ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार की सियासत में ‘पॉलिटिकल आईसीयू’ की चर्चा तेज……

UB India News by UB India News
June 26, 2024
in पटना, बिहार
0
बिहार की सियासत में ‘पॉलिटिकल आईसीयू’ की चर्चा तेज……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भाजपा आपातकाल की 50 वीं वर्षगांठ को काला दिवस के रूप में मना रही है। मंगलवार को जगह-जगह भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। बिहार के बेगूसराय जिला पहुंचे राज्य सरकार के स्वास्थ्य और कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान आपातकाल को लेकर मंगल पांडे ने कहा कि विपक्ष सदमे में है। विपक्ष पॉलिटिकल आईसीयू में है। क्या करना है, उनको समझ में नहीं आ रहा है। देश की जनता ने इस लोकसभा चुनाव में उनको पराजित किया और प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का जनादेश दिया है।

विपक्ष पर प्रहार

उन्होंने कहा कि विपक्ष हताशा और निराशा में अनर्गल बयानबाजी कर रहा हैं। संविधान की पुस्तक के लेकर लोकसभा में जा रहे हैं। जिनकी नेता इंदिरा गांधी ने 1975 में देश के अंदर संविधान को खत्म करने का काम किया था, लोकतंत्र को खत्म करने का काम किया था, वे लोग जब संविधान किताब लेते हैं तो हंसी आती है। कांग्रेस के लोगों के लिए आज का दिन देशवासियों से माफी मांगने का दिन है। आपातकाल को लेकर कांग्रेस को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

तेजस्वी यादव पर हमला

तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी को अपने पिताजी और माताजी से पूछना चाहिए कि जब उनका राज था तो मुख्यमंत्री आवास में कैसे अपराधियों का आना-जाना था। अपराधियों का सारा सेटिंग गेटिंग सीएम हाउस से होता था। तेजस्वी यादव को उस समय के अखबार के पन्ने निकाल लेना चाहिए। आपके शासन को पटना हाईकोर्ट ने जंगलराज कहा था। इसके साथ ही नीट को लेकर मंगल पांडे ने कहा कि केंद्र सरकार बहुत सक्रियता और गंभीरता से काम कर रही है। जांच जारी है, जो भी दोषी लोग होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

स्पीकर के चुनाव पर चर्चा

लोकसभा अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राज्य के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र को अपनी सुविधा के अनुसार उपयोग करती है और लोकतंत्र की दुहाई देती है। लोकतंत्र में सबको चुनाव लड़ने का अधिकार है, मगर कांग्रेस हमेशा परंपरा को तोड़ती है। कांग्रेस इस बार भी इसी तरह का प्रयास कर रही है, मगर वह सफल नहीं होगी। वहीं दूसरे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए पहली बार चुनाव होना स्थापित लोकतांत्रिक परंपराओं को शर्मसार करने वाली घटना है। इंडिया गठबंधन के नेता देश के विकास में योगदान देना नहीं चाहते हैं। देश की जनता से उन्हें लोकसभा चुनाव में हरा दिया, वो लोग सरकार बनाने का सपना पाले बैठे है। देश, संविधान और लोकतंत्र के साथ विपक्ष जिस तरह मजाक कर रहा है, उसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

Next Post
पहले केके पाठक और अब एस सिद्धार्थ का विरोध…………

पहले केके पाठक और अब एस सिद्धार्थ का विरोध............

SC के फैसला का बिहार शिक्षक भर्ती पर पड़ेगा असर?

बिहार के नियोजित शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, कहा- पास करनी ही होगी सक्षमता परीक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend