ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महाराष्ट्र विधान परिषद का चुनाव शुरू, 11 सीटों के लिए डाले जा रहे वोट; शाम को होगी मतगणना

UB India News by UB India News
July 13, 2024
in खास खबर, महाराष्ट्र
0
महाराष्ट्र विधान परिषद का चुनाव शुरू, 11 सीटों के लिए डाले जा रहे वोट; शाम को होगी मतगणना
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महाराष्ट्र विधान परिषद की 11 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंकजा मुंडे और उद्धव ठाकरे के निजी सहायक मिलिंद नार्वेकर समेत 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। विधान परिषद चुनाव के लिए हुए नामांकन के बाद अब 11 सीटों के लिए कुल 12 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। बता दें कि वर्तमान 11 विधान पार्षदों का छह वर्ष का कार्यकाल 27 जुलाई को समाप्त हो रहा है। ऐसे में इन 11 सीटों के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं। ये चुनाव विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हो रहे हैं, इसलिए इसके मायने और भी अधिक बढ़ गए हैं।

भाजपा के पांच उम्मीदवार

विधान परिषद चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पांच उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इसमें पंकजा मुंडे, अमित गोरखे, सदाभाऊ खोत और योगेश तिलेकर को मैदान में उतारा है जबकि परिषद के मौजूदा सदस्य परिणय फुके को फिर से टिकट दिया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने पूर्व सांसद भावना गवली और कृपाल तुमाने को मैदान में उतारा है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने शिवाजीराव गर्जे और राजेश विटेकर को मैदान में उतारा है।

RELATED POSTS

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

विपक्ष ने झोंकी ताकत

वहीं विपक्ष की बात करें तो कांग्रेस ने मौजूदा विधान पार्षद प्रदन्या सातव को फिर से टिकट दिया है। पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी के जयंत पाटिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (एनसीपी-एसपी) के उम्मीदवार के रूप में फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी मिलिंद नार्वेकर को मैदान पर उतारा है।

विधानसभा में किसके पास कितनी ताकत

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा में वर्तमान में कुल 274 सदस्य हैं, एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 23 वोटों की आवश्यकता होगी। वर्तमान में भाजपा के 103, शिव सेना के 38, एनसीपी के 42, कांग्रेस के 37, शिव सेना (यूबीटी) के 15 और एनसीपी (एसपी) के 10 सदस्य हैं। प्रहार जनशक्ति पार्टी, बीवीए, समाजवादी पार्टी और एआईएमआईएम के दो-दो, जबकि जनसूराज्य, आरएसपी, पीडब्ल्यूपी, एमएनएस, सीपीएम, स्वाभीमानी पक्ष, क्रांतिकारी क्षेत्र पार्टी के एक-एक विधायक हैं। इसके अलावा 13 स्वतंत्र विधायक भी हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

Next Post
नेपाल में लैंडस्लाइड ने मचाई तबाही, यात्रियों से भरी 2 बस नदी में गिरी, सात भारतीयों समेत 63 लोग लापता

नेपाल में लैंडस्लाइड ने मचाई तबाही, यात्रियों से भरी 2 बस नदी में गिरी, सात भारतीयों समेत 63 लोग लापता

भारत अपना भविष्य अमेरिका के साथ देखता है, अमेरिका अपना भविष्य भारत के साथ देखता है

भारत अपना भविष्य अमेरिका के साथ देखता है, अमेरिका अपना भविष्य भारत के साथ देखता है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend