ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी के नामांकन में शामिल नहीं हुए नीतीश कुमार, रद्द किए अपने सभी कार्यक्रम

UB India News by UB India News
May 15, 2024
in खास खबर, पटना, बिहार
0
अचानक जेडीयू कार्यालय पहुंचे सीएम नीतीश  …….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी सीट से नामांकन दाखिल करने वाले हैं। इस कार्यक्रम में भाजपा और एनडीए गठबंधन के तमाम दिग्गज नेता और मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि, नामांकन से कुछ ही देर पहले खबर आई है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पीएम मोदी के नामांकन में शामिल नहीं होंगे। आपको बता दें कि कुछ ही दिनों पहले नीतीश ने पीएम मोदी के साथ पटना में रोड शो किया था।

नीतीश की तबीयत ठीक नहीं

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत ठीक नहीं है, वह अस्वस्थ हैं। सीएम नीतीश कुमार ने आज मंगलवार का अपना सभी कार्यक्रम भी रद्द कर दिया है। यही कारण है कि वह वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन में भी शामिल नहीं होंगे।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

ऐसे में आज के सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया. चुनाव प्रचार या जनसभा करने वो नहीं जाएंगे. हालांकि सीएम नीतीश कुमार आज सुशील कुमार मोदी के आवास पर जाएंगे. दिल्ली से सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर आने के बाद वो अंतिम दर्शन करेंगे. श्रद्धांजलि देंगे.

नामांकन में ये लोग होंगे शामिल

पीएम मोदी के नामांकन में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत देश के करीब 12 मुख्यमंत्रियों के शामिल हो सकते हैं। इसमें भाजपा शासित और गठबंधन वाले राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। भाजपा नेताओं के मुताबिक नामांकन में उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा, हरियाणा के नायब सिंह सैनी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा शामिल होंगे। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी नामांकन में शामिल होंगे। वहीं एनडीए के प्रमुख घटक लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी, लोजपा प्रमुख चिराग पासवान, अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर आदि भी नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

Next Post
भाजपा के दबाव में हुई आश्रितों के लिए मुआवजे की घोषणाः मोदी

बिहार की राजनीति के एक अध्याय का अंत.............

राजकीय सम्मान के साथ होगा सुशील कुमार मोदी का अंतिम संस्कार…..

राजकीय सम्मान के साथ होगा सुशील कुमार मोदी का अंतिम संस्कार.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend