ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एस जयशंकर-अजीत डोभाल के बीच फंसे मोहम्मद मोइज्जू !

UB India News by UB India News
May 14, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
एस जयशंकर-अजीत डोभाल के बीच फंसे मोहम्मद मोइज्जू !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत से तनातनी के बीच मालदीव पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इंडिया अगर पर्यटन पर निर्भर रहने वाले इस द्वीप देश की मदद करने से हाथ खींच ले तो मालदीव डूब जाएगा. यह बड़ा दावा भारतीय सेना के रिटायर्ड मेजर गौरव आर्या ने किया है. उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा परिस्थितियों के हिसाब से राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू बुरी तरह फंस गए हैं.

‘दि चाणक्या डायलॉग्स’ (The Chanakya Dialogues) नाम के यूट्यूब चैनल पर मेजर गौरव आर्या (Major Gaurav Arya) ने जारी किए वीडियो में कहा- भारत में पहली बार किसी दूसरे देश के विदेश मंत्री के आने पर देश का इतना आक्रामक रूप देखने को मिला है. एस जयशंकर ने मूसा जमीर को एहसान गिनाए हैं और आमने-सामने बैठकर इसकी बेइज्जती की है. मालदीव में जो विकास हुआ है, वह भारत के पैसे से हुआ है.

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

“अब क्यों सूख रहा है मालदीव के राष्ट्रपति का गला?”

आर्मी से रिटायर्ड मेजर आगे बोले, “मोहम्मद मोइज्जू भारी बहुमत से जीते हैं. यानी पब्लिक ने वोट दिया होगा. आप इंडिया आउट का नारा दिया तो इंडिया आउट हो गया. अब आपका गला क्यों सूख रहा है? मालदीव जिस बहिष्कार के लिए रो रहा है, गा रहा है और एस जयशंकर के पैर पकड़ रहा है, इसमें भारत के पीएम नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री और सरकार क्या करेगी. बैन उन्होंने नहीं लगाया है. वह तो भारत की आम जनता ने किया है. ऐसे में बकवास करने वाले इनके मंत्री गधे हैं.”

जब तक चीन मदद को आएगा तब तक…: गौरव आर्या

गौरव आर्या के मुताबिक, मोहम्मद मोइज्जू को सबसे पहले टाइट करने की जरूरत है. मालदीव वाले कल अगर फंसेंगे (प्राकृतिक आपदा वगैरह) तब चीन जब तक मदद के लिए आएगा तब तक ये लोग निपट चुके होंगे. भारत से इन्होंने पंगा तो ले लिया मगर इंडिया हाथ पीछे कर ले तो मालदीव खत्म हो जाएगा. वे लोग डूब जाएंगे. मोहम्मद मोइज्जू को अभी यह नहीं पता कि उसने ‘पिता जी’ से पंगा ले लिया है.

एक्सपर्ट का दावा- मोहम्मद मोइज्जू के साथ बुरा होगा!

टीवी डिबेट्स में मिलिट्री से जुड़े मामलों पर एक्सपर्ट के तौर पर नजर आने वाले गौरव आर्या ने यह भी कहा- अगर नरेंद्र मोदी ने कह दिया कि एक तरफ से एस जयशंकर बैटिंग करेंगे और दूसरी तरफ से अजीत डोभाल बल्ला चलाएंगे और तब बीच में मोहम्मद मोइज्जू फंस जाए तब इनकी बुरी हालत हो जाएगी. यह बीच में फंस जाएंगे. आपके साथ बुरा होने वाला है. आप फंस गए हैं.

मूसा जमीर को एस जयशंकर ने दिखाया था आईना

गौरव आर्या की ओर से ये बातें तब कही गईं, जब नौ मई, 2024 को मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर भारत दौरे पर आए थे. एस जयशंकर ने इस दौरान एक बैठक के दौरान उन्हें याद दिलाया था कि वह मालदीव को आर्थिक मदद देने वाला एक अहम पड़ोसी देश है. भारत की ओर से फंड की जाने वाले कई प्रोजेक्ट्स की वजह से वहां के हजारों लोगों के जीवन में बेहतरी आई है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं, अरे नहीं पहनी है तो पहना देंगे.. मुजफ्फरपुर की रैली में बोले पीएम मोदी

पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं, अरे नहीं पहनी है तो पहना देंगे.. मुजफ्फरपुर की रैली में बोले पीएम मोदी

एक बजे तक दरभंगा में  33.13 %   हुए मतदान

एक बजे तक दरभंगा में 33.13 % हुए मतदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend