ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एग्जिट पोल को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, लिखा-295 सीट जीतेंगे..

UB India News by UB India News
June 2, 2024
in पटना, राजद
0
एग्जिट पोल को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान,  लिखा-295 सीट जीतेंगे..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है। हर किसी को 4 जून का इंतजार है, जब चुनाव का रिजल्ट आएगा। इस बीच दिल्ली में इंडी गठबंधन की बैठक हुई। गठबंधन के लोगों ने विक्ट्री साइन दिखाते हुए जीत का दावा किया। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने 295 सीट जीतने की बात कही।

इस बैठक के बाद तेजस्वी ने एक्स पर लिखा- जीत रहा है इंडिया, जीत रही है जनता जनता का Exit Poll- 295+..तेजस्वी के इस पोस्ट पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- तेजस्वी ,ये एग्जिट पोल के बाद 95 के पहले 2 गलती से लग गया है हटा लो तुम। जनता फ्यूज बल्ब को वोट ही नही दी है।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

परिणाम से पहले अलग-अलग मीडिया हाउस और एजेंसी के एग्जिट पोल आ गए हैं। जिसमें एनडीए की सरकार तीसरी बार बनती दिख रही है। अब इस एग्जिट पोल पर तरह-तरह के मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

कहीं पीएम मोदी को हवन करते हुए संत के तौर पर दिखाया गया, और विपक्ष के नेताओं को असुर। वहीं एक मीम में खेल-खेल में मोदी-शाह राहुल को गड्ढे में गिराते नजर आए। कोई राहुल गांधी के अकाउंट में पैसे डालने वाले वादे पर मीम्स शेयर कर रहा, तो कोई मोदी के कन्याकुमारी में ध्यान केंद्रित करने पर।

 लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल को लेकर बिहार में खूब बयानबाजी हो रही है. इसे कोई खुशी जता रहा है तो कोई इसे नाकार रहा है. वहीं, एग्जिट पोल को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को बड़ा बयान दिया. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बिहार में कितनी सीटों की उम्मीद करते हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में ‘इंडिया’ गठबंधन 20-25 सीटों से कम नहीं आएगी.

‘इंडिया’ गठबंधन की सीटों पर बोले तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा कि  बेरोजगारी, गरीबीऔर महंगाई का जो दर्द है उस दर्द के आगे मेरे कमर का दर्द कुछ नहीं है और जब संविधान, आरक्षण, लोकतंत्र खत्म करने की बात होगी तो तेजस्वी बैठेने वाला नहीं है. लड़ाई लड़ेगी और जनता का जो मिजाज हैं हम शुरू से कहते हैं बिहार चौंकने आने वाला रिजल्ट देगा. जनता का जो मिजाज था उसको हम लोगों ने जाना और 295 मिनिमम ‘इंडिया’ गठबंधन सीटें आएंगी.

एग्जिट पोल में एनडीए को मिल रहा है बढ़त

बता दें कि बिहार में लोकसभा की 40 सीटों के लिए अलग-अलग एग्जिट पोल एनडीए की बड़ी बढ़त के अनुमान की पुष्टि कर रहे हैं, लेकिन एनडीए के प्रदेश की सभी 40 सीटों पर जीत के दावे पर मुहर लगाते नहीं दिख रहे. सात चरणों मे चली लंबी चुनावी प्रक्रिया के बाद कई एजेंसियों ने एग्जिट पोल में एनडीए को बड़ी बढ़त दिखाई है.

वहीं, एबीपी न्यूज-सीवोटर एग्जिट पोल में एनडीए को 353-383 सीटें, ‘इंडिया’ गठबंधन को 152-182 सीटें और अन्य को 4-12 सीटें मिलने की संभावना है. एबीपी न्यूज-सीवोटर एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक बिहार में एनडीए को 52 फीसद, ‘इंडिया’ गठबंधन को 39 फीसद और अन्य को 9 फीसद वोट मिलने की संभावना है. एग्जिट पोल के अनुसार बिहार की 40 सीटों में से एनडीए को 34-38, ‘इंडिया’ गठबंधन को 3-5 और अन्य को 0 सीटें मिलती दिख रही हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं…………….

क्या प्रशांत किशोर बदल देंगे बांकीपुर विधानसभा सीट की सियासी कहानी?

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के तौर पर जन सुराज ने आधिकारिक तौर पर प्रशांत किशोर उर्फ पीके के नाम...

Next Post
राम कृपाल यादव पर फायरिंग मामले में पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपित गिरफ्तार

राम कृपाल यादव पर फायरिंग मामले में पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपित गिरफ्तार

बिहार में NDA को टक्कर देना महागठबंधन के लिए आसान नहीं दिखता …..

कुछ सीटों पर NDA भारी मुश्किल में, अगर समीकरण उल्टे बैठे तो लालू-राहुल का बंपर फायदा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend