ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीट पेपर लीक मामले को लेकर तेजस्वी यादव विजय कुमार सिन्हा में वाक्य युद्ध

UB India News by UB India News
June 23, 2024
in पटना, बिहार
0
नीट पेपर लीक मामले को लेकर तेजस्वी यादव  विजय कुमार सिन्हा में वाक्य युद्ध
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नीट पेपर लीक मामले को लेकर तेजस्वी यादव ने शनिवार को दावा किया था कि सरकार अगर ठीक से जांच नहीं कराती है तो वह पूरे मामले का खुलासा करेंगे और सत्ता में बैठे लोगों की आरोपियों के साथ वाली तस्वीर को जारी करेंगे। तेजस्वी के इश बयान पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव को चुनौती दी है कि दम है तो 24 घंटा के भीतर साक्ष्य को सार्वजनिक करें और ब्लैकमेलर बन कर लोगों को धमकाना और डराना बंद करें।

दरअसल, नीट पेपर लीक मामले पर बोलते हुए शनिवार को पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि अगर सरकार इस मामले की जांच नहीं कराती है तो आरजेडी इसका खुलासा करेगी और पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की सत्ताधारी दल के नेताओं के साथ वाली तस्वीर जारी करेगी। तेजस्वी ने कहा था कि सरकार इसकी जांच कराए, नहीं तो हमारे पास उनकी तस्वीर है कि कौन-कौन नेताओं के साथ उनका क्या संबंध है आरोपी संजीव मुखिया का वह हमको बताना पड़ेगा। उन तस्वीरों को सार्वजनिक करना पड़ेगा।

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

तेजस्वी के इस बयान पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने पलटवार किया है। विजय सिन्हा ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने पद की गरिमा बरकरार रखें और धमकी का भाषा का इस्तेमाल नहीं करें। तेजस्वी यादव यह न भूलें कि वह एक संवैधानिक पद पर बैठे हुए हैं। तेजस्वी यादव की गिदड़भभकी से कोई डरने वाला नहीं है। तेजस्वी यादव की पार्टी की पहचान की धमकी और गुंडागर्दी की भाषा वाली रही है लेकिन तेजस्वी यादव इससे निकलने की कोशिश भी नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का हिसाब बिहार की जनता कर रही है। लोकसभा चुनाव में जनता ने हिसाब कर दिया है और बचाखुचा हिसाब किताब विधानसभा चुनाव में कर देगी। तेजस्वी यादव लोगों को डराना बंद करें और एक बात अच्छी तरह से समझ लें कि बिहार में उनके माता-पिता का राज नहीं है बल्कि डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। बिहार में अब न्याय के साथ विकास होता है। न तो किसी को बचाया जाता है और ना ही फंसाया जाता है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार में पुराना जंगलराज वाला दौर लाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन बिहार की जनता अब उनकी दबंगई और गुंडागर्दी से नहीं डरने वाली है। संवैधानिक पद पर बैठे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव प्रशासन को धमकी और लोगों के बीच उन्माद पैदा करने की मानसिकता के साथ फोटो और वीडियो के साक्ष्य के आधार ब्लैकमेलर की भूमिका निभाकर डराने और धमकाने का काम न करें। ऐसी भाषा आपराधिक मानसिकता का सूचक है। विजय सिन्हा ने तेजस्वी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि 24 घंटे के भीतर ऐसा कोई साक्ष्य है तो उसे सार्वजनिक करें और लोगों के बीच भ्रम फैलाने और बिहार को शर्मसार करने का खेल बंद करें।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
नीट पेपर लीक के सवाल से कन्नी काट गए सीएम नीतीश

नीट पेपर लीक के सवाल से कन्नी काट गए सीएम नीतीश

15 अगस्त के बाद बिहार यात्रा पर निकलेंगे तेजस्वी, विधानसभा चुनाव से पहले बनाई रणनीति

15 अगस्त के बाद बिहार यात्रा पर निकलेंगे तेजस्वी, विधानसभा चुनाव से पहले बनाई रणनीति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend