ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नए रिकॉर्ड पर शेयर बाजार, आज फिर ऑलटाइम हाई के पास सेंसेक्स, निफ्टी ने छुआ आसमान!

UB India News by UB India News
June 22, 2024
in खास खबर, शेयर बाज़ार
0
बाजार पर एग्जिट पोल का दिखा कमाल, सेंसेक्स में 2000 पॉइंट्स बढ़ा, निफ्टी 600 पॉइंट्स पर कर रहा ट्रेड.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय शेयर बाजार में इनदिनों उछाल देखने को मिल रहा है. इसी के साथ बाजार रोजाना नए रिकॉर्ड भी बना रहा है. इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी बाजार में उछाल देखने को मिल रहा है. बाजार खुलने के बाद निफ्टी ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया. वहीं सेंसेक्स भी अपने पहले रिकॉर्ड हाई लेवल के करीब पहुंच गया लेकिन नया ऑलटाइम हाई बनाने से थोड़ा सा चूक गया. एनएसई निफ्टी ने आज 23,667.10 का नया रिकॉर्ड हाई लेवल छू लिया. वहीं एनएसई का एडवांस-डेक्लाइन रेश्यो में 1435 शेयरों में आज तेजी देखने को मिल रही है. जबकि 239 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.

ऐसी रही बाजार की शुरुआत

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

शुक्रवार सुबह बाजार उछाल के साथ ओपन हुआ. बीएसई का सेंसेक्स 250.55 अंक यानी 0.32 फीसदी उछाल के साथ 77,729.48 अंक के स्तर पर ओपन हुआ. जबकि एनएसई का निफ्टी 94.20 अंक यानी 0.40 फीसदी चढ़कर 23,661 अंक पर खुला.

सेंसेक्स के आधे शेयरों में तेजी

वहीं सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में आज तेजी देखने को मिल रही है. जबकि 15 शेयरों में गिरावट बनी हुई है. सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में भारती एयरटेल सबसे ऊपर है. जिसमें 2.36 फीसदी का उछाल बना हुआ है. जबकि इंफोसिस 2.10 प्रतिशत और टीसीएस 1.77 फीसदी का इजाफा चल रहा है. वहीं एचसीएल टेक के शेयर 1.53 फीसदी के उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं.

टेक महिंद्रा में 1.20 फीसदी और विप्रो 1.19 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं. वहीं गिरावट वाले शेयर में एचयूएल में 1.18 प्रतिशत की गिरावट बनी हुई है. वहीं टाटा स्टील में 1.18 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है. बजाज फाइनेंस में 1.03 फीसदी तो नेस्ले में 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.

क्या है निफ्टी के शेयरों का हाल?

वहीं निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में आज तेजी का रुख देखने को मिल रहा है. जबकि 20 शेयरों में आज गिरावट बनी हुई है. निफ्टी के टॉप गेनर्स में भारती एयरटेल, एलटीआई माइंडट्री, इंफोसिस, टीसीएस और हिंडाल्को का नाम शामिल है. इन सभी शेयर में 2.39 से 1.54 फीसदी के बीच उछाल देखने को मिल रहा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
बांग्लादेश की PM शेख हसीना आज भारत दौरे पर आएंगी, 15 दिन के अंदर दूसरी यात्रा

बांग्लादेश की PM शेख हसीना आज भारत दौरे पर आएंगी, 15 दिन के अंदर दूसरी यात्रा

गठबंधन के लिए राह बिल्कुल आसान नहीं!….

लोकसभा के पहले सत्र में सरकार को घेरेगा विपक्ष, NEET, अग्निवीर और शेयर बाजार रहेंगे मुद्दा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend