ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

5 साल में 5 मिनट देश के लिए निकालें’, CJI चंद्रचूड़ ने इस अंदाज में की वोट डालने की अपील

UB India News by UB India News
April 20, 2024
in LOKSHBHA
0
कलीजियम का सीक्रेट…..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले दौर का मतदान हो चुका है. अब 26 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए वोटिंग होगी. वोटिंग पर्सेंटेज बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग लगातार कोशिशें कर रहा है. इस बीच भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने देश के लोगों से आम चुनाव में मतदान करने की अपील की है.

उन्होंने कहा है कि यह संवैधानिक लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य है, इसलिए इस अवसर से न चूकें. 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग के ‘माई वोट माई वॉइस’ मिशन के लिए एक वीडियो संदेश में न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा, “हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नागरिक हैं. संविधान हमें नागरिक के रूप में अनेक अधिकार देता है, लेकिन इसके साथ ही यह भी अपेक्षा करता है कि हममें से प्रत्येक अपने उस कर्तव्य को निभाएं, जो हमसे जुड़े हैं और संवैधानिक लोकतंत्र में नागरिकता के सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्यों में से एक है वोट डालना.

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

‘मतदान करने का अवसर न चूकें’

डीवाई चंद्रचूड़ ने आगे कहा, “मैं आप सभी से अनुरोध करूंगा कि कृपया हमारी महान मातृभूमि के नागरिक के रूप में जिम्मेदारी से मतदान करने का यह अवसर न चूकें. हर पांच साल में पांच मिनट हमारे देश के लिए निकालें. यह करने योग्य है, है न? आइए गर्व के साथ मतदान करें. सीजेआई ने कहा, मेरा वोट, मेरी आवाज.”

#LokSabhaElections2024 | Chief Justice of India DY Chandrachud appeals to citizens to exercise their right to vote #LoktantraKaParv #DDCoversElections24 #ChunavKaParv #DeshKaGarv #IVoteForSure #LoktantraKaUtsav@ECISVEEP @SpokespersonECI pic.twitter.com/9lLd9mHBqI

— DD News (@DDNewslive) April 19, 2024

वकालत के दौरान भी नहीं चूके वोटिंग से

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने आगे कहा कि सरकार को चुनने में नागरिकों की सहभागी भूमिका होती है और इसलिए कहा जाता है कि यह सरकार लोगों की, लोगों की ओर से और लोगों के लिए चुनी गई सरकार है. उन्होंने पहली बार मतदाता बनने और मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र पर कतार में लगने के अपने उत्साह को याद किया. उन्होंने कहा, ”जब मैं वोट देता हूं तो उंगली पर लगने वाली स्याही देशभक्ति और राष्ट्र के साथ जुड़ाव की जबरदस्त भावना पैदा करती है…” सीजेआई ने कहा कि जब वह वकील थे और उन्हें काम के लिए इधर-उधर भागना पड़ता था, तब उन्होंने अपना वोट डालने का कर्तव्य कभी नहीं छोड़ा. 18वीं लोकसभा के 543 सदस्यों के चुनाव के लिए 19 अप्रैल से 1 जून 2024 तक लोकसभा चुनाव होंगे. चुनाव सात चरणों में होंगे और नतीजे 4 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व विधायक सहित कई नेता बीजेपी में शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व विधायक सहित कई नेता बीजेपी में शामिल

इतना ज्यादा बाल बच्चा पैदा…

इतना ज्यादा बाल बच्चा पैदा...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend