ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राहुल गांधी का रायबरेली दौरा आज , हनुमान मंदिर में किये पूजा-अर्चना , शहीद कैप्टन अंशुमान के परिवार से मुलाकात करेंगे

UB India News by UB India News
July 10, 2024
in विपक्ष
0
राहुल गांधी का रायबरेली दौरा आज , हनुमान मंदिर में किये पूजा-अर्चना , शहीद कैप्टन अंशुमान के परिवार से मुलाकात करेंगे

RELATED POSTS

‘पीएम आवास के बाहर भीड़ लेकर तो हम पहुंचे थे’ , सपा और कांग्रेस में तू-तू-मैं-मैं!……………….

डोरी से बंधे हाथ, गुस्सैल चेहरा, पुलिस लेने आई तो जमीन पर लेट गए; PM आवास के बाहर दिखा राहुल गांधी का संघर्ष

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राहुल गांधी आज रायबरेली में रहेंगे। वह कीर्ति चक्र सम्मानित कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति से गेस्ट हाउस में मुलाकात करेंगे। राहुल सुबह 10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे। सड़क मार्ग से रायबरेली पहुंचे। रास्ते में रुक कर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर में 15-20 मिनट तक रुके। वोटिंग के दिन भी इसी मंदिर में पूजा की थी। राहुल पार्टी कार्यकर्ताओं, वकील, डॉक्टर संघ और व्यापार मंडल से भी मुलाकात करेंगे। बैठकों के बाद एम्स रायबरेली जाएंगे।

कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को एकदिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंच रहे हैं। यहां पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले चुरुवा हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद लिया। मंगलवार सुबह वह दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से अपने संसदीय क्षेत्र के लिए रवाना हो गए। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राहुल का अपने संसदीय क्षेत्र का दूसरा दौरा होगा। राहुल के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकताओं के साथ जिले के लोगों में उत्साह है।

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के एक दिवसीर दौरे पर आए थे। अब दूसरी बार यहां पहुंच रहे हैं। वह सड़क मार्ग होते हुए भुएमऊ गेस्ट हाऊस पहुंचेंगे। गेस्ट हाऊस में राहुल पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। वह कार्यकर्ताओं की बात को सुनने के साथ जिले के विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे, ताकि सांसद चुनने के बाद जिले के विकास कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर कराया जाए। आम जनता से भी गेस्ट हाउस में मुलाकात करेंगे। साथ ही राहुल किसी भी क्षेत्र का भ्रमण भी कर सकते हैं।

दरअसल, रायबरेली राहुल गांधी की प्राथमिकता सूची में पहले स्थान पर है। इसका जिक्र वह लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी कर चुके हैं। संभावना जताई जा रही है कि भुएमऊ गेस्ट हाउस में बैठक के दौरान संगठन को और ताकतवर बनाने पर चर्चा करेंगे। इस दौरान राहुल के अपनी मां सांसद सोनिया गांधी की निधि से जो काम हुए हैं, उनके बारे में भी जानकारी लेंगे। राहुल के आगमन को देखते हुए भुएमऊ गेस्ट हाऊस पर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में उत्साह दिख रहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह का कहना है कि सांसद राहुल गांधी मंगलवार की सुबह 9.30 बजे फुरसतगंज एयरपोर्ट और फिर 10 बजे भुएमऊ गेस्ट हाऊस पहुंचेंगे। राहुल गेस्ट हाऊस में ही पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। राहुल के दौरे को लेकर सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं।

शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी राहुल गांधी से कर सकती मुलाकात
19 जुलाई 2023 को सियाचिन ग्लेशियर में शहीद हुए कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति के भी मंगलवार को भुएमऊ गेस्ट हाउस में राहुल गांधी से मिलने की संभावना है। शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह को कीर्ति च्रक से सम्मानित किया गया था। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से शहीद की पत्नी स्मृति ने सम्मान लिया था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति मंगलवार को राहुल गांधी से भुएमऊ गेस्ट हाउस में मिल सकती हैं।

हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने रायबरेली से तीन लाख 90 हजार मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी. चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन किया था. एक महीने में दूसरी बार राहुल गांधी मंगलवार (9 जुलाई, 2024) को रायबरेली पहुंचे हैं.

चुनाव जीतने के बाद दूसरी बार रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के रायबरेली के दौरे पर कार्यकर्ताओं की बात को सुनने के साथ जिले के विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे. संभावना जताई जा रही है कि भुएमऊ गेस्ट हाउस में बैठक के दौरान संगठन को और मजबूत बनाने पर वो चर्चा करेंगे.

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, इस दौरान राहुल गांधी अपनी मां और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की निधि से जो काम हुए हैं, उनके बारे में भी जानकारी लेंगे. यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपने दौरे के दौरान कुछ गणमान्य लोगों से मुलाकात करेंगे और इस दौरान क्षेत्र के विकास के बारे में जानेंगे. उनके दौरे को लेकर पूरी तैयारी की गई है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘पीएम आवास के बाहर भीड़ लेकर तो हम पहुंचे थे’ , सपा और कांग्रेस में तू-तू-मैं-मैं!……………….

‘पीएम आवास के बाहर भीड़ लेकर तो हम पहुंचे थे’ , सपा और कांग्रेस में तू-तू-मैं-मैं!……………….

by UB India News
July 23, 2026
0

लोकसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद, विपक्ष के हंगामे के कारण पहले सदन को...

डोरी से बंधे हाथ, गुस्सैल चेहरा, पुलिस लेने आई तो जमीन पर लेट गए; PM आवास के बाहर दिखा राहुल गांधी का संघर्ष

डोरी से बंधे हाथ, गुस्सैल चेहरा, पुलिस लेने आई तो जमीन पर लेट गए; PM आवास के बाहर दिखा राहुल गांधी का संघर्ष

by UB India News
July 22, 2026
0

दिल्ली में NEET छात्रों पर सोमवार को हुए लाठीचार्ज के मामले में कांग्रेस पीएम आवास के सामने बड़ा प्रदर्शन किया....

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

by UB India News
June 25, 2026
0

पाकिस्तान का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार गिराने का दावा झूठा साबित हुआ है. भारतीय वायुसेना के एक दस्तावेज...

भारत में राजनीति फैमिली बिजनेस बन गई है…………….

थरूर एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर क्यों आ गए…………………….

by UB India News
June 22, 2026
0

कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपने बयान के कारण एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ गए हैं।...

Next Post
मैं अपने साथ हिन्दुस्तान की मिट्टी की महक लेकर आया हूं : रूस में भारतीय समुदाय से PM मोदी

मैं अपने साथ हिन्दुस्तान की मिट्टी की महक लेकर आया हूं : रूस में भारतीय समुदाय से PM मोदी

सुप्रीम कोर्ट में होगी हाथरस भगदड़ मामले की सुनवाई, सीजेआई ने याचिका सूचिबद्ध करने के निर्देश दिए

सुप्रीम कोर्ट में होगी हाथरस भगदड़ मामले की सुनवाई, सीजेआई ने याचिका सूचिबद्ध करने के निर्देश दिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend