ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बांग्लादेश के PM आवास में की जमकर लूटपाट और तोड़फोड़ ,क्या हिंसा के पीछे पाकिस्तानी सेना और ISI का हाथ

UB India News by UB India News
August 6, 2024
in TAZA KHABR
0
बांग्लादेश के PM आवास में की जमकर लूटपाट और तोड़फोड़ ,क्या हिंसा के पीछे पाकिस्तानी सेना और ISI का हाथ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बांग्लादेश में हालात बिगड़ गए हैं और प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है। हिंसा के बीच प्रदर्शनकारी, प्रधानमंत्री आवास में भी घुसे और वहां जमकर तोड़फोड़ और लूट की। प्रदर्शनकारी, शेख हसीना के कमरे से उनकी साड़ी तक लूट ले गए। प्रदर्शन को देखते हुए और सुरक्षा कारणों से हसीना ने बांग्लादेश छोड़ दिया।

प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के कमरे को भी नहीं बख्शा और वहां भी लूटपाट की। जिसे जो सामान मिला, वह उसे उठाकर चल दिया। इस लूटपाट से जुड़े तमाम वीडियोज भी सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि लोग पीएम आवास में घुसे हुए हैं और तोड़फोड़ के साथ लूटपाट कर रहे हैं।

RELATED POSTS

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

बांग्लादेश के आर्मी चीफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कही ये बात

बांग्लादेश के आर्मी चीफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ‘सेना के साथ चर्चा में मुख्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। छात्रों से अनुरोध है कि वे शांत रहें और घर वापस जाएं। देश में कर्फ्यू या किसी आपातकाल की जरूरत नहीं, आज रात तक संकट का समाधान ढूंढ लेंगे। पीएम शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है। देश को अंतरिम सरकार चलाएगी।’

बता दें, रविवार को प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी. इस दौरान हिंसा में करीब 300 लोगों की मौत हो गई थी. बांग्लादेश में पुलिस और छात्रों के बीच लंबे समय से प्रदर्शन हो रहा है. प्रदर्शन का मुख्य कारण है- आरक्षण. छात्र बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ एकजुट हैं. दरअसल, बांग्लादेश में नियम है कि 1971 में आजादी की लड़ाई लड़े लोगों को नौकरी में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा. छात्रों का कहना है कि इस आरक्षण का लाभ सिर्फ सत्तारूढ़ दल के जुड़े लोगों को मिल रहा है.

शेख हसीना ने छात्रों को कहा- आतंकवादी

एक दिन पहले, हिंसा को देखते हुए प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने आवास पर राष्ट्रीय समिति की बैठक बुलाई थी. इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर सख्ती दिखाई थी. उन्होंने कहा था कि देश की संप्तत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. यह छात्र नहीं आतंकवादी है.  ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए.

पाकिस्तान सरकार कर रही है जांच

क्या बांग्लादेश की हिंसा में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तान सेना का हाथ है…इस सवाल पर सूत्रों द्वारा कहा जा रहा है कि कहा जा रहा है कि बांग्लादेश में छात्र शिविर नाम के एक संगठन ने हिंसा को भड़काया है. यह संगठन जमात-ए-इस्लामी की एक शाखा है. खास बात है कि जमात-ए-इस्लामी बांग्लादेश में प्रतिबंधित है. बांग्लादेश के सुरक्षा से जुड़े जानकारों का कहना है कि बांग्लादेश के जमात-ए-इस्लामी को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का समर्थन है. बांग्लादेशी सरकार इस बात की जानकारी इकट्ठा करने में जुटी है कि यह सच में आईएसआई ने विद्रोह में हस्तक्षेप किया है.

प्रधानमंत्री आवास में दाखिल हुए प्रदर्शनकारी

बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों और हसीना के समर्थकों के बीच देश के विभिन्न हिस्सों में झड़पें हुई हैं। प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास में दाखिल हो गए हैं। इन झड़पों में 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। झड़पें रविवार की सुबह हुईं जब प्रदर्शनकारी ‘स्टूडेंट्स अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन’ के परचम तले आयोजित ‘असहयोग कार्यक्रम’ में भाग लेने पहुंचे। अवामी लीग, छात्र लीग और जुबो लीग के कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई।

इस बीच राजधानी ढाका सहित देशभर में सेना तैनात कर दी गई है। सड़कों से पुलिस को हटा दिया गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

by UB India News
July 25, 2026
0

राष्ट्रमंडल खेल (ग्लासगो 2026) की पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिहार के लाल झंडू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 25, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

by UB India News
July 25, 2026
0

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पहले दिन शानदार शुरुआत करने के बाद अब भारतीय दल की नजर दूसरे दिन अपने पदकों...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

NEET पेपर लीक से जुड़ी याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET-UG 2026 की परीक्षा लीक से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। याचिका में इस परीक्षा को...

Next Post
लोढ़ा सार्वजनिक सूचना: संस्थाओं (कंपनियों) का स्पष्टीकरण

लोढ़ा सार्वजनिक सूचना: संस्थाओं (कंपनियों) का स्पष्टीकरण

आपातकालीन स्थिति में मरीज को बेहतर इलाज मिलना सीएचओ की जिम्मेदारी

आपातकालीन स्थिति में मरीज को बेहतर इलाज मिलना सीएचओ की जिम्मेदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend