ADVERTISEMENT
Sunday, August 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

PM मोदी आज अलीगढ़ में करेंगे चुनावी जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सियाचिन दौरे

UB India News by UB India News
April 23, 2024
in loakshbha 24, केंद्रीय राजनीती
0
वो भारत के न्यूक्लियर वेपन खत्म करने की करते हैं बात… : INDIA अलायंस पर बरसे PM मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव के लिए रैलियों का दौर जारी है. 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान होना है. ऐसे में सत्ताधारी बीजेपी समेत सभी विपक्षी दल ताबड़तोड़ जनसभा और रैलियां कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश को साधने के लिए अलीगढ़ में जनसभा करेंगे. पीएम मोदी की ये जनसभा दूसरे चरण के मतदान के लिए बेहद अहम मानी जा रही है. क्योंकि अलीगढ़, बुलंदशहर, मथुरा, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद और मेरठ जैसी पश्चिमी यूपी की इन सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होना है. ऐसे में पीएम मोदी के साथ-साथ सीएम योगी भी मंच पर मौजूद रहेंगे. दूसरे चरण में 13 राज्यों की कुल 89 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होना है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सियाचिन के दौरे पर जाने वाले हैं. जहां वे दुनिया की सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित वार जोन में तैनात सैनिकों से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाएंगे. बता दें कि भारतीय सेना ने 40 साल पहले यानी अप्रैल 1984 में सियाचिन पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित किया था. उसके बाद से यहां भारतीय सेना का कब्जा है.

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी और विपक्ष के नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जमकर रैलियां कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (सोमवार) उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी के साथ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अलीगढ़ में होने वाली इस रैली में शामिल होंगे. इससे पहले सीएम योगी आगरा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.

RELATED POSTS

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

अलीगढ़ में होने वाली रैली का शेड्यूल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में होगी. पीएम मोदी दोपहर करीब दो बजे अलीगढ़ पहुंचेंगे. अलीगढ़ में होने वाली पीएम मोदी की रैली को लेकर बीजेपी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. वहीं प्रशासन ने पीएम मोदी की रैली के चलते शहर के यातायात को डायवर्ट किया है. अगर आप आज अलीगढ़ या उसके आसपास जाने वाले हैं तो आपको आज परेशानी हो सकती है. क्योंकि आज भारी वाहनों को  शहर के अंदर नहीं घुसने नहीं दिया जाएगा. ज्यादातर बड़े वाहनों को बाईपास से होकर गुजारा जाएगा.

पीएम मोदी के साथ मंच पर मौजूद होंगे सीएम योगी

अलीगढ़ की जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद होंगे. साथ ही वह मंच से संबोधन भी देंगे. इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आगरा के किरावली क्षेत्र में भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं दूसरी ओर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी रूहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली में आयोजित सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन में शामिल होंगे और यहां से अपना संबोधन देंगे.

आज उप मुख्यमंत्री मौर्य और पाठक की भी जनसभा

दूसरे चरण के मतदान से पहले बीजेपी जमकर रैलियां कर रही है. आज यानी सोमवार को सीएम योगी और पीएम मोदी के अलावा यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की भी रैलियां होंगे. जहां डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सीतापुर तो वहीं उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लखीमपुर खीरी और उन्नाव में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

इसके साथ ही राज्य के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह हरदोई और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति कानपुर में भाजपा के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलनों को संबोधित करेंगे. वहीं माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी अमरोहा, प्रदेश उपाध्यक्ष कान्ता मेरठ, पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिसौदिया बागपत और प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर में होने वाले अलग-अलग चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया मेरठ में अधिवक्ता सम्मेलन में शामिल होंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

by UB India News
August 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को बधाई दी। इस दौरान उनका मजाकिया...

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

Next Post
मणिपुर के 11 बूथ पर दोबारा मतदान, वोटिंग के लिए उमड़ी भीड़

मणिपुर के 11 बूथ पर दोबारा मतदान, वोटिंग के लिए उमड़ी भीड़

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 61,900 के पार, निफ्टी 18,300 की रिकॉर्ड हाई पर

शेयर बाजार तेजी पर खुला, सेंसेक्स करीब 600 अंक उछलकर 73600 के ऊपर निकला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend