ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 की हालत गंभीर ,23 घायल

UB India News by UB India News
April 30, 2024
in दुर्घटना
0
छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 की हालत गंभीर ,23 घायल

RELATED POSTS

खामेनेई के शव को 4 महीनों से कैसे रखा हुआ है सुरक्षित?

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा के ग्राम कठिया मे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है जिसमें 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिसमें कई बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में 6 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें रायपुर के एम्स रेफर कर दिया गया है। बाकी घायलों का इलाज बेमेतरा और सिमगा के सीएचसी अस्पताल में चल रहा है। कहा जा रहा है कि यात्रियों से भरी पिकअप वैन ने सड़क पर खड़ी एक टाटा 407 गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वैन टाटा 407 में जा घुसी और इस एक्सीडेंट मे 10 लोगों की मौत हो गई। इस गाड़ी में 40 से 50 लोग सवार थे।

जानकारी के मुताबिक सभी लोग पिकअप वैन से समधिन भेंट कार्यक्रम में ग्राम तिरैया से गए थे और कार्यक्रम से वापस लौटने के दौरान ग्राम कठिया के पास ये हादसा हो गया। इस घटना मे चार बच्चे समेत 6 महिला-पुरुषों की मौत की खबर है। हादसे का शिकार हुई पिकअप वैन में एक ही परिवार के करीब 40 से 50 लोग बैठे थे। सभी लोग ग्राम पथरा के निवासी है और साहू समाज से हैं। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के विधायक दीपेश साहू भी मौक़े पर पहुचे जहां उन्होंने घटना में घायल सभी लोगों के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों को खास हिदायत दी है। घटना स्थल पर कलेक्टर एसपी सहित एसडीएम प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद हैं।

अबतक मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों के नाम हैं-

मधु साहू-पत्नी-दिलीप साहू, उम्र-35 वर्ष

ट्विंकल निषाद- पुत्री-भुलहू निषाद, उम्र-6 वर्ष

टिकेश निषाद-पुत्र-भुलहू निषाद, उम्र-6 वर्ष

खुशबू साहू-पुत्री-नरेश साहू, उम्र-7 वर्ष

अघनिया साहू-पत्नी-हगरू साहू, उम्र-60 वर्ष

जिला अस्पताल पहुंचे एसपी-कलेक्टर
घटना की जानकारी मिलते ही बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा, एसपी रामकृष्ण साहू और विधायक दीपेश साहू जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना और 4 गंभीर घायलों को रायपुर एम्स भेजा। इनमें से एक की हालत गंभीर है। उसके सिर पर चोटें है। जबकि अन्य 3 के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं।

ट्रक को टक्कर मारने के बाद पिकअप बुरी तरह डैमेज हो गई।
ट्रक को टक्कर मारने के बाद पिकअप बुरी तरह डैमेज हो गई।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका-इजराइल हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत ,ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक ………………

खामेनेई के शव को 4 महीनों से कैसे रखा हुआ है सुरक्षित?

by UB India News
July 2, 2026
0

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को 9 जुलाई को दफनाया जाएगा. उनकी मौत के 4 महीने से ज्यादा...

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

by UB India News
July 1, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के दीदारगंज क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महुली रोड स्थित करमलीचक में खाने...

वेनेजुएला में 2 भीषण भूकंपों में 100000 मौतों की आशंका, आपातकाल घोषित, दुनियाभर से मदद का ऐलान

वेनेजुएला में 2 भीषण भूकंपों में 100000 मौतों की आशंका, आपातकाल घोषित, दुनियाभर से मदद का ऐलान

by UB India News
June 26, 2026
0

वेनेजुएला में एक मिनट के अंदर दो बड़े भूकंप आए हैं। पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था, जबकि दूसरा 7.5...

लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों का जिम्मेदार कौन?

लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों का जिम्मेदार कौन?

by UB India News
June 24, 2026
0

लखनऊ में अलीगंज स्थित एक इमारत में आग लगने से 15 बच्चों की मौत हो गई. इस अग्निकांड के बाद...

नेपाल में बारिश और बिहार पर मंडराया बाढ़ का खतरा……….

नेपाल में बारिश और बिहार पर मंडराया बाढ़ का खतरा……….

by UB India News
June 24, 2026
0

नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण कोसी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है,...

Next Post
UP में राहुल-प्रियंका कहां से लड़ेंगे चुनाव? अमेठी-रायबरेली में प्रत्याशियों को लेकर मामला दिलचस्प

UP में राहुल-प्रियंका कहां से लड़ेंगे चुनाव? अमेठी-रायबरेली में प्रत्याशियों को लेकर मामला दिलचस्प

स्मृति ईरानी अमेठी से तो राजनाथ सिंह लखनऊ से करेंगे नामांकन

स्मृति ईरानी अमेठी से तो राजनाथ सिंह लखनऊ से करेंगे नामांकन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend