ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वायनाड में लैंडस्लाइड: मौत का आंकड़ा 300 के करीब, राहुल-प्रियंका चुरलमला पहुंचे….

UB India News by UB India News
August 2, 2024
in दक्षिण भारत, दुर्घटना
0
वायनाड में लैंडस्लाइड: मौत का आंकड़ा 300 के करीब, राहुल-प्रियंका चुरलमला पहुंचे….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर केरल का वायनाड जिला जिसे देश का स्वर्ग माना जाता है. ये जिला भीषण बारिश के बीच मंगलवार (30 जुलाई) को प्राकृतिक आपदा का शिकार बन गया. भारी बारिश से कारण यहां भूस्खलन की दर्दनाक घटना सामने आई. इस त्रासदी में अभी तक 280 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. वहीं, 200 से ज्यादा लोग अभी भी लापता है. 150 से ज्यादा लोग घायल हैं जिनका अस्पताल में लगातार इलाज चल रहा है.सेना और NDRF द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है.

इस दर्दनाक घटना को लेकर NDRF DIG मोहसिन शाहिदी ने बताया, ‘इस घटना में 200 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हुई है. 200 से ज्यादा लोग घायल हैं, पहले दिन 150 लोगों को बचाया गया था. लोगों को निकाला जा रहा है. ब्रिज टूट गया था, अभी इसे ठीक करने का काम हो रहा है, इसके साथ ही एक मिनी ब्रिज भी बनाया गया है. बचाव कार्य जारी है, NDRF की 4 टीमें मौजूद हैं, आर्मी, DSC, दमकल विभाग, SDRF, एयरफोर्स, कोस्ट गार्ड की पर्याप्त टीमें मौजूद है.’

RELATED POSTS

कर्नाटक मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

कभी ऐसा भयानक दृश्य नहीं देखा, बोले CM पिनरायी विजयन

केरल के वायनाड में आई त्रासदी को लेकर मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने बोले, ‘वायनाड में लगातार बचाव अभियान जारी है. हमने धरती पर पहले कभी इस तरह का भयानक दृश्य नहीं देखा’. इसके आगे पिनरायी विजयन ने आपदा में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि केरल के मुंडक्कई और चूरलमाला इलाके पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं.

इसके आगे मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन बोले कि बचाव दलों द्वारा रात-दिन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है और आपदा क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है.  दो दिन के बचाव अभियान में करीब 1600 लोगों को बचाया गया है.

मौसम विभाग ने आज (गुरुवार को) फिर से वायनाड में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। डिजास्टर मैनेजमेंट टीम ने फिर से कुछ जगहों पर लैंडस्लाइड का खतरा जताया है। ड्रोन, NDRF, SDRF, स्नीफर डॉग्स के साथ रेस्क्यू आपरेशन जारी है।

भारी बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। पूरी रात काम करने के बावजूद सेना बेली ब्रिज का काम पूरा नहीं कर पाई है। फिलहाल पुल बनाने का काम अंतिम चरण में है। सेना को उम्मीद है कि आज दोपहर से पहले पुल पर आवागमन शुरू हो जाएगा।

इस बीच राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुरलमला पहुंचे हैं। लैंडस्लाइड से सबसे ज्यादा नुकसान यहीं हुआ है। यहां के बाद दोनों रिलीफ कैंप जाकर पीड़ितों से मिलेंगे। राहुल वायनाड और रायबरेली से लोकसभा चुनाव जीते थे। उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी थी। अब प्रियंका वायनाड से चुनाव लड़ने वाली हैं।

लैंडस्लाइड सोमवार देर रात करीब 2 बजे और मंगलवार सुबह 4 बजे के बीच मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांवों में हुई थीं। इनमें घर, पुल, सड़कें और गाड़ियां बह गईं थीं।

बुधवार देर रात तक 1592 लोगों का रेस्क्यू किया गया, 3 हजार लोगों को राहत शिविर में भेजा गया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद में बताया- 23-24 जुलाई को ही केरल सरकार को अलर्ट किया गया था, सरकार समय रहते लोगों को हटाती तो इतना नुकसान नहीं होता।

इस पर केरल CM विजयन ने कहा- जब ऐसा कुछ होता है, तो आप दूसरों पर दोष मढ़कर जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। IMD ने त्रासदी से पहले एक बार भी रेड अलर्ट जारी नहीं किया। सीएम ने गुरुवार को कोझिकोड से वायनाड तक हवाई दौरा करके हालातों का जायजा लिया। इसके बाद वह वायनाड के कलपेट्टा में सिविल स्टेशन पहुंचे। उन्होंने सर्वदलीय बैठक की। वह अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे।

केरल विधानसभा के स्पीकर एएन शमसीर भी पीड़ितों का हाल जानने मेप्पडी के हेल्थ सेंटर पहुंचे है। यहां 90 शव रखे हुए है।

पिछले 24 घंटे के अपडेट्स…

वायनाड कलेक्टर ने लोगों से घरों को छोड़ने को कहा
वायनाड कलेक्टर डीआर मेगाश्री ने भारी बारिश और लैंडस्लाइड की आशंका के बीच कुरुम्बालाकोट्टा, लाकिती मणिकुन्नु माला, मुत्तिल कोलपारा कॉलोनी, कपिकालम, सुधांगिरी और पोशुथाना इलाकों में रहने वाले लोगों को अपने घरों को छोड़ने को कहा है। इससे पहले बुधवार को लोगों से लैंडस्लाइड वाले इलाकों से दूरी बनाने की वॉर्निंग दी गई।

AIADMK ने 1 करोड़ रुपए का रिलीफ पैकेज की घोषणा की
तमिलनाडु की विपक्षी पार्टी AIADMK ने बुधवार को वायनाड के पीड़ितों के लिए 1 करोड़ रुपए रिलीफ पैकेज देने की घोषणा की है। पार्टी के जनरल सेक्रेटरी और पूर्व मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने कहा कि 1 करोड़ रुपए के अलावा हम पड़ोसी राज्यों को रिलीफ मटेरियल भी भेजेंगे।

रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सेना ने ब्रिज बनाया
सेना मुंडक्कई को चूरलमाला से जोड़ने के लिए 85 फीट लंबा बैली ब्रिज बना रही है। यह बनकर आज तैयार हो जाएगा। ब्रिज बनाने के लिए दिल्ली और बेंगलुरु से सामान लाया गया है। यह ब्रिज 24 टन का वजन झेल सकता है। ब्रिज के बनने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी आएगी, क्योंकि ब्रिज से भारी मशीने घटनास्थल तक पहुंच सकेगी।

पश्चिम बंगाल गवर्नर वायनाड पहुंचे
पश्चिम बंगाल के गवर्नर भी बुधवार को वायनाड पहुंचे। उन्होंने वायनाड में पीड़ितों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री विजयन से चर्चा कर रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर जानकारी ली। इसके अलावा वे रिलीफ कैंप्स, अस्पताल और मॉर्चुरी पहुंचे।

सेना ने दो रिसॉर्ट से 19 टूरिस्ट को बचाया
सेना ने मुंडक्कई गांव के बाहर स्थित इला रिसॉर्ट और वाना रानी रिसॉर्ट में फंसे 19 टूरिस्ट को बुधवार को निकाला। ये घटना के बाद से यहीं फंसे हुए थे। डिफेंस PRO के मुताबिक, 122 इन्फैंट्री बटालियन (TA) मद्रास के जवानों ने रस्सियों के सहारे सभी नागरिकों को चूरलमाला तक सुरक्षित निकालने के लिए एक मानव पुल बनाया।

रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें…

तस्वीर वायनाड के चूरलमाला की है। आर्मी और NDRF नदी से गुजरने के लिए पुल बना रही है।
तस्वीर वायनाड के चूरलमाला की है। आर्मी और NDRF नदी से गुजरने के लिए पुल बना रही है।
मलबे में दबे लोगों को ढूंढने के लिए JCB मशीनों से उखड़े हुए पेड़ों को हटाया जा रहा है।
मलबे में दबे लोगों को ढूंढने के लिए JCB मशीनों से उखड़े हुए पेड़ों को हटाया जा रहा है।
केरल में बुधवार को भी तेज बारिश हुई। इस कारण चूरलमाला में नदी का जलस्तर बढ़ गया। रेस्क्यू के लिए NDRF ने अस्थायी पुल से लोगों को एक दूसरे से दूसरे जगह पहुंचाया।
केरल में बुधवार को भी तेज बारिश हुई। इस कारण चूरलमाला में नदी का जलस्तर बढ़ गया। रेस्क्यू के लिए NDRF ने अस्थायी पुल से लोगों को एक दूसरे से दूसरे जगह पहुंचाया।
तस्वीर वायनात के चूरलमाला की है। यहां एक शख्स NDRF को अपने लापता परिजनों की तस्वीर दिखाकर उनकी जानकारी ले रहा था।
तस्वीर वायनात के चूरलमाला की है। यहां एक शख्स NDRF को अपने लापता परिजनों की तस्वीर दिखाकर उनकी जानकारी ले रहा था।
आर्मी के 122 INF मद्रास बटालियन के जवानों ने बुधवार को रेस्क्यू कई लोगों को रेस्क्यू किया।
आर्मी के 122 INF मद्रास बटालियन के जवानों ने बुधवार को रेस्क्यू कई लोगों को रेस्क्यू किया।
सेना ने नदी पर अस्थायी पुल का निर्माण कर रही है। इसके पूरे होने पर नदी के दूसरे पार JCB मशीनें मलबा हटाने के लिए जा पाएंगी।
सेना ने नदी पर अस्थायी पुल का निर्माण कर रही है। इसके पूरे होने पर नदी के दूसरे पार JCB मशीनें मलबा हटाने के लिए जा पाएंगी।
मलबे के नीचे दबे शवों को निकालने का काम NDRF और आर्मी मिलकर कर रही है।
मलबे के नीचे दबे शवों को निकालने का काम NDRF और आर्मी मिलकर कर रही है।
लैंडस्लाइड से पहाड़ की मिट्‌टी और मलबे में घर का लगभग पूरा हिस्सा जमींदोज हो गया।
लैंडस्लाइड से पहाड़ की मिट्‌टी और मलबे में घर का लगभग पूरा हिस्सा जमींदोज हो गया।
सेना ने नदी पर अस्थायी पुल का निर्माण किया। इसके जरिए फंसे हुए लोगों को निकाला गया।
सेना अपने हेलिकॉप्टर से लैंडस्लाइड में फंसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा रही है।
सेना अपने हेलिकॉप्टर से लैंडस्लाइड में फंसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा रही है।
मलबे से महिला, बच्चों को निकालती रेस्क्यू टीम। ऑपरेशन आज भी जारी है।
मलबे से महिला, बच्चों को निकालती रेस्क्यू टीम। ऑपरेशन आज भी जारी है।
जहां पैदल पहुंचना मुश्किल हो रहा, वहां केबल के जरिए घायलों को निकाला जा रहा है।
जहां पैदल पहुंचना मुश्किल हो रहा, वहां केबल के जरिए घायलों को निकाला जा रहा है।
रेस्क्यू टीम लाशों को निकालकर केबल के सहारे नदी के पार पहुंचा रही है।
रेस्क्यू टीम लाशों को निकालकर केबल के सहारे नदी के पार पहुंचा रही है।
वायनाड के जिला अस्पताल में अपनों के शव लेने के लिए परिजनों की लाइन लगी हुई है।
वायनाड के जिला अस्पताल में अपनों के शव लेने के लिए परिजनों की लाइन लगी हुई है।

5 साल पहले भी यहां लैंडस्लाइड से 17 मौतें हुई थीं
वायनाड के 4 गांव- मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा में लैंडस्लाइड की घटना हुई है। 5 साल पहले 2019 में भी भारी बारिश की वजह से इन्हीं गांवों में लैंडस्लाइड हुई थी, जिसमें 17 लोगों की मौत हुई थी। 5 लोगों का आज तक पता नहीं चला। 52 घर तबाह हुए थे।

वायनाड में लैंडस्लाइड की क्या वजह है
वायनाड, केरल के नॉर्थ-ईस्ट में है। यह केरल का एकमात्र पठारी इलाका है। यानी मिट्टी, पत्थर और उसके ऊपर उगे पेड़-पौधों के ऊंचे-नीचे टीलों वाला इलाका। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की 2021 की रिपोर्ट के मुताबिक, केरल का 43% इलाका लैंडस्लाइड प्रभावित है। वायनाड की 51% जमीन पहाड़ी ढलाने हैं। यानी लैंडस्लाइड की संभावना बहुत ज्यादा बनी रहती है।

वायनाड का पठार वेस्टर्न घाट में 700 से 2100 मीटर की ऊंचाई पर है। मानसून की अरब सागर वाली ब्रांच देश के वेस्टर्न घाट से टकराकर ऊपर उठती है, इसलिए इस इलाके में मानसून सीजन में बहुत ज्यादा बारिश होती है। वायनाड में काबिनी नदी है। इसकी सहायक नदी मनंतावडी ‘थोंडारमुडी’ चोटी से निकलती है। लैंडस्लाइड के कारण इसी नदी में बाढ़ आने से भारी नुकसान हुआ है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कर्नाटक मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार

कर्नाटक मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार

by UB India News
August 3, 2026
0

कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार की शाम को होने वाला है। शपथ ग्रहण समारोह की भी तैयारियां कर ली गई...

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

मानसून सत्र के बाकी बचे हिस्से को लेकर डीएमके पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं। विपक्षी इंडिया ब्लॉक...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

by UB India News
July 22, 2026
0

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन समरदुंग (झोलुंगे) सुरंग में हुए हादसे ने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है।...

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

by UB India News
July 22, 2026
0

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हुए कार्गो जहाज ‘MV गोल्डन लियो’ पर रविवार को हुए हमले में चार भारतीय...

Next Post
तीन दिवसीय भारत दौरे पर वियतनाम के प्रधानमंत्री, पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर किये मंथन

तीन दिवसीय भारत दौरे पर वियतनाम के प्रधानमंत्री, पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर किये मंथन

पहाड़ों पर कुदरत का कहर!  आखिर कब और कैसे फटते हैं बादल?

पहाड़ों पर कुदरत का कहर! आखिर कब और कैसे फटते हैं बादल?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend