ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

खालिस्तानियों का ‘चौधरी’ क्यों बन रहा कनाडा? फिर उमड़ा आतंकी निज्जर के लिए प्रेम, संसद में रखा 2 मिनट का मौन

UB India News by UB India News
June 20, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
खालिस्तानियों का ‘चौधरी’ क्यों बन रहा कनाडा? फिर उमड़ा आतंकी निज्जर के लिए प्रेम, संसद में रखा 2 मिनट का मौन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत संग रिश्ते को ताक पर रखकर पता नहीं कनाडा खालिस्तानियों का चौधरी क्यों बन रहा है. एक ओर जी7 में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो शांति का दिखावा करते रहे. भारत संग बातचीत की वकालत करते दिख रहे हैं. दूसरी ओर खालिस्तानियों के प्रति प्रेम भी दिखा रहे हैं. जी हां, एक बार फिर कनाडा का खालिस्तान प्रेम दुनिया के सामने आया है. कनाडा की संसद में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर को श्रद्धांजलि दी गई है. आतंकी हरदीप सिंह निज्जर को कनाडाई संसद में न केवल याद किया गया, बल्कि उसके लिए 2 मिनट का मौन भी रखा गया.

कनाडाई संसद में निज्जर के लिए मौन
दरअसल, कनाडा की संसद में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की मौत की पहली एनवर्सरी पर याद किया गया. इस दौरान हाउस ऑफ कॉमन यानी संसद में दो मिनट का मौन रखा गया. कनाडाई संसद के सभी सदस्य अपनी जगह से खड़े होकर हरदीप सिंह निज्जर को याद करते दिखे. बता दें कि आतंकी निज्जर खालिस्तान टाइगर फोर्स का चीफ था. उसे कनाडा के सर्रे में ब्रटिश कोलंबिया के गुरुद्वारा के बाहर पिछले साल 18 जून को मारा गया था. भारत ने निज्जर को आतंकी घोषित कर रखा था.

RELATED POSTS

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

निज्जर की हत्या से भारत संग तल्ख रिश्ते
कनाडा ने आतंकी निज्जर की हत्या का इल्जाम भारतीय नागरिकों पर लगाया है. कनाडा का आरोप है कि निज्जर की हत्या के पीछे भारत का हाथ है. हालांकि, भारत सरकार ने सिरे से इन आरोपों को खारिज किया है और सबूत की मांग की है. निज्जर की हत्या के बाद से ही भारत और कनाडा के रिश्तों में खटास आ चुकी है. बीते कुछ समय से दोनों देशों के बीच रिश्ते काफी तल्ख हो चुके हैं. कनाडा ने निज्जर की हत्या का आरोप चार भारतीय नागरिकों करन बरार, अमनदीप सिंह, कमलप्रीत सिंह और करणप्रीत सिंह पर लगाया है.

जस्टिन ट्रूडो का झूठा दिखावा?
कनाडा की संसद में खालिस्तानी आतंकी निज्जर के लिए यह प्रेम ऐसे वक्त में उमड़ा है, जब कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडे भारत संग बातचीत की वकालत कर रहे हैं. कनाडाई पीएम भारत संग द्विपक्षीय संबंधों में आए तनाव को खत्म करना चाहते हैं, मगर उनकी हरकत इसके विपरीत दिख रही हैं. जस्टिन ट्रूडो ने बीते दिनों जी7 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी. उसके बाद उन्होंने कहा था कि बहुत महत्वपूर्ण मुद्दों से निपटने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

by UB India News
July 3, 2026
0

हर किसी की तमन्ना होती है कि जब उसकी मौत हो तो जनाजा धूम से निकले. उसके चाहने वाले उसे...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

Next Post
T20 वर्ल्ड कप में आज से शुरू होंगे सुपर 8 के मुकाबले ,पहला मैच यूएसए और साउथ अफ्रीका के बीच

T20 वर्ल्ड कप में आज से शुरू होंगे सुपर 8 के मुकाबले ,पहला मैच यूएसए और साउथ अफ्रीका के बीच

जमकर जला रहा जून… गर्मी के सितम के बीच कहां अटक गया मानसून? इस महीने 20% कम हुई बारिश

जमकर जला रहा जून... गर्मी के सितम के बीच कहां अटक गया मानसून? इस महीने 20% कम हुई बारिश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend