ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बांका में 11 बजे तक 18% वोटिंग…

UB India News by UB India News
April 27, 2024
in loakshbha 24, बांका, बिहार
0
बांका में 11 बजे तक 18% वोटिंग…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बांका लोकसभा में आज मतदान हो रहा है। सुबह 11 बजे तक 18 % वोटिंग हुई है। रजौन में मतदान केंद्र संख्या-106 पर 85 वर्षीय वृद्ध मतदाता सेबकी देवी ठेले से वोट देने पहुंची है। केंद्र पर पहुंचने के बाद महिला पुलिस ने बुजुर्ग मतदाता की मदद की और अंदर तक पहुंचाया है।

मतदान केंद्रों पर रोबोट लगाया गया है जो वोटर्स का हाथ जोड़कर स्वागत कर रहा है। वहीं बूथ नंबर 161 पर रोबोट महिलाओं को फूल देकर स्वागत कर रहा है। कतार में लगी कई महिलाओं ने बताया कि पहले मतदान फिर जलपान करेंगे। मतदाता बूथों पर पहुंच रहे हैं।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

लोगों का स्वागत कर रहा रोबोट।
लोगों का स्वागत कर रहा रोबोट।

पूर्व मंत्री सह भाजपा विधायक रामनारायण मंडल ने अपने गांव जीतारपुर में मतदान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत के इस लोकतंत्र के महापर्व में सभी को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।

रोबोट का किया जा रहा है इस्तेमाल।
रोबोट का किया जा रहा है इस्तेमाल।

भागलपुर के सुल्तानगंज विधानसभा को जोड़कर कुल 1903 मतदान केंद्रों पर 18 लाख 58 हजार 566 मताधिकार का प्रयोग किया जाएगा। जबकि बांका के 5 विधानसभा में 1551 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी। इसमें करीब 15 लाख मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

बांका में मतदान केंद्र पर पर्ची दिखाते मतदाता।
बांका में मतदान केंद्र पर पर्ची दिखाते मतदाता।

बांका, धोरैया, अमरपुर कटोरिया, बेलहर और भागलपुर के सुल्तानगंज विधानसभा में मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग कर अपने सरकार को चुनेंगे। जिले की सभी सीमाओं को अगले 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए 12 चेक पाइंट बनाए गए हैं। जहां आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

मतदाताओं की संख्या

हर विधानसभा में एक-एक आदर्श बूथ, एक-एक दिव्यांग बूथ, एक-एक महिला बूथ और पूरे जिले में एक युवा मतदान केंद्र बनाया गया है। शांतिपूर्ण वातावरण में लोकसभा चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। जहां पुरूष मतदाता 979126 और महिला मतदाताओं की संख्या 879412 और थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 28 है।

बांका लोकसभा सीट से NDA गठबंधन से गिरधारी यादव और इंडिया गठबंधन से जयप्रकाश नारायण यादव के बीच मुकाबला है। बांका लोकसभा सीट में 10 प्रत्याशियों के भाग का मतदाता फैसला करेंगे।

बांका लोकसभा चुनाव को लेकर आज 6 विधानसभा में मतदान किया जाएगा। इसमें बांका जिले में 1551 और भागलपुर के सुल्तानगंज के 362 मतदान केंद्र शामिल हैं। बांका 3,020 वर्ग किमी में पहले इस जिले की आबादी 2,034,763 से अधिक है। जिले में कुल 11 प्रखंड आते हैं। जबकि 2000 गांव की संख्या है। 2 नगर पालिका भी है।

सभी विधानसभा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

जिले के 1551 मतदान केंद्रों में से 793 मतदान केंद्र से लाइव प्रसारण की व्यवस्था है। पल-पल की जानकारी कंट्रोल रूम के माध्यम से अपडेट होती रहेगी। सभी विधानसभा के लिए स्पेशल हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

अमरपुर विधानसभा के लिए 06424-223402, धोरैया विधानसभा के लिए 06424-223404, बांका विधानसभा केलिए 06424-223403, कटोरिया विधानसभा के लिए 06424-223401 और बेलहर विधानसभा के लिए 06424-223407 नंबर जारी किया गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

Next Post
पूर्णिया में सुबह 11 बजे तक 24.62% मतदान

पूर्णिया में सुबह 11 बजे तक 24.62% मतदान

कांग्रेस ओबीसी-एससी-एसटी का हक छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है

कांग्रेस ओबीसी-एससी-एसटी का हक छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend