ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ओवैसी क्यों हो गए इतने गरम?

UB India News by UB India News
April 25, 2024
in किशनगंज, बिहार
0
ओवैसी क्यों हो गए इतने गरम?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हाल में मुसलमानों के खिलाफ की गई विवादास्पद टिप्पणी पर अपना रुख स्पष्ट करने की चुनौती दी। हैदराबाद के सांसद किशनगंज में एआईएमआईएम की बिहार इकाई के प्रमुख और विधायक अख्तरुल इमान के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। इमान किशनगंज सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं। ओवैसी ने कहा, ‘नीतीश कुमार को क्या हो गया है। उन्होंने नरेन्द्र मोदी के बयानों पर एक शब्द भी नहीं बोला। क्या वह गूंगे हो गए हैं। क्या उनके मुंह में दही जमा है।’

ओवैसी क्यों हो गए इतने गरम?

पीएम मोदी ने राजस्थान में अपनी हालिया चुनावी रैलियों में कांग्रेस के घोषणा पत्र का हवाला देते हुए दावा किया था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वह लोगों की संपत्ति को मुसलमानों में बांट देगी। मीडिया से बातचीत के दौरान ओवैसी ने चेतावनी दी, ‘मुसलमान देश का सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है। इनकी आबादी करीब 17 करोड़ है। नरेन्द्र मोदी उन्हें रुसवा (बदनाम) कर उनके खिलाफ नफरत फैला रहे हैं। वह 2002 से ऐसा कर रहे हैं। अगर देश में दोबारा दंगे होते हैं तो इसके लिए सीधे तौर पर मोदी जिम्मेदार होंगे।’

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही वॉशिंग मशीन- ओवैसी

अपने चुनावी भाषण में ओवैसी ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर वॉशिंग मशीन होने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘भ्रष्टाचार के दाग वाले किसी भी व्यक्ति को भाजपा के साथ जुड़ते ही क्लीन चिट मिल जाती है। इसी तरह, भाजपा में सबसे कट्टर सांप्रदायिक तत्व के कांग्रेस में प्रवेश पाते ही उन्हें धर्मनिरपेक्षता का प्रमाण पत्र मिल जाता है।’ हैदराबाद के सांसद ने मोदी के ‘घुसपैठिया’’ वाली टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा, ‘‘असली घुसपैठिये चीनी सैनिक हैं जो लद्दाख और अन्य स्थानों पर हमारे बहुत सारे क्षेत्र पर कब्जा कर रहे हैं। अगर प्रधानमंत्री में हिम्मत है तो उन्हें उन्हें बाहर निकालना चाहिए।’’

पीएम मोदी पर ओवैसी का तीखा हमला

ओवैसी ने कहा कि ‘मोदी के मन में अपने ही देश के मुसलमानों के प्रति इतनी नफरत है। लेकिन जब वह दुबई जाते हैं तो वहां के राष्ट्राध्यक्ष से गले मिलकर कहते हैं या ‘हबीबी’ (प्रिय)! जब वह सऊदी अरब के बादशाह से मिलते हैं तो वह उनका हाथ कसकर पकड़ लेते हैं और उन्हें जाने नहीं देते। देश के मुसलमानों ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने हिंदू भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। आरएसएस ने राष्ट्रीय आंदोलन में कोई भूमिका नहीं निभाई है।’

नीतीश पर भी लगाए आरोप

असददुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि ‘हकीकत यह है कि मुसलमानों में प्रजनन दर कम हो गई है। लेकिन भेदभाव के कारण, इस समुदाय में गरीबी की दर अधिक है और उच्च शिक्षा तक पहुंच अपेक्षाकृत कम है। मंगलसूत्र वाली टिप्पणी करने से पहले मोदी को इस बात पर पश्चाताप करना चाहिए कि उन्होंने कोविड महामारी के दौरान हमारी कई महिलाओं को विधवा बना दिया, जब उनकी सरकार की दोषपूर्ण नीतियों के कारण लाशें नदी के तल पर तैरती देखी गईं। दिल्ली में भी लोग ऑक्सीजन की कमी के कारण मर रहे थे ।’ किशनगंज में एआईएमआईएम उम्मीदवार अख्तरुल इमान का मुकाबला मौजूदा कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के प्रत्याशी मुजाहिद आलम से है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना...

Next Post
बीजेपी में शामिल हुए निराला , क्या करेंगी अब  मीसा भारती?

बीजेपी में शामिल हुए निराला , क्या करेंगी अब मीसा भारती?

मां ने कहा था कि वे पीएम मोदी का हाथ मजबूत करें, इसलिए वे बीजेपी में आए हैं……..

मां ने कहा था कि वे पीएम मोदी का हाथ मजबूत करें, इसलिए वे बीजेपी में आए हैं........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend