ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘स्वाति मालीवाल घर में घुसीं और फिर…

UB India News by UB India News
May 19, 2024
in अपराध, खास खबर, दिल्ली, महिला युग
0
‘स्वाति मालीवाल घर में घुसीं और फिर…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आम आदमी पार्टी में इन दिनों खूब घमासामन मचा हुआ है. AAP की राज्यसभा सांसद ने स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार पर कई गंभीर लगाए हैं. मालीवाल का आरोप है कि वह सीएम केजरीवाल के घर गई तो वहां बिभव ने उन्हें खूब मारा-पीटा. वहीं अब सीएम केजरीवाल के पीए बिभव कुमार ने स्वाति मालीवाल पर काउंटर केस कर दिया है. पुलिस को दी गई शिकायत में बिभव ने भी स्वाति मालीवाल पर इल्जामों की झड़ी लगा दी है.

सीएम केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस को ईमेल के जरिये शिकायत सौंपी है. इसमें बिभव ने खुद को बेकसूर बताया और कहा कि स्वाति मालिवाल का इरादा अरविंद केजरीवाल को नुकसान पहुंचाने का था.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

बिभव कुमार ने लगाए क्या-क्या इल्जाम

बिभव कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि मालीवाल ने एफआईआर में जो इल्जाम लगाए हैं, हकीकत उससे बेहद अलग है. बिभव ने कहा, ‘ स्वाति मालीवाल ने पहले तो सीएम आवास में जबरन घुसने की कोशिश की, फिर उन्हें गालियां दी, मारपीट की और झूठे केस में फंसाने की धमकी तक दी. बिभव कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि मालीवाल ने उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज करने और जेल भेजने की धमकी दी थी.

सीएम केजरीवाल के पीए ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने मालीवाल को सीएम आवास में दाखिल होने से रोका तो दिल्ली महिला आयोग की पूर्व प्रमुख ने उन्हें भद्दी गालियां दीं. बिभव कुमार ने अपनी शिकायत में पूरी घटना को सिलसिलेवार ढंग से बताया है. उन्होंने कहा कि मालीवाल जबरदस्ती सीएम आवास में घुसीं, हंगामा किया, उनके साथ बदतमीजी की और मारपीट की और अब उन्हें झूठा फंसाने की कोशिश कर रही हैं.

कब कैसे क्या हुआ? बिभव कुमार ने बताया
बिभव कुमार ने कहा, ‘सुबह करीब 8:40 बजे स्वाति मालीवाल सीएम आवास पर पहुंचीं… और अंदर आने की इजाजत मांगी. सुरक्षा अधिकारी ने उसकी पहचान के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने खुद को राज्यसभा सांसद बताया और सुरक्षा अधिकारियों से कहा कि उनके पास अपॉइंटमेंट है. सुरक्षा अधिकारी ने उनसे थोड़ा इंतजार करने को कहा ताकि वह अपॉइंटमेंट की जांच कर सके. जांच करने पर अधिकारी ने बताया कि रिकॉर्ड में ऐसी कोई अपॉइंटमेंट नहीं है और इसलिए वह अंदर नहीं जा सकतीं. हालांकि इसके बाद रोकने की तमाम कोशिशों के बाद वह जबरदस्ती अंगर घुस गईं.’

बिभव कुमार ने सिविल लाइन्स थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) को अपनी शिकायत में कहा, ‘उसने न केवल सीएम आवास की सुरक्षा में सेंध लगाई, हंगामा किया और शिकायतकर्ता (बिभव कुमार) पर हमला किया. वह अब शिकायतकर्ता को झूठा फंसाने की कोशिश कर रही हैं.’ सीएम केजरीवाल के पीएम ने कहा, ‘आपसे अनुरोध है कि मिस मालीवाल के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करें. चूंकि यह चुनाव का समय है, हो सकता है कि यह सब भाजपा के इशारे पर किया गया हो और इसलिए अनुरोध है कि उनके कॉल रिकॉर्ड, चैट और बीजेपी नेताओं के साथ बातचीत की भी जांच की जानी चाहिए.’

विभव कुमार ने मालीवाल की तरफ से एफआईआर दर्ज कराने के एक दिन बाद पुलिस को यह शिकायत दी है. वहीं मालीवाल का आरोप है कि 13 मई को मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास पर बिभव कुमार ने उन पर हमला किया और उनसे मारपीट की थी.

उधर दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मालीवाल के खिलाफ बिभव कुमार की शिकायत शुक्रवार शाम को मिली. उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर कहा, ‘हम पहले शिकायत की सच्चाई पता करेंगे और फिर स्वाति मालीवाल सांसद के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच करेंगे. उसके बाद कानून के अनुसार जरूरी कार्रवाई की जाएगी.’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

Next Post
पहली बार 66 हजार के पार निकला सेंसेक्स, ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड ,निफ्टी में भी जबरदस्त उछाल

आज शनिवार को एनएसई और बीएसई, दोनों इंडेक्स रहेंगे ओपन ,मार्केट में होगा कामकाज

हरियाणा में चलती बस में लगी आग से 10 श्रद्धालु जिंदा जले, 25 से ज्यादा झुलसे

हरियाणा में चलती बस में लगी आग से 10 श्रद्धालु जिंदा जले, 25 से ज्यादा झुलसे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend