ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट, निवेशकों के 3 लाख करोड़ रुपये डूबे

मंगलवार सुबह तेजी के साथ खुले सेंसेक्स और निफ्टी दिन के कारोबार में सारी बढ़त गंवाकर गिरावट के साथ बंद हुए हैं.

UB India News by UB India News
May 29, 2024
in खास खबर, शेयर बाज़ार
0
स्टॉक मार्केट क्रैश! सेंसेक्स 796 अंक टूटा, निवेशकों के 3 लाख करोड़ स्वाहा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय स्टॉक मार्केट ने मंगलवार को दिन की शुरुआत बढ़त के साथ की थी. बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) 194.90 अंकों की बढ़त के साथ 75,585 के लेवल पर खुला था. उधर, एनएसई का निफ्टी (NIFTY) भी 44.70 अंकों की तेजी के साथ 22,977 के स्तर पर ओपन हुआ था. मगर, कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए हैं. सेंसेक्स 220.05 प्वॉइंट गिरकर 75,170.45 अंकों पर बंद हुआ. निफ्टी भी 41.05 अंक लुढ़ककर 22891.40 प्वॉइंट पर क्लोज हुआ. सेंसेक्स और निफ्टी लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए हैं.

निवेशकों के 3 लाख करोड़ रुपये डूबे 

बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप (Market Capitalisation) मंगलवार शाम को 417 लाख करोड़ रुपये रहा गया है. एक दिन पहले यह 420 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े पर था. मंगलवार को निवेशकों को लगभग 3 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी है.

RELATED POSTS

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

बीएसई-एनएसई पर ये रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

निफ्टी पर सबसे ज्यादा नुकसान में जाने वाले शेयर अडानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, कोल इंडिया, अडानी इंटरप्राइजेज और ओएनजीसी के रहे. मंगलवार को टॉप गेनर्स की लिस्ट में डिवीज लैबोरेट्रीज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी लाइफ, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और हीरो मोटो कॉर्प ने जगह बनाई है. उधर, सेंसेक्स पर हैटसन एग्रो, 3 एम इंडिया, गारवेयर फाइबर, हिन्दुस्तान आयल एक्सप्लोरेशन और प्रिज्म जॉनसन टॉप गेनर्स रहे और टॉप लूजर्स की लिस्ट में आईनॉक्स विंड, सोम डिस्टलरीज, एल्जी इक्विपमेंट्स, भारत डायनामिक्स और इंडियबुल्स का नाम आया है.

सेक्टोरल इंडेक्स का ये रहा हाल 

सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डाली जाए तो आयल एंड गैस, कैपिटल गुड्स, टेलीकॉम, पीएसयू बैंक, पावर एंड रियल्टी में गिरावट दर्ज की गई है. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स भी 0.5 फीसदी और स्मॉल कैप इंडेक्स लगभग 1 फीसदी नीचे गया है.

एक दिन पहले ही छुआ था ऑलटाइम हाई स्तर

सेंसेक्स-निफ्टी ने सोमवार को अपना ऑलटाइम हाई छू लिया था. बीएसई सेंसेक्स का ऐतिहासिक हाई 76,009.68 प्वॉइंट और एनएसई निफ्टी का ऑलटाइम हाई 23,110.80 प्वॉइंट का है. इसके बावजूद सोमवार शाम को भी शेयर मार्केट भारी बिकवाली के दबाव में गिरावट के साथ बंद हुए थे. लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) नतीजों के नजदीक आने के चलते एफपीआई का भारत से बाहर जाना लगातार जारी है. इसका असर स्टॉक मार्केट पर भी दिखाई दे रहा है. विशेषज्ञों का अनुमान है कि 4 जून को चुनाव नतीजे आने तक बाजार में ऐसा ही माहौल रहने की आशंका है.

सुबह शेयर बाजार के तेजी के 3 कारण

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इकोनॉमिक टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि 4 जून को, जैसे ही BJP रिकॉर्ड संख्या को छुएगी, शेयर बाजार भी नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच जाएगा।’ इस बयान का पॉजिटिव असर बाजार पर दिख रहा है।
  2. RBI बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024 के लिए सरकार को रिकॉर्ड 2,10,874 करोड़ रुपए के सरप्लस ट्रांसफर को मंजूरी दी है। पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में RBI ने सरकार को 87,416 करोड़ का सरप्लस ट्रांसफर किया था। यानी, ये पिछले साल से 1.23 लाख करोड़ रुपए ज्यादा है।
  3. विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) अप्रैल से बिकवाली कर रहे हैं, लेकिन LIC और म्यूचुअल फंड्स जैसी घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) की खरीदारी के चलते बाजार में तेजी है। मई में अब तक FII ने जहां 22,046 करोड़ रुपए के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की, वहीं DII ने 40,798 करोड़ की खरीदारी की।

कल ऑल टाइम हाई बनाकर गिरा था बाजार
इससे पहले कल यानी 27 मई को शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स ने 76,009 का हाई बनाया। वहीं, निफ्टी ने 23,110 का स्तर छुआ। हालांकि, आज बाजार ऊपरी स्तर से नीचे आकर मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 19 अंक की गिरावट के साथ 75,390 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में 24 अंक की गिरावट रही, ये 22,932 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल……..

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

by UB India News
July 4, 2026
0

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी 15 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना आ रहे हैं।...

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सिर्फ सीमा पर बंदूकें तानने से नहीं जीती जाती, बल्कि उन लोगों की पहचान तय करने...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

Next Post
ISIS के खिलाफ NIA का कड़ा एक्शन, तेलंगाना और तमिलनाडु के 30 स्थानों पर की छापेमारी

बिहार समेत देश के 6 राज्यों में NIA की रेड, गोपालगंज से माफिया गिरफ्तार, इस मामले में हुआ एक्शन

नालंदा में नीतीश के जादू की परीक्षा, सांसद कौशलेंद्र के सामने JNU के पूर्व छात्र नेता की चुनौती

नालंदा में नीतीश के जादू की परीक्षा, सांसद कौशलेंद्र के सामने JNU के पूर्व छात्र नेता की चुनौती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend