ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नागरोटा कॉर्प्स को फिर से जम्मू में शिफ्ट करने की क्यों उठी मांग?

UB India News by UB India News
July 13, 2024
in खास खबर, जम्मू कश्मीर, सेना
0
कश्मीर में सेना का एक्शन जारी, डेढ़ महीने में मार गिराए 21 आतंकी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकवाद सिर उठा रहा है. जंगलों में छिपकर कायरों की तरह आतंकी वार कर रहे हैं. कठुआ आतंकी हमले में हमारे पांच जवान शहीद हो गए. देश का खून उबल रहा है. इंडियन आर्मी भी लगातार आतंकियों को मारकर बदला ले रही है. मगर अब देश की एक ही आवाज है- घाटी से आतंकवाद का नामोनिशान मिटे. इस बीच आतंकियों से निपटने के लिए कांग्रेस के सीनियर नेता करण सिंह ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एक सुझाव दिया गया है. यह सुझाव है कि नागरोटा कॉर्प्स को फिर से जम्मू में शिफ्ट कर दिया जाए. जम्मू डिवीजन को फिर से नागरोटा कोर के हवाले कर दिया जाए. तो चलिए अब जानते हैं कि आखिर यह नागरोटा कॉर्प्स क्या है, आखिर इसे जम्मू में शिफ्ट करने की क्यों बात हो रही, अभी यह कहां है, यह कैसे आतंकियों के लिए काल है?

सबसे पहले जानते हैं कि आखिर करण सिंह ने रक्षा मंत्री क्या मांग की है और क्या सुझाव दिया. जम्मू क्षेत्र में हाल में हुए आतंकी हमलों पर करण सिंह ने चिंता व्यक्त की है. कांग्रेस नेता करण सिंह ने सरकार से आग्रह किया कि जम्मू डिवीजन को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने और आतंकवाद से के निपटने के लिए जम्मू डिवीजन को चंडीगढ़ स्थित पश्चिमी कमान से हटाकर वापस नगरोटा कोर के अधीन कर दिया जाए.

RELATED POSTS

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

करण सिंह ने सरकार को क्या सुझाव दिया
करण सिंह ने कहा,’ मैं एक सुझाव रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी को जरूर देना चाहूंगा. कई सालों तक जम्मू डिवीजन नगरोटा कॉर्प्स के अधीन था, जिसका मुख्यालय जम्मू से मुश्किल से 30 मील दूर है. कुछ साल पहले किसी अजीब वजह से जम्मू डिवीजन को नगरोटा से हटाकर 200 मील से अधिक दूर चंडीगढ़ में पश्चिमी कमान के तहत रख दिया गया. मेरा मानना है कि सैन्य वातावरण में बेहतर और एकीकृत प्रभुत्व सुनिश्चित करने के लिए पुरानी व्यवस्था को बरकरार रखा जाना चाहिए. क्षेत्र पर निरंतर निगरानी रखने के लिए सैनिकों की संख्या बढ़ाना उपयोगी होगा.इसलिए मेरा सुझाव है कि जम्मू डिवीजन को नगरोटा कोर को वापस कर दिया जाए.’

क्या है नागरोटा कॉर्प्स?
अब जानते हैं कि आखिर यह नागरोटा कॉर्प्स क्या है? नागरोटा कॉर्प्स को XVI कॉर्प्स के नाम से जाना जाता है. ऐसा समझ लीजिए कि यह आतंकियों का काल है. यह भारतीय सेना की एक एक ऐसी टुकड़ी है, जिसे व्हाइट नाइट कॉर्प्स के नाम से भी जाना जाता है. नागरोटा कॉर्प्स यानी XVI कोर भारतीय सेना की एक कोर है. इसकी स्थापना 1 जून 1972 को लेफ्टिनेंट जनरल जेएफआर जैकब ने की थी. जैकब इसके पहले जनरल ऑफिसर कमांडिंग थे. इसका हेडक्वार्टर जम्मू जिले के नगरोटा छावनी में है.

आतंकियों का काल है
फिलहाल, इसके मौजूदा जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा हैं. व्हाइट नाइट कोर इंटरनेशनल बॉर्डर की सुरक्षा, नियंत्रण रेखा की पवित्रता बनाए रखने, आतंकवाद से लड़ने और राज्य में विकास कार्यक्रमों को अंजाम देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. यह कोर आतंकियों से लोहा लेने के लिए जानी जाती है. इसका नाम सुनकर ही आतंकियों के पसीने छूट जाते हैं.

क्यों हो रही शिफ्टिंग की बात?
नागरोटा कॉर्प्स कुछ समय पहले तक जम्मू डिवीजन की रखवाली करता था. जम्मू डिवीजन को नागरोटा से हटाकर पश्चिमी कमान के अधीन कर दिया गया. इसका मुख्यालय चंडीगढ़ है. यहां दिलचस्प बात है कि जम्मू में नागरोटा कोर का मुख्यालय है, मगर जम्मू डिवीजन अब इसके अधीन नहीं आता. नागरोटा के मुख्यालय से चंडीगढ़ की दूरी 200 मील है. जबकि नागरोटा कोर का हेडक्वार्टर अब भी जम्मू से 30 मील की दूरी पर है. अगर जम्मू डिवीजन नागरोटा के ही कंट्रोल में रहे तो आतंकियों से लोहा लेने की स्थिति में काफी फायदा मिलेगा. जम्मू डिवीजन को नगरोटा से हटाकर 200 मील से अधिक दूर चंडीगढ़ में पश्चिमी कमान के तहत रखे जाने की वजह से ही यह मांग हो रही है. करण सिंह भी इस वजह से मांग कर रहे हैं. पुरानी व्यवस्था से नागरोटा कॉर्प्स के हवाले पूरा जम्मू डिवीजन रहेगा और फिर आतंकियों पर काल बनकर इसके जवान बरसेंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा…………..

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा…………..

by UB India News
August 7, 2026
0

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35(ए) हटाए जाने के सात साल आज यानी पांच अगस्त को पूरे हो गए। इस...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

Next Post
कोर्ट रूम में बिगड़ी अरविंद केजरीवाल की तबीयत

दिल्ली शराब घोटाला केस में अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत

महाराष्ट्र विधान परिषद का चुनाव शुरू, 11 सीटों के लिए डाले जा रहे वोट; शाम को होगी मतगणना

महाराष्ट्र विधान परिषद का चुनाव शुरू, 11 सीटों के लिए डाले जा रहे वोट; शाम को होगी मतगणना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend