ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली में आज BIMSTEC विदेश मंत्रियों की बैठक, ट्रेड बढ़ाने पर जोर

UB India News by UB India News
July 12, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
दिल्ली में आज BIMSTEC विदेश मंत्रियों की बैठक, ट्रेड बढ़ाने पर जोर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नई दिल्ली में आज बिम्सटेक (BIMSTEC) विदेश मंत्रियों की बैठक होने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए थाईलैंड के विदेश मंत्री मारिस सांगियाम्पोंगसा और भूटान के विदेश मंत्री डी. एन. धुंग्येल दिल्ली पहुंच गए हैं। ये बैठक दो दिन चलेगी। इसमें श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड, नेपाल और भूटान के विदेश मंत्री शामिल होंगे।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस बैठक में सुरक्षा, दूरसंचार, व्यापार और आपसी सहयोग पर बातचीत होगी। इसकी मेजबानी विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर करेंगे। विशेषज्ञों की मानें तो इससे भारत अपने पड़ोसी देशों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करेगा।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

क्या है BIMSTEC ?
बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक को-ऑपरेशन (BIMSTEC) बंगाल की खाड़ी से सटे हुए देशों का एक क्षेत्रीय संगठन है। इसमें सात देश शामिल हैं। पाकिस्तान को इससे अलग रखा गया है।

इस संगठन का उद्देश्य तीव्र आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति को बढ़ावा देने और साझा हितों के मुद्दों पर समन्वय स्थापित करने के लिए सदस्य देशों के बीच सकारात्मक वातावरण बनाना है। बैंकॉक डिक्लेरेशन के तहत 1997 में इसे बनाया गया था।

शुरुआत में इसमें चार देश थे और इसे BIST-EC यानी बांग्लादेश, भारत, श्रीलंका और थाईलैंड आर्थिक सहयोग संगठन कहा जाता था। 22 दिसंबर 1997 में म्यांमार को शामिल करने के बाद इसका नाम BIMST-EC हो गया था।

2004 में भूटान और नेपाल को इसमें शामिल किया गया तो इसका नाम BIMSTEC हो गया।

BIMSTEC से भारत को क्या फायदा है?
भारत BIMSTEC से सार्क (SAARC) में शामिल देशों में अपना दबदबा बनाना चाहता है। SAARC में पाकिस्तान शामिल है, इसलिए सरकार चाहती है कि BIMSTEC को मजबूत बनाया जाए। SAARC दक्षिण एशिया में आपसी सहयोग से शांति और प्रगति हासिल करना चाहता है।

2016 में जब भारत ने ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी की थी तब भी भारत ने सार्क के बजाय BIMSTEC देशों को न्योता दिया था, जिससे उसने दुनिया में पाकिस्तान को अलग-थलग कर दिया था।

पिछले साल 17 जुलाई, 2023 को पहली बार बैंकॉक में BIMSTEC विदेश मंत्रियों की बैठक हुई थी। इस साल सितंबर में थाईलैंड में छठा BIMSTEC शिखर सम्मेलन होना वाला है, जिसमें समुद्री में ट्रेड को लेकर परिवहन सहयोग पर एक समझौते पर मुहर लगाई जाएगी। आज इसी को लेकर बात होने की उम्मीद है, जिससे व्यापार को बढ़ाया जाए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
अमेरिका में चुनाव से पहले हश मनी केस में बुरे फंसे पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप

पोर्न स्टार केस में दोषी पाए डोनाल्ड ट्रम्प को आज सजा सुनाई जाएगी

तीसरी बार पीएम बनते ही मोदी का पहला फैसला, किसानों के लिए जारी किया 20,000 करोड़ , किसानों को खटाखट कर दिया खुश

बजट 2024 से क्या चाहता है भारत ! पीएम मोदी की अर्थशास्त्रियों के साथ आज होगी बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend