ADVERTISEMENT
Monday, August 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शरद पवार ने जारी किया घोषणा पत्र, नौकरी से लेकर महिला आरक्षण तक का किया एलान

UB India News by UB India News
April 25, 2024
in LOKSHBHA
0
शरद पवार ने जारी किया घोषणा पत्र, नौकरी से लेकर महिला आरक्षण तक का किया एलान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी- शरद चंद्र पवार (एनसीपी-एससीपी ) ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। घोषणापत्र में महिला सुरक्षा के लिए काम करने का वादा किया गया है। साथ में घोषणापत्र में एलपीजी सिलेंडर की कीमत कम करने का भी वादा किया गया है। बता दें, पार्टी ने अपने घोषणापत्र का नाम शपथ पत्र रखा है। इस बीच, शरद पवार ने अमित शाह के किसानों की आत्महत्या को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया।

मुद्दों को संसद में उठाएंगे
घोषणापत्र को जारी करते हुए एनसीपी-एससीपी नेता जयंत पाटिल ने कहा, ‘हम आज अपना घोषणापत्र जारी कर रहे हैं। घोषणापत्र में जो मुद्दे शामिल हैं, हमारे नेता इन मुद्दों को संसद में उठाएंगे। हमारा घोषणापत्र ‘शपथ पत्र’ है। महंगाई बढ़ रही है, किसान परेशान हैं और बेरोजगारी चरम पर है।’

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

10 सालों में एजेंसियों का दुरुपयोग
उन्होंने आगे कहा कि पिछले 10 सालों में एजेंसियों का दुरुपयोग और निजीकरण जैसे मुद्दे बढ़े हैं। इन सभी मुद्दों पर हम अपना रुख पहले ही जाहिर कर चुके हैं। हम एलपीजी गैस की कीमत, पेट्रोल और डीजल की कीमत कम करेंगे। अगर हम सत्ता में आए तो सरकारी नौकरियों में खाली जगहों को भरेंगे। हम महिला आरक्षण पर भी काम करेंगे। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कानून लाया जाएगा।’

अमित शाह पर शरद पवार का पलटवार
दरअसल, अमित शाह के कहा था कि शरद पवार के कृषि मंत्री रहते हुए कई किसानों ने खुद की जान दे दी थी, जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। इस पर शरद पवार ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में किसानों की आत्महत्याएं बढ़ी हैं। अमित शाह को पहले बताना चाहिए कि उन्होंने पिछले कुछ सालों में आत्महत्या रोकने के लिए क्या किया है।

वहीं, पीएम मोदी के बयान पर शरद पवार ने कहा, ‘लोग उम्मीद करते हैं कि देश का प्रधानमंत्री जाति, धर्म, भाषा आदि से परे सभी के लिए हो। एक भाषण में उन्होंने देश में अल्पसंख्यकों को लेकर अलग रुख अपनाने की कोशिश की। चुनाव प्रचार के दौरान हम उनके पक्ष को लोगों के बीच ले जाएंगे और लोगों को यह समझाने की कोशिश करेंगे कि उनके विचार से देश की एकता को ठेस पहुंच सकती है और इसकी निंदा की जानी चाहिए।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
पुलिस हिरासत में बीमा भारती के  दो लोग ,10 लाख कैश के साथ पुलिस ने पकड़ा

पुलिस हिरासत में बीमा भारती के दो लोग ,10 लाख कैश के साथ पुलिस ने पकड़ा

बिहार में दूसरे चरण के चुनाव में दिलचस्प है मुकाबला

बिहार में दूसरे चरण के चुनाव में दिलचस्प है मुकाबला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend