ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महाराष्ट्र में फिर उठा सियासी बवंडर! सेमीफाइनल से पहले होटल में ‘कैद’ हुए विधायक… होगा कोई बड़ा खेल?

UB India News by UB India News
July 12, 2024
in खास खबर, महाराष्ट्र
0
महाराष्ट्र में फिर उठा सियासी बवंडर! सेमीफाइनल से पहले होटल में ‘कैद’ हुए विधायक… होगा कोई बड़ा खेल?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महाराष्ट्र में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए होने वाले चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल वोटों का बंटवारा रोकने के लिए रणनीति बना रहे हैं. एक बार फिर यहां होटल पॉलिटिक्स शुरू हो चुकी है. बांद्रा के होटल ‘ताज लैंड्स एंड’ में शिवसेना विधायकों और मंत्रियों की एक अहम बैठक हुई. सामने आई जानकारी के मुताबिक इस बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने विधायकों को कुछ निर्देश दिए हैं. सूत्रों ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री ने इस बैठक में विधायकों से वोटों के बंटवारे, पेच फंसने और गठबंधन के धर्म को लेकर चर्चा की. उधर, विधान परिषद चुनाव में किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए NCP के सभी विधायकों को अंधेरी के ललित होटल में रखा गया है.

बुधवार रात द ललित होटल में एनसीपी विधायकों ने सुनील तटकरे का जन्मदिन मनाया. तटकरे की ओर से भोजन की भी व्यवस्था की गई थी. विधान परिषद चुनाव के मतदान की जानकारी देने के लिए आज शाम ललित में बैठक होगी. बारिश में फंसने के कारण कई विधायक देर से पहुंचे थे. आज, जैसा कि कुछ विधायकों ने देखा है, वे रात में ललित से बाहर आये हैं.

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

ITC ग्रैंड मराठा होटल में उद्धव के विधायक
अगर शिवसेना यूबीटी के विधायकों की बात करें तो ये विधायक आईटीसी ग्रैंड मराठा होटल में ठहराए गए हैं. इन विधायकों में अजय चौधरी, वैभव नाईक, उदयसिंग राजपूत, राजन सालवी, प्रकाश फार्तफेकर, राहुल पाटिल, सुनील प्रभु, सुनील राऊत, संजय पोतनीस, आदित्य ठाकरे, रमेश कोरगावकर, भास्कर जाधव होटल में रूके हुए हैं. वहीं कैलाश पाटिल, नितिन देशमुख, ऋतुजा लटके, शंकरराव गडाख आज होटल पहुंचने वाले हैं. बता दें कि ताज प्रेसीडेंसी होटल में आज भाजपा विधायकों की बैठक होने जा रही है. ये बैठक सुबह 10 बजे होगी. इस बैठक में विधायकों का मार्गदर्शन किया जाएगा.

पहले ही खबर थी कि होटल पॉलिटिक्स होगी
बता दें कि इससे पहले ही खबर आ चुकी थी कि इस सप्ताह एक बार फिर होटल/रिसॉर्ट राजनीति देखने को मिल सकती है, क्योंकि शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (अजित पवार) जैसी पार्टियां 12 जुलाई को होने वाले एमएलसी चुनावों से पहले अपने विधायकों को तीन दिनों के लिए होटलों में ले जा सकती हैं.

विधान परिषद के लिए किसके कितने उम्मीदवार?
BJP

पंकजा मुंडे, योगेश टिलेकर, डॉक्टर परिणय फुके, अमित गोरखे, सदाभाऊ खोत

शिव सेना

कृपाल तुमाने, भावना गवली

NCP अजित पवार

राजेश विटेकर, शिवाजी गरजे

कांग्रेस

प्रज्ञा सातव

एनसीपी शरद चंद्र पवार

जयंत पाटिल, शेकाप (समर्थन)

इस विधान परिषद चुनाव में एक उम्मीदवार की जीत के लिए 23 प्रथम वरीयता वोटों का कोटा तय किया गया है. विधानसभा के 288 विधायकों में से 278 विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
दिल्ली में आज BIMSTEC विदेश मंत्रियों की बैठक, ट्रेड बढ़ाने पर जोर

दिल्ली में आज BIMSTEC विदेश मंत्रियों की बैठक, ट्रेड बढ़ाने पर जोर

अमेरिका में चुनाव से पहले हश मनी केस में बुरे फंसे पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप

पोर्न स्टार केस में दोषी पाए डोनाल्ड ट्रम्प को आज सजा सुनाई जाएगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend