ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चुनाव से पहले भर गया सरकार का खजाना, पहली बार 2.1 लाख करोड़ रुपये हुई GST से कमाई

UB India News by UB India News
May 2, 2024
in GST
0
अगस्त 2023 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी GST 1.59 लाख करोड़ रुपए
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में चुनाव का सीजन चल रहा है और इसी बीच सरकार के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. जनता ने चुनावों के दौरान सरकार का खजाना भर दिया है. आंकड़े बताते हैं कि पहली बार सरकार को इतनी रिकॉर्डतोड़ कमाई हुई है. वित्‍त मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि 7 साल में पहली बार जीएसटी वसूली 2 लाख करोड़ रुपये के पार गई है. अप्रैल, 2024 में कुल जीएसटी वसूली 2.1 लाख करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल अप्रैल के मुकाबले 12.4 फीसदी ज्‍यादा है. इसमें सबसे ज्‍यादा योगदान घरेलू लेनदेन का रहा है, जो पिछले साल के मुकाबले 13.4 फीसदी बढ़ गया. पिछले साल अप्रैल में सरकार को 1.87 लाख करोड़ रुपये की जीएसटी वसूली हुई थी.

वित्‍त मंत्रालय ने 1 मई को जारी नोटिफिकेशन में बताया कि रिफंड देने के बाद अप्रैल महीने की शुद्ध जीएसटी वसूली 1.92 लाख करोड़ रुपये रही है. यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 17.1 फीसदी ज्‍यादा है. साल 2017 में जबसे जीएसटी कानून लागू हुआ है, हर साल इसकी रकम बढ़ती जा रही है. 2017-18 में जहां औसत जीएसटी वसूली 1 लाख करोड़ रुपये से कम ही रहती थी. वहीं, कोरोनाकाल के बाद 2020-21 से यह लगातार बढ़ रहा है. वित्‍तवर्ष 2022-23 में तो जीएसटी वसूली औसतन 1.51 लाख करोड़ रुपये हर महीने रही है.

RELATED POSTS

जीएसटी में सुधार का दिखने लगा असर… 2 रुपये लीटर सस्ता हुआ दूध, घी-पनीर और आईसक्रीम के भी दाम घटे

जीएसटी रिफॉर्म से इकोनॉमी को होगा 20 लाख करोड़ का फायदा,टाटा, महिंद्रा, टोयोटा की कारें ₹3.5 लाख तक सस्ती हुईं ………..

मार्च से भी 18 फीसदी ज्‍यादा
चालू वित्‍तवर्ष 2024-25 के पहले महीने में ही जीएसटी वसूली 2 लाख करोड़ से ज्‍यादा पहुंच गई है. यह बीते मार्च महीने में हुई 1.78 लाख करोड़ से भी 17.81 फीसदी ज्‍यादा है. सबसे ज्‍यादा जीएसटी वसूली महाराष्‍ट्र से हुई है, जो इस साल अप्रैल में 37,671 करोड़ रुपये पहुंच गई है. यह पिछले साल के मुकाबले 13 फीसदी ज्‍यादा है.

कहां से हुई कितनी वसूली
कुल जीएसटी वूसली में से इस बार सेंट्रल जीएसटी का कलेक्‍शन 43,846 करोड़ रुपये, स्‍टेट जीएसटी 53,538 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी 99,623 करोड़ रुपये रहा. इसमें 37,826 करोड़ रुपये आयात किए गए वस्‍तुओं पर मिले हैं. इसके अलावा जीएसटी सेस के रूप में 13,260 करोड़ रुपये की और वसूली हुई है. वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर बताया कि जीएसटी कलेक्‍शन ने पहली बार 2 लाख करोड़ का लैंडमार्क तोड़ा है.

https://twitter.com/FinMinIndia/status/1785571951072936318?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1785571951072936318%7Ctwgr%5E249b52587e524b42d5d93ce1e845b1d8b4e972a5%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news18.com%2Fnews%2Fbusiness%2Fgst-collection-on-record-first-time-cross-rupee-2-lakh-crore-target-in-april-2024-8285231.html
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जीएसटी में सुधार का दिखने लगा असर… 2 रुपये लीटर सस्ता हुआ दूध, घी-पनीर और आईसक्रीम के भी दाम घटे

जीएसटी में सुधार का दिखने लगा असर… 2 रुपये लीटर सस्ता हुआ दूध, घी-पनीर और आईसक्रीम के भी दाम घटे

by UB India News
September 16, 2025
0

GST 2.0: सरकार के किए गए जीएसटी सुधारों का असर चीरजों की कीमतों पर दिखना शुरू हो गया है. अब आप...

जीएसटी रिफॉर्म से इकोनॉमी को होगा 20 लाख करोड़ का फायदा,टाटा, महिंद्रा, टोयोटा की कारें ₹3.5 लाख तक सस्ती हुईं ………..

by UB India News
September 8, 2025
0

जीएसटी रिफॉर्म हो चुका है. अब देश में आम लोगों के लिए सिर्फ दो ही जीएसटी स्लैब होंगी. पहली स्लैब...

GST काउंसिल की 53वीं बैठक के फैसले……

GST 2.0 से निकलेगी ट्रंप टैरिफ की हवा !

by UB India News
August 27, 2025
0

ग्लोबल लेवल पर ट्रंप टैरिफ फिलहाल चर्चा में बना हुआ है. हाल ही में अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर भारी...

मार्च में 1.60 लाख करोड़ रुपये से अधिक का जीएसटी कलेक्शन

GST 2.0: क्या राज्य सरकारें फंसा सकती है पेंच, कमाई पर पड़ सकती है चोट

by UB India News
August 21, 2025
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में दिवाली गिफ्ट में GST में बड़े रिफॉर्म का वादा किया...

अगस्त 2023 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी GST 1.59 लाख करोड़ रुपए

मई 2025 में GST कलेक्शन से हुई बंपर कमाई, सरकार की तिजोरी में आए 2.01 लाख करोड़

by UB India News
June 1, 2025
0

केंद्र सरकार ने मई 2025 के लिए वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रहण के आंकड़े जारी कर दिए हैं. सरकारी...

Next Post
जमीन के बदले नौकरी :CBI एक और सप्लीमेंट्री चार्जशीट करेगी दाखिल, कोर्ट से मांगा समय

CBI ने 10 राज्यों में 30 जगहों पर एक साथ छापेमारी की, ऐप के जरिए इंवेस्टमेंट स्कीम में धोखाधड़ी का मामला

कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के साइड इफेक्ट का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, जांच के लिए पैनल बनाने की मांग

कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के साइड इफेक्ट का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, जांच के लिए पैनल बनाने की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend