ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजभवन पर सनसनीखेज आरोप लगाने वाले राजद समर्थक पर FIR

UB India News by UB India News
May 31, 2024
in अपराध, पटना, राजभवन
0
‘महामहिम’ के बदले अब ‘माननीय’ कहे जायेंगे राज्यपाल !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने सोशल मीडिया पोस्ट में दो ‘ईवीएम हैकर्स’ के पटना स्थित राजभवन में डेरा डालने का आरोप लगाने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस व्यक्ति ने खुद को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के आईटी प्रकोष्ठ का प्रभारी बताया है। साइबर अपराधों की जांच के लिए नोडल इकाई ईओयू ने बयान में कहा कि इस संबंध में राज्यपाल के प्रधान सचिव आर एल चोंग्थु से एक शिकायत प्राप्त हुई थी। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी ने एक दिन पहले सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह पोस्ट किया था।

राजद ने साधी चुप्पी

राजद ने इस घटनाक्रम पर चुप्पी साध रखी है, वहीं ‘एक्स’ पर ‘लालूवादी नितेश’ नाम और खुद को पार्टी के आईटी प्रकोष्ठ का प्रभारी बताने वाले आरोपी ने नए पोस्ट में आरोप लगाया कि प्राथमिकी ‘इस संदेह को और मजबूत करती है।’ ईओयू ने कहा कि वह आपत्तिजनक पोस्ट को हटाने के लिए कदम उठा रही है, इसके अलावा इस मामले में शामिल सभी लोगों का पता लगाने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन भी किया जा रहा है।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

क्या हुआ था?

जिस शख्स पर FIR दर्ज की गई है। उसने ये आरोप लगाया था कि राजभवन में ईवीएम हैकर्स को रखा गया है। खुद को लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का समर्थक और आईडी सेल का इंचार्ज बताने वाले इस शख्स ने इसके बाद भी पोस्ट किए। लेकिन अब इसके खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं…………….

क्या प्रशांत किशोर बदल देंगे बांकीपुर विधानसभा सीट की सियासी कहानी?

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के तौर पर जन सुराज ने आधिकारिक तौर पर प्रशांत किशोर उर्फ पीके के नाम...

Next Post
शिक्षा विभाग में बड़ा उथल-पुथल, लंबी छुट्टी पर जाएंगे केके पाठक!

शिक्षा विभाग में बड़ा उथल-पुथल, लंबी छुट्टी पर जाएंगे केके पाठक!

AK-47 और M-16 से सलमान खान को उड़ाने की थी साजिश!

AK-47 और M-16 से सलमान खान को उड़ाने की थी साजिश!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend