ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पंजाब में बड़ी सियासी हलचल, जालंधर के सीनियर नेता तजिंदर बिट्टू ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा ,BJP में हुए शामिल

UB India News by UB India News
April 20, 2024
in LOKSHBHA
0
पंजाब में बड़ी सियासी हलचल, जालंधर के सीनियर नेता तजिंदर बिट्टू ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा ,BJP में हुए शामिल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले पंजाब में कांग्रेस को एक और चोट आई है. जालंधर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता तजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. वहीं पूर्व कांग्रेस नेता तजिंदर पाल सिंह बिट्टू भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में भाजपा में हुए शामिल. कांग्रेस के लिए यह झटका इसलिए बड़ा है क्योंकि तजिंदर सिंह बिट्टू के जालंधर के नेता ही नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी भी रहे हैं, जिस पद से उन्होंने 20 अप्रैल (शनिवार) को इस्तीफा दे दिया.

35 साल बाद भारी मन से ले रहा हूं फैसला- बिट्टू
सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफा की प्रति साझा करते हुए तजिंदर पाल सिंह बिट्टू ने लिखा कि वह 35 साल बाद भारी मन से कांग्रेस से रिजाइन कर रहे हैं. तजिंदर पाल सिंह बिट्टू ने नगर निगम शिमला के चुनाव में कांग्रेस की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. वह यहां नगर निगम शिमला के चुनाव प्रबंधन का काम भी देख रहे थे.

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

नगर निगम शिमला के चुनाव में कांग्रेस को कल 34 में से 24 सीटों पर प्रचंड जीत मिली. बाद में संजय दत्त की जगह उन्हें कांग्रेस ने हिमाचल का सह प्रभारी बनाया. अब बिट्टू ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है.

हिमाचल कांग्रेस के लिए भी बढ़ी परेशानी
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले तजिंदर पाल सिंह बिट्टू का सह प्रभारी के तौर पर इस्तीफा देना हिमाचल कांग्रेस को भी झटका देने वाला है. जहां इसे एक तरफ पंजाब कांग्रेस को झटका लगा है, तो वहीं हिमाचल कांग्रेस भी परेशानी में आ गई है. एक तो अब कांग्रेस के सामने नए सेहत प्रभारी की नियुक्ति की चुनौती आई है.

वहीं, विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी को भी अब हिमाचल कांग्रेस को घेरने का एक नया बहाना मिल गया है. हिमाचल कांग्रेस के नेताओं की नजर अब प्रभारी राजीव शुक्ला पर टिक गई है. यह देखना दिलचस्प रहने वाला है कि शुक्ला इस पूरे मामले को कैसे हैंडल करते हैं.

करीब 12 साल राजनीति से दूर हो गए थे बिट्टू
आपको बता दें कि तजिंदर सिंह बिट्टू करीब 12 साल तक राजनीति से दूर हो गए थे. साल 2017 में फिर वे राजनीति में वापस लौटे और कांग्रेस के लिए काम करना शुरू किया. तजिंदर सिंह बिट्टू जालंधर से पनसप चेयरमैन और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन के पद पर भी रह चुके है. लोकसभा चुनाव की वोटिंग से पहले उनका कांग्रेस छोड़ना कांग्रेस के लिए काफी नुकसानदेह साबित होगा. क्योंकि उनका जालंधर सहित कई सीटों पर प्रभाव देखा जाता है.

गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते है बिट्टू
तजिंदर सिंह बिट्टू आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते है. उनके साथ पंजाब और हिमाचल के भी कई कांग्रेस नेता मौजूद रह सकते है. जिसके बाद वे बीजेपी ज्वाइन कर सकते है.

ये नेता भी छोड़ चुके है कांग्रेस का साथ
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं में राज कुमार चब्बेवाल का नाम भी शामिल है. चब्बेवाल कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके है. इसके तीन बार के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू भी कांग्रेस को अलविदा कहकर बीजेपी का दामन थाम चुके है. कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी भी कांग्रेस का साथ छोड़ चुके है वे आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चुके है. वहीं पटियाला से कांग्रेस सांसद परनीत कौर भी बीजेपी में शामिल हो चुकी है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
डीडी न्यूज का लोगो केसरिया होने पर सियासी घमासान, विपक्ष ने घेरा

डीडी न्यूज का लोगो केसरिया होने पर सियासी घमासान, विपक्ष ने घेरा

कलीजियम का सीक्रेट…..

5 साल में 5 मिनट देश के लिए निकालें', CJI चंद्रचूड़ ने इस अंदाज में की वोट डालने की अपील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend