ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हादसों का मंगल : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सिवान आ रही बस हादसे में 5 की मौत , बेगूसराय में ऑटो और कार की टक्कर में 5 की मौत

UB India News by UB India News
July 10, 2024
in खास खबर, दुर्घटना, बेगुसराय
0
हादसों का मंगल : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सिवान आ रही बस हादसे में 5 की मौत , बेगूसराय में ऑटो और कार की टक्कर में 5 की मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा हुआ है. बेगूसराय में आज अहले सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया है, जिसमें एक ऑटो और एक कार की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें ऑटो पर सवार पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं कार चालक भी घायल बताए जा रहा है. घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के रतन चौक की है. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गयी. मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी.

बताया जा रहा है कि सीएनजी ऑटो तेज रफ्तार में बिहट की ओर जा रही थी तो वही कार भी तेज गति से विपरीत दिशा से आ रही थी जिसमें दोनों ही आमने-सामने टकरा गई और यह हादसा हुआ है. फिलहाल मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बेगूसराय में आज अहले सुबह हुए बड़े हादसे में जहां पांच लोगों की मौत हो गई वहीं तीन लोग अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के रतन चौक की है. अभी तक सिर्फ एक मृतक व्यक्ति की पहचान हुई है.

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

पुलिस बाकी लोगों की पहचान में जुटी हुई है. मृतक व्यक्ति की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के एजनी निवासी रजनीश कुमार के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार आज ऑटो सवार सभी लोग हाथीदह स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद ऑटो से बेगूसराय की ओर आ रहे थे और इसके लिए लोगों के द्वारा सीएनजी ऑटो का प्रयोग किया गया था. वहीं विपरीत दिशा से एक कर भी तेज रफ्तार से हाथीदह की ओर जा रही थी. इसी क्रम में ऑटो एवं कार की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें ऑटो पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं कार का ड्राइवर एवं ऑटो सवार दो अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल है जिन्हें इलाज के लिए विभिन्न जगह भर्ती कराया गया है.

स्थानीय लोगों एवं पुलिस ने बताया कि आज सुबह रतन चौक के समीप जोरदार आवाज हुई और जब लोग वहां पहुंचे तो कार एवं ऑटो के आमने-सामने टक्कर हो चुकी थी तथा दोनों ही गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी. तत्पश्चात पुलिस को इसकी सूचना दी गई और पुलिस और स्थानीय लोगों के द्वारा सभी मृतक के शव को बाहर निकला गया तथा घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है.

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा, 5 की मौत

अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया। 60 लोगों से भरी प्राइवेट बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। 11 घायल हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का एक हिस्सा उड़ गया। हादसा सोमवार रात करीब 2 बजे शुक्ल बाजार थाने के पास हुआ।

बस दिल्ली से बिहार के सीवान जा रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सीओ अतुल सिंह ने कहा- रात 2.30 बजे हादसा हुआ। 4 की मौके पर मौत हो गई। एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

11 घायलों में 2 गंभीर है। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर भीषण जाम लग गया। रात में क्रेन बुलाकर बस को रास्ते से हटाया गया।

खड़े ट्रक को बस ने मारी टक्कर
पुलिस के मुताबिक, एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 68.8 के पास ट्रक खड़ा था। तेज रफ्तार बस ने उसे एक तरफ से टक्कर मारी। इससे बस का एक तरफा का हिस्सा अलग हो गया। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी से ट्रक का पता लगा रही है। फिलहाल, अभी तक ट्रक का पता नहीं चला है।

हादसे में मृतकों की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि 2 गंभीर घायलों में सीवान के केरवा निवासी अमरेश (26) पुत्र परशुराम और अखिलेश कुमार (36) पुत्र छोटेलाल हैं। दोनों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामूली रूप से घायल यात्रियों को दूसरी बस से सीवान के लिए रवाना कर दिया है।

हादसे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है। अमेठी जिला प्रशासन को रेस्क्यू ऑपरेशन और घायलों को बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस ने मौके पर क्रेन बुलाकर एक्सप्रेस-वे को क्लियर करवाया।
पुलिस ने मौके पर क्रेन बुलाकर एक्सप्रेस-वे को क्लियर करवाया।

बस के शीशे टूट गए, बाहर गिरे यात्री

बस हादसे में घायल अनिल कुमार ने कहा- हादसा डेढ़ से दो बजे रात के बीच मे हुआ था। बस किस चीज से टकराई, इसकी जानकारी नहीं है। टक्कर के बाद कई लोग बस से नीच गिर गए और उसी बस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। बस दिल्ली से सिवान जा रही थी। जिस समय हादसा हुआ, उस समय सभी यात्री सो रहे थे।

वहीं एक अन्य घायल ने कहा- जब सब लोग सो रहे थे, तभी बस किसी टकराई। टक्कर किस चीज से हुई, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। इसके बाद मैं बेहोश हो गया, जब आंख खुली तो अस्पताल में था।

11 घायलों में 4 महिलाएं, मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई
घायलों में बिहार के अलावा यूपी के देवरिया और कुशीनगर के यात्री हैं।

घायल का नाम पता
1. अभिषेक कुमार (26) पुत्र छोटेलाल सीवान-बिहार
2. विनोद कुमार (32) पुत्र रामनाथ सीवान-बिहार
3. शशि प्रकाश सिंह (31) पुत्र रमेश देवरिया-यूपी
4. अक्षय लाल पटेल (62) पुत्र प्रेमचंद्र महराजगंज-यूपी
5. हीरादेवी (55) पत्नी अक्षयलाल महराजगंज-यूपी
6. मिथलेश देवी (20), पत्नी छेदी कुशीनगर-यूपी
7. रमेश मिश्रा (51) पुत्र धर्मराज मिश्रा कुशीनगर-यूपी
8. किरन मिश्रा (50) पत्नी रमेश मिश्रा कुशीनगर-यूपी
9. प्रभा देवी (40) पत्नी राकेश कुशीनगर-यूपी
10. अनिल कुमार (32) पुत्र परशुराम सीवान-बिहार
11. भावेश कुमार (36) पुत्र परशुराम केरवा बिहार

एक्सप्रेस-वे पर 7 जुलाई को भी यहीं हुआ था हादसा

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
अब डराने लगा है बिहार का मौसम , नेपाल ने छोड़ा पानी , बाढ़ का खतरा बढ़ा, कोसी-गंडक-महानंदा समेत कई नदियों में प्रचंड उफान

अब डराने लगा है बिहार का मौसम , नेपाल ने छोड़ा पानी , बाढ़ का खतरा बढ़ा, कोसी-गंडक-महानंदा समेत कई नदियों में प्रचंड उफान

क्‍या दोबारा होगी नीट की परीक्षा? रद्द होगा नीट रिजल्‍ट

नीट पास करके भी विदेश क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend