ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार गर्मी ने तोड़ा 55 साल का रिकॉर्ड, औरंगाबाद में 48 तो 11 जिलों में पारा 45 पार , हीटवेव से दरोगा-हवलदार समेत 9 की मौत

UB India News by UB India News
May 31, 2024
in पटना, स्वास्थ
0
बिहार गर्मी ने तोड़ा 55 साल का रिकॉर्ड, औरंगाबाद में 48 तो 11 जिलों में पारा 45 पार , हीटवेव से दरोगा-हवलदार समेत 9 की मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के गर्मी ने 55 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। औरंगाबाद का तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह बिहार का ऑल टाइम हाई है। इससे पहले 1970 में गया का पारा 47.1 डिग्री तक पहुंचा था, जो रिकॉर्ड था। कल राज्य के 16 जिले लू की चपेट में रहे।

गर्मी का प्रकोप 1 जून तक जारी रहेगा। गर्मी से बीते 24 घंटे में 6 जिले में 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक दरोगा और एक हवलदार भी शामिल हैं, जिनकी चुनाव में ड्यूटी लगी थी।

RELATED POSTS

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज औरंगाबाद, अरवल, पटना, भोजपुर, रोहतास, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, बक्सर और कैमूर सहित 14 जिलों में रात के तापमान और लू को लेकर भी अलर्ट जारी किया है।

खगड़िया, मुंगेर, जमुई, भागलपुर, बांका, सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को 24 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। इनमें 11 जिलों का पारा 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

बिहार में गर्मी से 9 लोगों की मौत

भोजपुर जिले में 3 लोगों की हीटवेव से जान चली गई। रोहतास में 2 लोगों की मौत हुई। इनमें जिले के डेहरी में लू की चपेट में आने से एक दरोगा की मौत हुई है। मृतक दरोगा देवनाथ राम भोजपुर जिले के निवासी थे। भागलपुर के नवगछिया थाना में पोस्टेड थे। फिलहाल चुनाव ड्यूटी के लिए डेहरी आए थे। वहीं जिले के करगहर बड़हरी बाजार में बुजुर्ग तेतरा देवी की जान चली गई।

अरवल में अरुणाचल प्रदेश पुलिस के हवलदार की गर्मी की वजह से मौत हो गई है। उसकी पहचान सारकुल जिला के गोम के रहने वाले नीकु डिसूजा के रूप में की गई है। चुनाव ड्यूटी के क्रम में वो बेतिया से अरवल आया था। 28 मई को फ्लैग मार्च के बाद तबीयत बिगड़ी थी। सदर अस्पताल में मौत हो गई।

गोपालगंज में भी नेपाल जा रहे एक पर्यटक ने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया और औरंगाबाद के आंजन के शिवनारायण सिंह के अरुण सिंह की मौत हो गई।

शेखपुरा के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत पांकपर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र की एक सहायिका की मौत हो गई है। मृतका की पहचान 52 वर्षीय अशोक रजक की पत्नी धनेश्वरी देवी के रूप में की गई। जो गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 20 में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर काम करती थी।

भोजपुर जिले में गर्मी से जिन 3 लोगों की मौत हुई है। उनमें जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी 80 वर्षीय चंद्रमा गिरी, गजराजगंज ओपी क्षेत्र के नवानगर गांव निवासी 60 वर्षीय गुप्ता नाथ शर्मा और बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव निवासी केशव प्रसाद सिंह का 30 वर्षीय पुत्र विपिन बिहारी सिंह हैं।

350 से अधिक बच्चे हुए बीमार

बुधवार को पटना, शेखपुरा, बेगूसराय, गया, नालंदा, नवादा समेत कई जिलों में 350 से अधिक बच्चे भीषण गर्मी और उमस के कारण बेहोश हो गए। पटना जिले में 41 से अधिक और शेखपुरा में 25 से अधिक छात्र-छात्राएं बेहोश हो गए।

नीतीश ने दिया स्कूलों को बंद करने का आदेश

बिहार के सरकारी स्कूलों में 15 अप्रैल से 15 मई तक गर्मी की छुट्टी थी। छुट्टी खत्म होने के बाद सुबह 6 से 12 बजे तक स्कूल संचालित हो रहे हैं। इस बार केके पाठक ने पूरे राज्य के लिए एक ही छुट्टी का कैलेंडर जारी किया था। हालांकि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्य सचिव को स्कूल बंद करने का निर्देश दिया। इस निर्देश के आलोक में मुख्य सचिव ने सभी सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया है। इसको लेकर बुधवार की शाम अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना के अनुसार, 30 मई से 8 जून तक स्कूल बंद रहेंगे।

फिर से नहीं माने केके पाठक

सीएम नीतीश के स्कूल बंद करने के आदेश में संशोधन किया गया है। मुख्य सचिव और केके पाठक के बीच बातचीत हुई है। केके पाठक ने सिर्फ शिक्षण कार्य बंद रखने पर सहमति जताई है। पाठक से बातचीत के बाद ही DM के नाम पत्र जारी हुआ है। शिक्षक पहले की तरह स्कूल आएंगे। रोज अधिकारी भी स्कूलों का इंस्पेक्शन करेंगे।

वीसी में केके पाठक ने सभी डीईओ को आदेश दिया है। सिर्फ बच्चों को 8 जून तक छुट्‌टी रहेगी। वहीं, शिक्षकों को छुट्टी नहीं मिलने पर आक्रोश बढ़ गया है। शिक्षकों का कहना है कि बच्चे नहीं तो फिर शिक्षकों को बुलाने की क्या जरूरत है। हीटवेव से क्या शिक्षक प्रभावित नहीं होंगे। सीएम से राहत देने की मांग। 

दिल्ली में हीटस्ट्रोक से बीमार शख्स को 107º बुखार, मौत:8 राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट, रोहतक में सबसे ज्यादा 48.8º तापमान

देश के 11 शहरों में बुधवार (29 मई) को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया। हरियाणा के रोहतक में सबसे ज्यादा 48.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। दिल्ली के रिज में 47.3 डिग्री तापमान रहा।

गुरुवार (30 मई) को दिल्ली में हीटस्ट्रोक से पहली मौत दर्ज की गई। 40 साल के एक व्यक्ति ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसे सोमवार (27 मई) की रात भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने बताया कि वह बिना कूलर या पंखे वाले कमरे में रह रहा था और उसे तेज बुखार था।

डॉक्टर के मुताबिक, मृतक के शरीर का तापमान 107 डिग्री फारेनहाइट पहुंच गया था, जो सामान्य से लगभग 10 डिग्री ज्यादा है। व्यक्ति बिहार के दरभंगा का रहने वाला था और दिल्ली में मजदूरी करता था।

दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर कल तापमान 45.2 डिग्री से 49.1 डिग्री के बीच रहा। दोपहर में IMD ने जानकारी दी थी कि दिल्ली के मुंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री पहुंच गया है। हालांकि, रात में बताया गया कि 52.3 डिग्री का डेटा गलत था।

8 राज्यों में आज हीटवेव का रेड अलर्ट
IMD के मुताबिक, आज पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, राजस्थान के कुछ हिस्सों, बिहार, झारखंड, ओडिशा में हीटवेव का रेड अलर्ट है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट है।

केरल पहुंचा मानसून, दिल्ली में 27 जून तक इसके आने की संभावना
दूसरी तरफ, मानसून आज केरल तट से टकरा चुका है। इसके अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम में 5 जून तक पहुंचने की संभावना है। दिल्ली में 27 जून तक मानसून पहुंच सकता है।

IMD ने 31 मई तक केरल में मानसून आने की संभावना जताई थी। हालांकि, यह पूर्वानुमान के एक दिन पहले ही आ गया। ​आमतौर पर यह केरल में 1 जून को प्रवेश करता है। इसके कुछ दिनों बाद उत्तर-पूर्व में आता है और 5 जून तक देश के अधिकांश हिस्से को कवर कर लेता है।

मानसून के जल्दी आने का कारण 26 मई को बंगाल में आया रेमल साइक्लोन का बताया जा रहा है, जो पिछले सप्ताह पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में आया था। इससे पहले 30 मई, 2017 को साइक्लोन मोरा के कारण मानसून समय से पहले आया था। 2023 में केरल में मानसून की एंट्री सात दिनों की देरी के बाद 8 जून को हुई थी।

गर्मी का असर

दिल्ली में पाइप से कार धोने पर 2000 रुपए फाइन: दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने दिल्ली जल बोर्ड के CEO को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि वे तुरंत दिल्ली भर में 200 टीमें तैनात करें, ताकि पाइप से कार धोने, पानी की टंकियों के ओवरफ्लो होने और निर्माण या व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए घरेलू जल आपूर्ति के उपयोग पर नकेल कसी जा सके।

आतिशी ने निर्देश दिया कि 30 मई को सुबह 8 बजे से टीमें तैनात की जाएंगी और पानी की बर्बादी करने वाले किसी भी व्यक्ति पर 2000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा और निर्माण स्थलों या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अवैध पानी के कनेक्शन को काट दिया जाएगा।

दिल्ली में मजदूरों को पेड लीव: दिल्ली में कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले मजदूरों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक पेड लीव दी गई है। दिल्ली के उपराज्यपाल ने निर्देश जारी किए हैं।

पानी की किल्लत: सेंट्रल वाटर कमीशन के मुताबिक, देश के 150 मुख्य जल स्रोतों में पिछले हफ्ते पानी का स्टॉक कम होकर सिर्फ 24 फीसदी रह गया, जिसके चलते कई राज्यों में पानी की किल्लत हुई और बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ।

बिजली की खपत बढ़ी: देश की बिजली की डिमांड बढ़कर 239.96 गीगावॉट हो गई है, जो इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में पावर डिमांड बढ़कर पिछले साल के ऑल टाइम हाई 243.27 GW को पार कर जाएगी।

देशभर से गर्मी की तस्वीरें…

बीकानेर में कूलर के आगे बैठे मोर और हिरण। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
बीकानेर में कूलर के आगे बैठे मोर और हिरण। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
बीकानेर में सिर को ढंककर निकलते लोग। यहां गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 47 डिग्री रहने का अनुमान है।
बीकानेर में सिर को ढंककर निकलते लोग। यहां गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 47 डिग्री रहने का अनुमान है।
अहमदाबाद में कनकड़िया लेक के पास सड़क पर रंग-बिरंगी छतरियां लगाई गई हैं। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया।
अहमदाबाद में कनकड़िया लेक के पास सड़क पर रंग-बिरंगी छतरियां लगाई गई हैं। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया।
अहमदाबाद में ठंडे पानी से मुंह धोता एक व्यक्ति। गुरुवार-शुक्रवार को भी यहां अधिकतम तामपान 43 डिग्री रहने का अनुमान है।
अहमदाबाद में ठंडे पानी से मुंह धोता एक व्यक्ति। गुरुवार-शुक्रवार को भी यहां अधिकतम तामपान 43 डिग्री रहने का अनुमान है।
रोहतक में घोड़े को पानी से नहलाता एक लड़का। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री रहा।
रोहतक में घोड़े को पानी से नहलाता एक लड़का। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री रहा।
रांची में पानी में नहाते बच्चे। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा। गुरुवार को भी इसके 40 से ज्यादा रहने का अनुमान है।
रांची में पानी में नहाते बच्चे। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा। गुरुवार को भी इसके 40 से ज्यादा रहने का अनुमान है।
बेगूसराय के एक अस्पताल में हीटस्ट्रोक का शिकार हुए बच्चों का इलाज चल रहा है। यहां बुधवार को 39 डिग्री तापमान रहा।
बेगूसराय के एक अस्पताल में हीटस्ट्रोक का शिकार हुए बच्चों का इलाज चल रहा है। यहां बुधवार को 39 डिग्री तापमान रहा।
नागपुर में सड़क के ऊपर ग्रीन शेड लगाया गया है। यहां बुधवार को 45 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
नागपुर में सड़क के ऊपर ग्रीन शेड लगाया गया है। यहां बुधवार को 45 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
नागपुर में ट्रांसफॉमर्स के पास कूलर लगाया गया है, ताकि गर्मी से आग न लगे। यहां गुरुवार को भी तापमान 44 डिग्री रह सकता है।
नागपुर में ट्रांसफॉमर्स के पास कूलर लगाया गया है, ताकि गर्मी से आग न लगे। यहां गुरुवार को भी तापमान 44 डिग्री रह सकता है।
मेरठ में गर्मी में सिर पर कपड़ा डालकर निकलती लड़कियां। यहां बुधवार को 41 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
मेरठ में गर्मी में सिर पर कपड़ा डालकर निकलती लड़कियां। यहां बुधवार को 41 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
आगरा में पूल पार्टी करते लोग। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया।
आगरा में पूल पार्टी करते लोग। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया।
नई दिल्ली में पानी में खेलता बंदर। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 49 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
नई दिल्ली में पानी में खेलता बंदर। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 49 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
नई दिल्ली में पंखे के सामने सोती बच्ची। यहां अगले दो दिन भी 48 से ज्यादा अधिकतम तापमान रहने का अनुमान है।
नई दिल्ली में पंखे के सामने सोती बच्ची। यहां अगले दो दिन भी 48 से ज्यादा अधिकतम तापमान रहने का अनुमान है।
जम्मू में सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया। यहां बुधवार को 44 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड दर्ज किया गया।
जम्मू में सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया। यहां बुधवार को 44 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड दर्ज किया गया।
भुवनेश्वर में होमगार्ड्स को गर्मी से बचने के लिए छतरी दी गई। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया।
भुवनेश्वर में होमगार्ड्स को गर्मी से बचने के लिए छतरी दी गई। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

Next Post
स्टॉक मार्केट क्रैश! सेंसेक्स 796 अंक टूटा, निवेशकों के 3 लाख करोड़ स्वाहा

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा फिसला

अग्निबाण सॉर्टेड को सफलतापूर्वक किया गया लॉन्च, इसरो ने स्टार्टअप कंपनी अग्निकुल कॉसमॉस को दी बधाई

अग्निबाण सॉर्टेड को सफलतापूर्वक किया गया लॉन्च, इसरो ने स्टार्टअप कंपनी अग्निकुल कॉसमॉस को दी बधाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend