ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उपेंद्र कुशवाहा भेजे जाएंगे राज्यसभा, लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी NDA ने दिया गिफ्ट

UB India News by UB India News
July 3, 2024
in खास खबर, पटना, बिहार
0
उपेंद्र कुशवाहा भेजे जाएंगे राज्यसभा, लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी NDA ने दिया गिफ्ट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उपेंद्र कुशवाहा को एनडीए ने बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को एनडीए कोटे से राज्यसभा भेजा जाएगा. मिली जानकारी के अनुसार उपेंद्र कुशवाहा NDA के बड़े सहयोगी बीजेपी के कोटे से राज्यसभा के उम्मीदवार होंगे.

बता दें, उपेंद्र कुशवाहा काराकाट सीट से लोकसभा चुनाव 2024 हार गए थे. लेकिन, इसके बाद भी बिहार में कुशवाहा वोट बैंक की जरूरत को समझते हुए एनडीए ने उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है. बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने  कहा कि एनडीए की तरफ से उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेजा जाएगा. ये एनडीए के सभी दलों का सामूहिक फैसला है.

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

बता दें, बिहार में लोकसभा चुनाव के दौरान कुशवाहा वोटरों की एनडीए से नाराजगी की खबरें आ रही थी, जिसके बाद से एनडीए लगातार कुशवाहा वोटरों के बीच अपनी पैठ बनाए रखने के लिए अलग-अलग प्रयासों में जुटी है. बीते दिनों एनडीए ने भगवान कुशवाहा को एमएलसी उम्मीदवार घोषित किया था वहीं अब उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया गया है.

नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा बिहार की सियासत में वो दो नाम हैं, जिन्होंने लव-कुश (कोइरी-कुर्मी) सियासत को एक नई ऊंचाई दी। कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर उपेंद्र कुशवाहा अपने गृह जिले वैशाली के जंदाहा कॉलेज में लेक्चरर बन गए थे, लेकिन नीतीश कुमार की राजनीति का उन पर इतना गहरा असर पड़ा कि उपेंद्र सिंह से वे उपेंद्र कुशवाहा बन गए।

2000 में पहली बार जंदाहा से विधानसभा का चुनाव लड़े और जीते भी। इस जीत के बाद वे नीतीश कुमार के करीबी में शूमार हो गए। 2004 में उन्हें नेता प्रतिपक्ष का जिम्मा मिला, लेकिन 2005 में सत्ता में आते ही उपेंद्र कुशवाहा और नीतीश कुमार के बीच दरार पड़ गई।

उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश से अलग होकर 2023 में राष्ट्रीय लोक मोर्चा नाम की पार्टी बनाई।
उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश से अलग होकर 2023 में राष्ट्रीय लोक मोर्चा नाम की पार्टी बनाई।

हर चुनाव में पार्टी बदल लेते हैं कुशवाहा

2005 में नीतीश कुमार से अलग होकर समता नाम की अपनी पार्टी बनाई। 2009 का चुनाव भी इसी पार्टी के बैनर तले लड़ा। हालांकि, उनके एक भी कैंडिडेट जमानत तक नहीं बचा पाए। 2010 में नीतीश के कहने पर वापस जदयू में शामिल हुए। इनाम में राज्यसभा की सीट मिली। लेकिन, तीन साल बाद फिर नीतीश से दूर हो गए। 2013 में रालोसपा नाम से अपनी नई पार्टी बनाई। 2014 में एनडीए में शामिल होकर चुनाव लड़े। काराकाट से खुद जीते और मोदी सरकार में मानव संसाधन राज्य मंत्री बने।

5 साल बाद फिर पाला बदले और 2019 का चुनाव महागठबंधन के साथ लड़े, लेकिन खुद दो जगह से लड़े और दोनों जगह से हार गए। 2020 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन से भी नाता टूटा। यहां भी मुंह की खाए। हार कर फिर लौटे और 2021 में रालोसपा का जदयू में विलय करा दिया। इनाम में एमएलसी की सीट और जदयू संसदीय दल का अध्यक्ष का पद मिला। पहले डिप्टी सीएम बाद में मंत्री का पद नहीं मिलने पर फिर जदयू से अलग होकर 2023 में राष्ट्रीय लोक मोर्चा नाम की नई पार्टी बना ली।

क्या है कुशवाहा की ताकत

सभी पार्टियों ने भले अलग-अलग कु‌शवाहा नेताओं पर दांव लगाया, लेकिन बिहार में कुशवाहा के स्वीकार्य नेता अभी भी उपेंद्र कुशवाहा ही हैं। उपेंद्र कुशवाहा कभी भी मास लीडर नहीं रहे। उनकी पहचान एक कास्ट लीडर के रूप में है। बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में कुशवाहा की आबादी लगभग 4.2% है। कुशवाहा भले सीट जीत नहीं पाए, लेकिन सीट को हरवाने में वो सफल रहते हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post
बाजार पर एग्जिट पोल का दिखा कमाल, सेंसेक्स में 2000 पॉइंट्स बढ़ा, निफ्टी 600 पॉइंट्स पर कर रहा ट्रेड.

शेयर बाजार की मंगल शुरुआत, सेंसेक्स ऑल टाइम हाई पर, निफ्टी भी 24200 के पार

राहुल गांधी की स्पीच पर चल गई कैंची, संसद की कार्यवाही से हटाए गए बयान के हिस्से , राहुल ने कहा अब उन्हें जो मिटाना है मिटाएं

राहुल गांधी की स्पीच पर चल गई कैंची, संसद की कार्यवाही से हटाए गए बयान के हिस्से , राहुल ने कहा अब उन्हें जो मिटाना है मिटाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend