ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत में 7.82 फीसदी घटी हिंदू आबादी, मुस्लिम 43 प्रतिशत बढ़े, बीजेपी ने कांग्रेस को बताया जिम्मेदार

UB India News by UB India News
May 10, 2024
in खास खबर, संपादकीय, समाज
0
भारत में 7.82 फीसदी घटी हिंदू आबादी, मुस्लिम 43 प्रतिशत बढ़े, बीजेपी ने कांग्रेस को बताया जिम्मेदार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव के बीच एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है. दरअसल प्रधानमंत्री को सलाह देने वाली इकोनॉमी एडवायजरी काउंसिल (ESP-PM) ने एक अहम जानकारी और आंकड़े साझा किए हैं. इसके मुताबिक, भारत में बीते 65 वर्ष में हिंदुओं की आबादी में गिरावट दर्ज की गई है. ये गिरावट करीब 8 फीसदी तक दर्ज की गई है. यही नहीं इस रिपोर्ट में एक और आंकड़ा साझा किया गया है और वह मुस्लिम आबादी का आंकड़ा. रिपोर्ट की मानें तो इन्हीं 65 वर्षों में भारत में मुस्लिमों की आबादी में 43 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है.

तेजी से घट रही है हिंदुओं की आबादी

इकोनॉमिक एडवायजरी काउंसिल ने यह रिपोर्ट 1950 से 2015 के बीच यानी देश के 65 वर्षों में जनसंख्या पर बनाई है. इसी रिपोर्ट में यह साफ किया गया है कि बीते करीब 7 दशक में भारत में बहुसंख्यकों की ही आबादी 7.82 फीसदी घट गई है. इसे और आसान तरीके से समझें तो 1951 में भारत में हुई जनगणना में हिंदुओं की संख्या 84.10 फीसदी थी, लेकिन 65 साल बाद यह आंकड़ा 77.52 फीसदी ही रह गया है. यानी इसमें 7.82 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

मुस्लिमों की आबादी में ऐसे हो रहा इजाफा
एक तरफ भारत में बहुसंख्यक तेजी से कम हो रहे हैं तो दूसरी तरफ अल्पसंख्यक खास तौर पर मुस्लिमों की आबादी में बेतहाशा बढ़ोतरी देखने को मिली है. रिपोर्ट के मुताबिक 1951 की जनगणना में मुस्लिमों की संख्या 9.84 फीसद थी, जो वर्ष 2015 में बढ़कर 14.09 प्रतिशत हो गई है. यानी मुस्लिमों की जनसंख्या में पूरे 43.15 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

भारत में ईसाइयों का भी बढ़ा ग्राफ
भारत ने सिर्फ मुस्लिमों का बल्कि अल्पसंख्यक कहे जाने वाले ईसाइयों का ग्राफ भी बीते 65 वर्षों में बढ़ा है. 1950 में जहां भारत में ईसाइयों की जनसंख्या 2.24 प्रतिशत थी, वहीं 2015 यानी 6 दशक बाद यह आंकड़ा बढ़कर 2.36 प्रतिशत हो गया है. इस लिजाज से ईसाई भी भारत में करीब 5.38 प्रतिशत की दर से बढ़े हैं. मुस्लिमों के मुकाबले यह आंकड़ा भले ही कम है लेकिन भारत में अल्पसंख्यक अच्छे फल फूल रहे हैं.

भारत में ये अल्पसंख्यक समुदाय भी बढ़े
मुस्लिम और ईसाई ही नहीं भारत में अन्य अल्पसंख्यक समुदाय भी बीते 65 वर्षों में अच्छे से बढ़े हैं. इनमें तीसरे नंबर पर सिक्ख समुदाय है. सिक्ख समुदाय की बात करें तो 1950 में इनकी जनसंख्या 1.24 फीसदी थी, जबकि 65 वर्ष बाद यानी 2015 में यह आंकड़ा 1.85 प्रतिशत हो गया. 6 दशक में सिक्ख समुदाय की जनसंख्या में 6.58 फीसद का इजाफा देखने को मिला है. वहीं एक और अल्पसंख्य समुदाय बौद्ध धर्म की बात करें तो इनकी जनसंख्या भी 65 साल पहले भारत में 0.05 फीसदी थी, जो 2015 में बढ़कर 0.81 फीसदी पहुंच गई.
भारत में दो अन्य धर्मों की आबादी में भी गिरावट दर्ज की गई है, इनमें जैन और पारसी धर्म शामिल है. 1950 में पारसी समुदाय की हिस्सेदारी 0.3 प्रतिशत थी, जो 2015 यानी 65 वर्ष बाद 0.004 फीसदी रह गई है. यानी 85 परसेंट की गिरावट आई.

इस स्टडी का क्या है मकसद
इस स्टडी को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की ओर से किया गया है. इसकी अध्यक्षता डॉ. विवेक देबरॉय ने की है. जबकि इस टीम में संजीव सान्याल, डॉ. शमिका रवि सदस्य हैं. इसके अलावा इस टीम के अल्पकालीक सदस्यों में राकेश मोहन और डॉ. साजिद जेड चिनॉय का नाम शामिल है.

इस रिपोर्ट को डॉ. शमिका के नेतृत्व में अब्राहम जोश और अपूर्व कुमार मिश्रा ने तैयार किया है. इस रिपोर्ट के मकसद की बात करें तो इसके पीछे उद्देश्य आबादी का आर्थिक नीतियों पर असर को परखना है. आने वाले दिनों में भारत सरकार इसको लेकर अहम फैसले भी ले सकती है.

कितने देशों पर की गई जनसंख्या स्टडी
इस जनसंख्या स्टडी को सिर्फ भारत में नहीं बल्कि दुनिया के 167 देशों के आधार पर तैयार किया गया है. खास बात यह है कि इस स्टडी रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादातर देशों में बहुसंख्यक आबादी बीते दशकों में घटी है. हालांकि मुस्लिम बहुसंख्यक वाले देशों में ऐसा देखने को नहीं मिला है वहां पर बहुसंख्यक आबादी में इजाफा ही देखने को मिला है.

पाकिस्तान में 80 फीसदी हिंदू आबादी हुई कम 
पाकिस्तान की बात करें तो यहां पर 1950 में मुस्लिमों की संख्या 84 फीसदी थी. जो 2015 में बढ़कर 93 फीसदी हो गई. यानी पाकिस्तान में बहुसंख्यक मुस्लिमों की संख्या में 10 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है. वहीं पाकिस्तान में हिंदू आबादी की बात की जाए तो इसमें भी गिरावट दर्ज की गई है. 65 वर्ष पहले जहां पाकिस्तान में हिंदू 13 फीसदी थे, वहीं 2015 में इनकी संख्या घटकर सिर्फ 2 फीसदी रह गई है. यानी पाकिस्तान में हिंदुओं की संख्या में 80 फीसदी की गिरावट आई है.

हिंदुओं की आबादी नेपाल-बांग्लादेश में भी हुई कम
भारत और पाकिस्तान ही नहीं पड़ोसी देशों में भी हिंदुओं की आबादी में खासी गिरावट दर्ज की गई है. इसमें 1950 में बांग्लादेश जो पूर्वी पाकिस्तान कहलाता था उसमें हिंदुओं की संख्या 23 फीसदी थी, जो 2015 में घटकर 8 फीसदी रह गई. यानी हिंदू आबादी में यहां 66 फीसदी कमी देखने को मिली है.

वहीं नेपाल जो हिंदू राष्ट्र भी कहलाता है वहां भी हिंदुओं की जनसंख्या में गिरावट दर्ज की गई है. 1950 में यहां हिंदू आबादी की बात की जाए तो 84 प्रतिशत थी, जो 2015 यानी 65 वर्ष बाद घटकर 81 प्रतिशत रह गई. यानी नेपाल में भी हिंदू बहुसंख्यकों की तादद में 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

देशों में बहुसंख्यकों की तादात 
देश          बहुसंख्यकों का प्रतिशत घटा
म्यांमार   9.84
भारत             7.82
नेपाल  3.61
मालदीव 1.47
अफगानिस्तान 0.29
पाकिस्तान 3.75
श्रीलंका 5.25

गर्माई सियासत, बीजेपी ने कांग्रेस को बताया जिम्मेदार
भारत में हिंदू आबादी के घटने के बाद सियासी पारा भी हाई हो गया है. भारतीय जनता पार्टी ने इसके पीछे कांग्रेस की नीति को जिम्मेदार बताया है. बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा- ‘दशकों के कांग्रेस शासन ने हमारे साथ यही किया, उन्हें छोड़ दिया जाए तो हिंदुओं के लिए कोई देश नहीं होगा.’ दरअसल बीजेपी नेता ने अपने पोस्ट के साथ इस स्टडी पर प्रकाशित एक खबर भी साझा किया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
चारधाम यात्रा आज से शुरू…22 लाख से ज्यादा से भक्तों ने कराया रजिस्ट्रेशन, उधर, हरिद्वार में स्थिति खराब

चारधाम यात्रा आज से शुरू...22 लाख से ज्यादा से भक्तों ने कराया रजिस्ट्रेशन, उधर, हरिद्वार में स्थिति खराब

हम किसी को छेड़ते नहीं, लेकिन अगर कोई…’, महाराणा प्रताप जयंती पर पीएम मोदी का संदेश

हम किसी को छेड़ते नहीं, लेकिन अगर कोई...', महाराणा प्रताप जयंती पर पीएम मोदी का संदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend