिंसा के पीछे पाकिस्तानी सेना और ISI का हाथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend