ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

NEET पेपर लीक मामले CBI की सबसे बड़ी पूछताछ, 13 आरोपियों से सवाल पूछेगी टीम

UB India News by UB India News
June 30, 2024
in खास खबर, पटना, शिक्षा
0
‘जुर्म कबूल है’, NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा, सामने आया आरोपियों का कबूलनामा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नीट (NEET) पेपर लीक कांड मामले में सीबीआई की टीम ने जांच तेज कर दी है. नीट पेपर लीक मामले में आज सीबीआई सबसे बड़ी पूछताछ करने वाली है. दरअसल अब नीट पेपर लीक कांड में पटना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 13 आरोपियों से सीबीआई की टीम पूछताछ करेगी. इन सभी से पटना के बेउर जेल में सीबीआई की टीम कल यानी 29 जून से पूछताछ करेगी.

इन 13 आरोपियों में बिहार सरकार के जूनियर इंजीनियर सिकंदर प्रसाद यादवेन्दु अमित आनंद और नीतीश कुमार समेत कई लोग शामिल हैं. बेऊर जेल में पूछताछ से संबंधित तैयारी का जायजा लेने सीबीआई की टीम आज एएसपी के नेतृत्व में जेल पहुंची और जेल के अधिकारियों से मंत्रणा की. इन 13 आरोपियों से पूछताछ कर सीबीआई नीट पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड तक पहुंचना चाहती है.

RELATED POSTS

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

वहीं नीट पेपर लीक मामले में आरोपियों को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने पेश किया जाएगा. नीट पेपर लीक कांड में गिरफ्तार 7 आरोपियों को लेकर सीबीआई दिल्ली पहुंचेगी. सीबीआई की टीम कड़ी सुरक्षा के बीच सातों आरोपियों को प्लेन से दिल्ली ले जाया जाएगा. सीबीआई ने दिल्ली ले जाने की तैयारी शुरू कर दी है. कभी भी सातों आरोपियों को सीबीआई साथ में लेकर दिल्ली के लिए प्रस्थान कर सकती है.

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां हड़ताली मोड़ के पास बड़ी घटना हुई है. मिली जानकारी के अनुसार पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र के हड़ताली मोड़ इलाके में रॉन्ग साइड से आ रहे एक अज्ञात कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कारण एक व्यक्ति की मौत हो गयी है.

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार भले ही जून महीने में बिहार में कम बारिश हुई हो लेकिन, जुलाई में ऐसी स्थिति नहीं रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार जुलाई में इस बार खूब बारिश होगी. वहीं 29 और 30 जून को भी अधिकांश इलाकों में बारिश होने का अनुमान जताया गया है.

CBI की टीम पहुंचेगी बेउर जेल

नीट पेपर लीक कांड में CBI की टीम थोड़ी देर में पटना के बेउर जेल पहुंचने वाली है. सीबीआई की टीम नीट पेपर लीक मामले में 13 आरोपियों से पूछताछ करेगी. ऐसे में बेउर जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. पटना पुलिस की विशेष टीम की तैनाती की गयी है. बताया जा रहा है कि सीबीआई की कई टीम आज बेउर जेल जाएगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

by UB India News
July 7, 2026
0

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। उनके दौरे के बीच ही सीरिया की राजधानी दमिश्क...

लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया?

मानसून सत्र से पहले एक्शन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…………..

by UB India News
July 7, 2026
0

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद के आगामी मानसून सत्र की शुरुआत से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) में हुई बगावत...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

Next Post
NTA की 3 परीक्षाओं की नई तारीखों का ऐलान, ऑनलाइन मोड में 10 जुलाई से 4 सितंबर के बीच होंगी

NTA की 3 परीक्षाओं की नई तारीखों का ऐलान, ऑनलाइन मोड में 10 जुलाई से 4 सितंबर के बीच होंगी

लद्दाख में LAC के पास बड़ा हादसा, टैंक अभ्यास के दौरान नदी में बहे सेना के 5 जवान

लद्दाख में LAC के पास बड़ा हादसा, टैंक अभ्यास के दौरान नदी में बहे सेना के 5 जवान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend