ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अंतिम चरण में राहुल गांधी के बिहार दौरे पर भाजपा ने कसा तंज

UB India News by UB India News
May 28, 2024
in पटना, बिहार
0
अंतिम चरण में राहुल गांधी के बिहार दौरे पर भाजपा ने कसा तंज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सोमवार (27 मई) को बिहार के दौरे पर हैं. उनके आने को लेकर पूछे गए सवाल पर बीजेपी  ने कहा कि अच्छी बात है. बिहार आ रहे हैं अंतिम चरण में बिहार की याद आई है, लेकिन आप जानते हैं कि पूरे भारत और बिहार ने मन बना लिया है कि नरेंद्र मोदी को अगला प्रधानमंत्री बनाना है और स्वाभाविक है कि बिहार की 40 की 40 सीट हम लोगों ने देने का संकल्प लिया है और हम लोग इस पर से आगे बढ़ रहे हैं.

सम्राट चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने ही अपनी सरकार के कानून को फाड़ कर फेंक दिया था. जिसकी वजह से आज लालू यादव को जेल में रहने के लिए मजबूर कर रखा है. मैडम सोनिया जी तो लालू प्रसाद यादव जी को जेल में बंद नहीं करती, लेकिन राहुल गांधी के दबाव में लालू प्रसाद यादव जेल में बंद थे. वहीं, अग्निवीर मामले को लेकर उन्होंने कहा कि पुनर्विचार के लिए पहले ही कह दिया गया है.

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

राहुल गांझी और तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

वहीं, राजधानी पटना में डिप्टी सीएम ने राहुल गांधी के बिहार दौरा को लेकर कहा कि बिहार में इससे कुछ नहीं होना है, लेकिन यहां लालू प्रसाद यादव के परिवार जिस तरह से शोर मचा रहा है उससे स्पष्ट लगता है यह सारे लोग भ्रष्टाचारी हैं और भ्रष्टाचारियों के सरदार दिल्ली से आ रहे हैं जिनके नेतृत्व में पूरे देश में भ्रष्टाचार हो रहा है. कांग्रेस पार्टी ने पिछले 55 वर्षों में इस देश को लूटने का काम किया. जिस तरह अंग्रेजों ने लूटा उसी तरह कांग्रेस ने भी देश को 55 साल तक लूटने का काम किया है.

तारकिशोर प्रसाद ने साधा राहुल गांधी पर निशाना 

उन्होंने कहा कि हम लोग चार सौ पार की ओर अग्रसर हैं, इसलिए राहुल गांधी बिहार आए ना आए उसका कोई राजनीतिक लाभ उनको नहीं मिलने वाला है. वह इसलिए आ रहा है क्योंकि तुरंत उनको छुट्टी में जाना है और हमारे प्रधानमंत्री को 365 दिन काम करना है. बहुत मौलिक अंतर है, इसलिए इस पर कोई विशेष फर्क नहीं पड़ने वाला है ना बिहार के मतदाताओं पर पड़ने वाला है ना देश के राजनीति में पड़ने वाला है.

प्रधानमंत्री ने मनेर के लड्डू का जिक्र किया था, इस पर आरजेडी के बयान को लेकर तार किशोर प्रसाद ने कहा कि पहले आरजेडी के उम्मीदवार अपनी सीट की चिंता करें. पूरे हिंदुस्तान की बात वह करने लगते हैं, वह ऐसी पार्टी की उम्मीदवार हैं जिसने पिछले लोकसभा के चुनाव में एक सीट भी नहीं जीती थी और वह प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करती हैं. पूरे देश की राजनीति पर बात करते हैं पहले वह अपनी सीट बढ़ाने की चिंता करें.

‘अब वह लोग बयान में सुधार कर रहे हैं’

गुजरात के मुसलमानों को आरक्षण देने पर तेजस्वी ने लिस्ट जारी की है. इस पर तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि चुनाव के समय बहुत सारी चीज याद आने लगी. पूर्व में जिस तरह से मुसलमान को आरक्षण देने की बातें की और धीरे-धीरे जब परिस्थितियों पलटने लगीं तो अब वह लोग बयान में सुधार कर रहे हैं, लेकिन अब काफी देर हो चुकी है.

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post

पटना में आज 2 जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम योगी,भोजपुर में आरके सिंह के लिए वोट मांगेंगे

नालंदा में आज CM नीतीश करेंगे जनसभा,रोड शो के जरिए साधेंगे 4 विधानसभा

नालंदा में आज CM नीतीश करेंगे जनसभा,रोड शो के जरिए साधेंगे 4 विधानसभा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend