ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीट पास करके भी विदेश क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?

UB India News by UB India News
July 9, 2024
in TAZA KHABR, शिक्षा
0
क्‍या दोबारा होगी नीट की परीक्षा? रद्द होगा नीट रिजल्‍ट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश के किसी भी प्राइवेट व सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए नीट परीक्षा पास करना जरूरी है. नीट का फुल फॉर्म नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट है. यह परीक्षा यूजी व पीजी, दोनों स्तरों पर होती है. इन दिनों नीट यूजी परीक्षा चर्चा में है. नीट यूजी पेपर लीक स्कैम का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है. हर साल 20 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स नीट यूजी परीक्षा देते हैं. फिर उनमें से लाखों विदेशी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करते हैं.

Quora की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल करीब 7,50,000 स्टूडेंट्स विदेशी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं. विदेश से एमबीबीएस करने के लिए भारतीय स्टूडेंट्स रूस, चीन, कजाकिस्तान आदि देशों का रुख करते हैं. लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि हर साल लाखों स्टूडेंट्स मेडिकल की पढ़ाई के लिए विदेश क्यों जाते हैं? हैरानी की बात है कि इनमें से कई नीट क्वालिफाइड होते हैं तो कुछ ने नीट परीक्षा में अच्छे अंक भी हासिल किए होते हैं (NEET Result).

RELATED POSTS

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

Medical Education: एमबीबीएस: भारत या विदेश?
इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, मेडिकल.. इन 3 कोर्सेस की बात करें तो सबसे ज्यादा मेडिकल फील्ड के ही स्टूडेंट्स पढ़ाई करने के लिए विदेश जाते हैं. हर साल विदेश से एमबीबीएस करने वालों की संख्या में काफी इजाफा देखा जा रहा है. इसके कई कारण बताए जाते हैं.

1- विदेश में सस्ती है एमबीबीएस की पढ़ाई- भारतीय मेडिकल कॉलेजों की तुलना में विदेश से एमबीबीएस करना सस्ता पड़ता है. कुछ भारतीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की फीस करोड़ों में पहुंच जाती है, जबकि कुछ विदेशी मेडिकल कॉलेज 10 लाख-50 लाख के बीच में पूरी पढ़ाई करवा देते हैं.

2- आसान है एडमिशन मिलना- भारत के प्राइवेट और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में नीट पास करके ही एडमिशन मिलता है. अच्छे अंकों से नीट पास करने के बाद भी कई स्टूडेंट्स को टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन नहीं मिल पाता है. वहीं, विदेश के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन हासिल करना आसान है.

3- नीट क्वालिफाई करके बनेगा करियर- कुछ विदेशी मेडिकल कॉलेज उन भारतीय स्टूडेंट्स को अपने यहां एडमिशन देते हैं, जिन्होंने नीट क्वालिफाई भर किया हो. वह उसमें टॉप स्कोरर होने जैसी अनिवार्यता नहीं लगाते हैं.

4- कम पड़ जाती हैं सीटें- कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नीट पास करने वाले हर 11 स्टूडेंट्स में से किसी एक को ही मेडिकल कॉलेज में सीट मिल पाती है. ऐसे में अन्य स्टूडेंट्स के पास 2-3 विकल्प ही बचते हैं- वह विदेश जाएं, एक साल का ड्रॉप लें, या किसी कोटा के तहत एडमिशन लें.
Abroad MBBS: विदेश से MBBS के बाद क्या होता है भविष्य?
विदेश से मेडिकल की पढ़ाई करके भारत में करियर बनाना आसान नहीं है. भारत में डॉक्टरी की प्रैक्टिस करने के लिए फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन यानी एफएमजीई पास करना जरूरी है. इसके बिना किसी भी फॉरेन रिटर्न्ड मेडिकल ग्रेजुएट को डॉक्टरी का लाइसेंस नहीं मिल सकता है. यह परीक्षा बहुत कठिन होती है. कुछ ही स्टूडेंट्स इसमें पास हो पाते हैं. ऐसे में वह उन्हीं देशों में प्रैक्टिस करने लगते हैं या कई साल बर्बाद करके एफएमजीई की तैयारी में ही जुटे रहते हैं.
New Medical Colleges: खुल रहें हैं नए मेडिकल कॉलेज
भारतीय मेडिकल कॉलेजों में सीटों और उनके दावेदारों की संख्या में काफी गैप है. इसे भरने के लिए देश में 100 से ज्यादा नए मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं. अब इनमें से कितनों को मान्यता मिलेगी और कितने रिजेक्ट हो जाएंगे, इसके बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है. लेकिन यह तो है कि इतने मेडिकल कॉलेज खुल जाने से स्टूडेंट्स के लिए भारत से एमबीबीएस की पढ़ाई करना आसान हो जाएगा. उन्हें सीटों की कमी के चलते विदेश नहीं जाना पड़ेगा.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

by UB India News
July 25, 2026
0

राष्ट्रमंडल खेल (ग्लासगो 2026) की पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिहार के लाल झंडू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 25, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

by UB India News
July 25, 2026
0

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पहले दिन शानदार शुरुआत करने के बाद अब भारतीय दल की नजर दूसरे दिन अपने पदकों...

Next Post
नहीं बचेंगे कठुआ के कायर आतंकी ,सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला, पांच जवान बलिदान ,सेना ने हेलीकॉप्टर से उतारे पैरा कमांडो

नहीं बचेंगे कठुआ के कायर आतंकी ,सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला, पांच जवान बलिदान ,सेना ने हेलीकॉप्टर से उतारे पैरा कमांडो

सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता की सबसे खूनी नेता से मुलाकात निराशाजनक : जेलेंस्की

सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता की सबसे खूनी नेता से मुलाकात निराशाजनक : जेलेंस्की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend