ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

T20 वर्ल्ड कप में आज से शुरू होंगे सुपर 8 के मुकाबले ,पहला मैच यूएसए और साउथ अफ्रीका के बीच

UB India News by UB India News
June 20, 2024
in क्रिकेट, खास खबर
0
T20 वर्ल्ड कप में आज से शुरू होंगे सुपर 8 के मुकाबले ,पहला मैच यूएसए और साउथ अफ्रीका के बीच
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज 19 जून से सुपर 8 मुकाबलों की शुरुआत होगी, जिसमें पहला मुकाबला संयुक्त मेजबान यूएसए और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच में एंटिगुआ के मैदान पर मैच खेला जाएगा। इसके बाद 20 जून को वेस्टइंडीज और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला होगा। ये चारों टीमें सुपर 8 में एक ग्रुप का हिस्सा हैं।

19 जून से सुपर-8 राउंड की शुरुआत
सुपर-8 राउंड की शुरुआत 19 जून को अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच से होगी। इस राउंड में दो ग्रुप हैं। एक ग्रुप की एक टीम तीन मैच खेलेगी। हर एक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। सुपर-8 राउंड के लिए टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही सीडिंग्स तय की गई थीं। जैसे कि भारत सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करने पर भले ही अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहता, लेकिन उन्हें A1 ही माना जाता। इसी तरह ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों के लिए है। ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने ग्रुप (बी) में शीर्ष पर है, लेकिन उन्हें B2 का दर्जा दिया गया है। 26 और 27 जून को सेमीफाइनल के मुकाबले और 29 जून को बारबाडोस में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

आइए पहले टूर्नामेंट से पहले दी गई सीडिंग्स पर नजर डालते हैं…
ग्रुप A
A1: भारत, A2: अमेरिका
ग्रुप-B
B1: इंग्लैंड, B2: ऑस्ट्रेलिया
ग्रुप-C
C1: अफगानिस्तान, C2: वेस्टइंडीज
ग्रुप-D
D1: दक्षिण अफ्रीका, D2: बांग्लादेश

दोनों ग्रुप तय

ग्रुप-1 ग्रुप-2
भारत इंग्लैंड
ऑस्ट्रेलिया अमेरिका
अफगानिस्तान दक्षिण अफ्रीका
बांग्लादेश वेस्टइंडीज

सुपर-8 का पूरा शेड्यूल

मैच तारीख
(भारत)
भारतीय समयानुसार स्थान
अमेरिका vs दक्षिण अफ्रीका 19 जून रात 8 बजे एंटीगुआ
इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज 20 जून सुबह 6 बजे सेंट लूसिया
अफगानिस्तान vs भारत 20 जून रात 8 बजे बारबाडोस
ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश 21 जून सुबह 6 बजे एंटीगुआ
इंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीका 21 जून रात 8 बजे सेंट लूसिया
यूएसए vs वेस्टइंडीज 22 जून सुबह 6 बजे बारबाडोस
भारत vs बांग्लादेश 22 जून रात 8 बजे एंटीगुआ
अफगानिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया 23 जून सुबह 6 बजे सेंट विन्सेंट
यूएसए vs इंग्लैंड 23 जून रात 8 बजे बारबाडोस
वेस्टइंडीज vs दक्षिण अफ्रीका 24 जून सुबह 6 बजे एंटीगुआ
ऑस्ट्रेलिया vs भारत 24 जून रात 8 बजे सेंट लूसिया
अफगानिस्तान vs बांग्लादेश 25 जून सुबह 6 बजे सेंट विन्सेंट

पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बनी यूएसए की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर सुपर 8 में अपनी जगह को पक्का किया। अब अमेरिका की टीम सुपर 8 में अपना पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ खेलने एंटिगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में उतरेगी। साउथ अफ्रीका टीम का ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें उन्होंने अपने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की थी।

न्यूजीलैंड टीम का टी20 वर्ल्ड कप में इस बार मैदान पर काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें वह पहली बार टूर्नामेंट के इतिहास में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गए। अब टीम के इस खराब प्रदर्शन को देखते हुए केन विलियमसन ने लिमिटेड ओवर्स में भी टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है और साथ उन्होंने प्लेयर्स सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी अपना नाम वापस ले लिया है।

बांग्लादेश टीम के तेज गेंदबाज तंजीम हसन साकिब को नेपाल के खिलाफ मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन मामले में अब जुर्माना लगाया गया है। तंजीम इस मुकाबले को दौरान नेपाल टीम के खिलाड़ी रोहित से भिड़ गए थे जिसके बाद अब उनकी मैच फीस पर 15 फीसदी का जुर्माना लगाया गया है। बांग्लादेश की टीम ने इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद सुपर 8 में अपनी जगह को पक्का किया था।

टी20 वर्ल्ड कप का सुपर 8 राउंड शुरू होने वाला है। टूर्नामेंट के सुपर 8 में पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा डेविड वॉर्नर ने बड़ा बयान दिया है। वॉर्नर इस बात से राहत महसूस कर रहे हैं कि वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद संन्यास ले लेंगे। आपको बता दें कि वॉर्नर ने वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही इस बात का ऐलान कर दिया था कि वह इस मेगा इवेंट के खत्म होते ही संन्यास का ऐलान करेंगे। वॉर्नर का मानना है कि असली क्रिकेट फैंस उन्हें ऐसे खिलाड़ी के रूप में देखेंगे जिसने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से खेल को बदलने की कोशिश की जबकि वह एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिसे आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा।

अफगानिस्तान की टीम को सुपर 8 मुकाबलों से पहले अपने आखिरी ग्रुप स्टेज के मैच में वेस्टइंडीज की टीम से करारी हार का सामना करना पड़ा। अब टीम के हेड कोच जोनाथन ट्रॉट ने अपने प्लेयर्स को चेताया है जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर हम किसी ओवर की अच्छी शुरुआत नहीं करते हैं, तो उस ओवर को जल्द समाप्त करना होगा। आज हमने दो ओवर में 60 रन दिए और इससे मैच का रुख काफी हद तक बदल गया। उन्होंने कहा कि यह खेल का हिस्सा है और हां, बल्लेबाजी से मैं निराश हूं कि हम लक्ष्य के थोड़ा भी करीब नहीं पहुंच पाए। एक और पहलू जिसे टीम को बेहतर ढंग से समझने की आवश्यकता होगी वह है हवा की दिशा में शॉट खेलना जिससे कि यह सुनिश्चित हो सके कि बड़े शॉट बाउंड्री के बाहर गिरें।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि सुपर 8 का फेज चरण थोड़ा व्यस्त होने वाला है, लेकिन भारतीय खिलाड़ी इसके लिए तैयार हैं। बीसीसीआई की तरफ से पोस्ट किए गए एक वीडियो में रोहित ने कहा कि पहला मैच खेलने के बाद हम अगले दो मैच तीन या चार दिन के अंतराल में खेलेंगे। यह थोड़ा व्यस्त होने वाला है, लेकिन हम इन सभी चीजों के आदी हो चुके हैं। हम बहुत यात्रा करते हैं और बहुत खेलते हैं, इसलिए यह कभी बहाना नहीं बनने वाला। रोहित ने कहा कि टीम में कुछ खास करने को लेकर बहुत उत्सुकता है। यह दूसरे चरण की शुरुआत करने का एक अच्छा तरीका है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
जमकर जला रहा जून… गर्मी के सितम के बीच कहां अटक गया मानसून? इस महीने 20% कम हुई बारिश

जमकर जला रहा जून... गर्मी के सितम के बीच कहां अटक गया मानसून? इस महीने 20% कम हुई बारिश

देश में 41 एयरपोर्ट और कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में पुलिस

देश में 41 एयरपोर्ट और कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में पुलिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend