ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इसरो ने मई में आए सोलर-स्टॉर्म की तस्वीरें जारी कीं,आदित्य-L1 के रिमोट सेंसिंग पेलोड ने कैप्चर किया

UB India News by UB India News
June 12, 2024
in अंतरिक्ष, खास खबर
0
इसरो ने मई में आए सोलर-स्टॉर्म की तस्वीरें जारी कीं,आदित्य-L1 के रिमोट सेंसिंग पेलोड ने कैप्चर किया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत का पहला सौर मिशन आदित्य-L1 ने सूर्य की कुछ तस्वीरें कैप्चर की हैं, जिन्हें इसरो ने सोमवार को जारी किया। यह तस्वीरें मई 2024 में आए सोलर स्टॉर्म की हैं। जिन्हें आदित्य-L1 स्पेसक्राफ्ट के पर लगे दो ऑनबोर्ड रिमोट सेंसिंग इंस्ट्रूमेंट्स के जरिए लिया गया।

यह वही सोलर स्टॉर्म था, जिसके कारण भारत के लद्दाख समेत दुनिया के कई हिस्सों में आसमान एक अनोखी रोशनी से लाल हो गया था।

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

ये तस्वीरें कोरोनल मास इजेक्शन की
तस्वीरें जारी करते हुए इसरो ने X पर पोस्ट में लिखा कि सोलर अल्ट्रा वॉयलेट इमेजिंग टेलीस्कोप (SUIT) और विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ (VELC) ने मई 2024 के दौरान सोलर एक्टविटीज को कैद किया है। साथ ही लिखा कि आदित्य-L1 के पेलोड ने कोरोनल मास इजेक्शन से जुड़े कई एक्स-क्लास और एम-क्लास फ्लेयर्स को कैप्चर किया।

8 मई से 15 मई के दौरान सूर्य पर एक्टिव रीजन AR13664 ने कई X-क्लास और M-क्लास फ्लेयर्स का विस्फोट किया। जो 8 मई और 9 मई के दौरान हुए कोरोनल मास इजेक्शन (CME) से जुड़े थे। इनसे 11 मई को एक बड़ा जिओमैग्नेटिक तूफान उठा।

ये तस्वीरें सनस्पॉट, अम्ब्रा, पेनम्ब्रा और प्लेज की चमक को दिखाती हैं। इसरो का कहना है कि इनसे एस्ट्रोफिजिसिस्ट (अंतरिक्ष की घटनाओं पर रिसर्च करने वाले वैज्ञानिक) को सोलर फ्लेयर्स, उनके एनर्जी डिस्ट्रीब्यूशन, सनस्पॉट, वाइड वेवलैंथ में यूवी रेडिएशन और लॉन्गटर्म सोलर वैरिएशन की स्टडी में मदद मिलेगी।

कोरोनल मास इजेक्शन (CME) क्या है
CME, और सोलर फ्लेयर दो अलग-अलग चीजें हैं। पहले माना जाता था कि सोलर फ्लेयर्स के साथ ही सूरज के कोरोना से CME की घटना भी होती है, लेकिन अब वैज्ञानिक मानते हैं कि हर CME के साथ, सोलर फ्लेयर हो ऐसा जरूरी नहीं है। CME के नाम से अर्थ निकलता है- सूरज की कोरोना लेयर से किसी चीज का बाहर आना। ये दरअसल बड़े-बड़े गैस के बबल हैं जिन पर मैग्नेटिक फील्ड लाइंस लिपटी होती हैं।

जब सूरज से एक CME रिलीज होता है तो उसके साथ-साथ स्पेस में सूरज के करोड़ों टन चार्ज्ड पार्टिकल भी रिलीज होते हैं। ये पार्टिकल 30 लाख किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलते हैं। अगर इन कणों की दिशा पृथ्वी की तरफ है तो पृथ्वी पर जियोमैग्नेटिक स्टॉर्म आ सकता है। इस जियोमैग्नेटिक स्टॉर्म को ही दूसरे शब्दों में सोलर स्टॉर्म कहते हैं। इस तूफान का मतलब है- पृथ्वी की अपनी मैग्नेटिक फील्ड में डिस्टर्बेंस।

CME के करोड़ों टन चार्ज्ड पार्टिकल के चलते CME की एक बेहद ताकतवर मैग्नेटिक फील्ड बन जाती है और ये मैग्नेटिक फील्ड जब पृथ्वी की मैग्नेटिक फील्ड से टकराती है तो एक भयंकर इलेक्ट्रोमैग्नेटिक अवरोध पैदा होता है, सोलर स्टॉर्म इसी अवरोध का प्रभाव है। सोलर स्टॉर्म का पहला लक्षण है- औरोरा।

माने आकाश में रोशनी जो कि इतनी तेज होती है कि रात में अखबार पढ़ा जा सके। इसके अलावा भी सोलर स्टॉर्म पृथ्वी पर कई तरह के बुरे प्रभाव डाल सकता है।

सूर्य की सतह पर सोलर स्टॉर्म कैसे बनता है
हम सूरज के जिस हिस्से को पृथ्वी से देखते हैं उसे फोटोस्फेयर कहा जाता है। ये कोई ठोस सतह नहीं है बस यह हमें एक गोल चमकदार आकृति सा दिखता है। इसके ऊपर सूरज का एटमॉस्फियर यानी वातावरण होता है। इस एटमॉस्फियर की सबसे निचली परत क्रोमोस्फेयर कहलाती है जबकि सबसे ऊपर की परत को कोरोना कहते हैं।सूरज की रोशनी के चलते सामान्य तौर पर कोरोना नहीं दिखता, लेकिन सूर्यग्रहण के दौरान या फिर खास यंत्रों के जरिए इसे देखा जा सकता है। इसी कोरोना पर कुछ घटनाएं होती हैं जिनसे सोलर स्टॉर्म पैदा होता है।

10 मई को धरती से टकराया था सोलर स्टॉर्म

दुनिया का सबसे शक्तिशाली सौर तूफान 20 सालों बाद शुक्रवार 10 मई को धरती से टकराया था। तूफान के कारण तस्मानिया से लेकर ब्रिटेन तक आसमान में तेज बिजली कड़की। वहीं कई सैटेलाइट्स और पावर ग्रिडस को भी नुकसान पहुंचा। सोलर तूफान के कारण दुनिया की कई जगहों पर ध्रुवीय ज्योति (ऑरोरा) की घटनाएं देखने को भी मिलीं। इस दौरान सौर तुफान की वजह से आसमान अलग-अलग रंगों को दिखाई दिया।

127 दिन में लैंगरेंज पॉइंट पर पहुंचा था आदित्य-L1
आदित्य-L1 को 2 सितंबर 2023 के दिन लॉन्च किया गया था। इसके 127 दिन बाद 6 जनवरी 2024 को वह लैग्रेंजियन पॉइंट पर पहुंचा था। एल1 पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किमी दूर है। आदित्य स्पेसक्राफ्ट यहां से लगातार बिना किसी रुकावट के सूर्य की गतिविधियों को कैप्चर कर सकता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

Next Post
पाकिस्तान के पास टी20 वर्ल्ड कप में बने रहने का आज आखिरी मौका

पाकिस्तान के पास टी20 वर्ल्ड कप में बने रहने का आज आखिरी मौका

रियासी में बस पर हुए आतंकी हमले में लश्कर का हाथ होने का शक, POK में रची गई साजिश !

रियासी में बस पर हुए आतंकी हमले में लश्कर का हाथ होने का शक, POK में रची गई साजिश !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend