ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली के सीएम केजरीवाल को CBI ने एक्साइज पॉलिसी मामले में किया गिरफ्तार

UB India News by UB India News
June 27, 2024
in अपराध, दिल्ली
0
दिल्ली शराब घोटाला केस: बेल के बाद भी जेल, मुश्किलों में फंसे सीएम केजरीवाल की कब होगी रिहाई?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ईडी के बाद अब सीबीआई का शिकंजा कसता जा रहा है. अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने अदालत की इजाजत के बाद गिरफ्तार कर लिया है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई को पूछताछ की इजाजत दे दी है. इससे पहले सीबीआई अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल से लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची. सीबीआई ने रिमांड के लिए अरविंद केजरीवाल को आज यानी बुधवार को कोर्ट में पेश किया. सीबीआई ने पूछताछ के लिए अदालत से अरविंद केजरीवाल की हिरासत मांगी. इस पर अदालत ने मंजूरी दे दी. फिलहाल, दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट और आम आदमी पार्टी दफ्तर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए ये तैनाती की गई है. तो चलिए जानते हैं कोर्ट में आज क्या-क्या हो रहा है.

अरविंद केजरीवाल को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई LIVE:
-कोर्ट की इजाजत के बाद CBI ने पहले कोर्ट रूम में ही अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की, फिर औपचारिक तौर पर गिरफ्तार किया.
-कोर्ट की मंजूरी के बाद CBI ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया.
-राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई को अदालत कक्ष में अरविंद केजरीवाल से पूछताछ/पूछताछ करने की अनुमति दी और उनसे उनकी गिरफ्तारी के लिए उनके पास मौजूद सामग्री को रिकॉर्ड पर रखने को कहा.
-अरविंद केजरीवाल को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने की प्रक्रिया कोर्ट में की जा रही है. थोड़ी देर में केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेगी सीबीआई
-सीबीआई को अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की इजाजत मिल गई है.
-सीबीआई ने अदालत से कहा: हमें अरविंद केजरीवाल को हिरासत में ले जाकर पूछताछ करने की इजाजत दी जाए. गिरफ्तारी के आधार इसके बाद तैयार करेंगे.
-अरविंद केजरीवाल के वकील ने CBI हिरासत का विरोध करते हुए कहा कि मांगे गए दस्तावेज एजेंसी उन्हें उपलब्ध करा दे और मामले की सुनवाई कल की जाए तो इसमें कोई आसमान नहीं गिर पड़ेगा.
-अरविंद केजरीवाल के वकील: अदालत को केजरीवाल की गिरफ्तारी की अनुमति नहीं देनी चाहिए. इस केस में कोई मेरिट नहीं है.
-सीबीआई के वकील ने अदालत को साफ किया कि उसने अभी तक अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार नहीं किया है. सीबीआई ने कहा कि अरविंद केजरीवाल न्यायिक हिरासत में थे. इसलिए हमने केजरीवाल को अब तक गिरफ्तार नहीं किया था.
-राउज एवेन्यू कोर्ट से सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल की पूछताछ के लिए हिरासत की मांग गई.
-सीबीआई के वकील: सीबीआई के लिए कोई बाध्यता नहीं कि वो पूछताछ से पहले केजरीवाल के वकीलों को सूचित करे. हमने कोर्ट से इसकी अनुमति ली थी.
-सीबीआई के वकील: अरविंद केजरीवाल के वकील के आरोप गलत हैं. खुद आम आदमी पार्टी ने पॉलिसी डॉक्यूमेंट तैयार किए, वही नीति इन्होंने लागू की. ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि हर बार जांच एजेंसी पर आरोप लगाया जाता है, और इस परीक्षा को हम पार करते हैं.

RELATED POSTS

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

– अरविंद केजरीवाल की ओर से वकील ने अर्जी दायर कर मांग की है कि CBI की पूछताछ की मांग वाली अर्जी और इसको लेकर कोर्ट के आदेश की कॉपी उन्हें उपलब्ध कराई जाए.
– अरविंद केजरीवाल की ओर से वकील विक्रम चौधरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश हुए.
-अरविंद केजरीवाल के वकील ने कहा कि हमें मीडिया से अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बारे में पता चला. हम मांग करते हैं कि सीबीआई द्वारा दाखिल रिमांड अर्जी की कॉपी हमें भी दी जाए.
-अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया. सीबीआई रिमांड की मांग करेगी. अब अदालत में सुनवाई शुरू हो चुकी है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक तरफ जहां लग रहा था कि जल्द ही उन्हें मनी लांड्रिंग केस से निजात मिलने वाली है, वहीं दूसरी तरफ अब सीबीआई का फंदा उन्हें जकड़ने की तैयारी कर रहा है. सीबीआई ने सोमवार को तिहाड़ जेल के अंदर मुख्यमंत्री केजरीवाल से घंटों पूछताछ की है. आज यानी बुधवार को अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करने के लिए सीबीआई तिहाड़ जेल से रवाना हो चुकी है.

सीबीआई ने जेल में की पूछताछ
सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई ने सोमवार को तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की और आबकारी नीति मामले से संबंधित उनका बयान दर्ज किया. सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को मंगलवार को ट्रायल कोर्ट में पेश करने की अनुमति भी हासिल कर ली है. मामले की जानकारी होने पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की. आम आदमी पार्टी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल को फिर से फसाने की साजिश की जा रही है. एक तरफ जहां उन्हें जल्द ही रिहाई मिलने वाली थी, वहीं अब उन्हें फसाने के लिए सीबीआई ने केस दर्ज कर जांच के नाम पर उनको पकड़ने की तैयारी शुरू कर दी है.

सुप्रीम कोर्ट में भी है आज सुनवाई
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बेल मिलने के बाद उन्हें दो जून को फिर से अंतरिम जमानत खत्म होने के बाद तिहाड़ जेल जाना पड़ा था. इसके बाद से लगातार आम आदमी पार्टी विरोध प्रदर्शन करती आ रही है. एक तरफ निचली अदालत के जमानत देने के फैसले पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी, वहीं दूसरी तरफ सीबीआई की पूछताछ के बाद यह लग रहा है कि केजरीवाल के जेल से बाहर आने में समय लगने वाला है. हालांकि, आज अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

by UB India News
July 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रह रहे...

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

by UB India News
July 5, 2026
0

बिहार का मुजफ्फरपुर शनिवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहां एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर...

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पाकिस्तान अभी भी भारत के खिलाफ आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में रहता है. उसका आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद...

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में जगदीशपुर एसडीएम की Inside Story……………

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में जगदीशपुर एसडीएम की Inside Story……………

by UB India News
June 28, 2026
0

बिलौटी मौजा की जिस जमीन पर जवइनियां गांव के बाढ़ विस्थापितों को बसाया जा रहा है, वहां विकास के लिए...

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच शुरू

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच शुरू

by UB India News
June 26, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। गुरुवार सुबह रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा अपनी...

Next Post
पाकिस्तान ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ , डिप्टी पीएम ने कहा  पाकिस्तान और भारत के बीच रिश्ते बेहतर हों

पाकिस्तान ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ , डिप्टी पीएम ने कहा पाकिस्तान और भारत के बीच रिश्ते बेहतर हों

मौसम विभाग के बारिश और मौसम को लेकर पूर्वानुमान गलत क्यों हो रहे………..

मौसम विभाग के बारिश और मौसम को लेकर पूर्वानुमान गलत क्यों हो रहे...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend