मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार (20 अप्रैल) को 12 राज्यों में हीटवेव (लू) चलेगी। इनमें बिहार, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, झारखंड, गुजरात और तमिलनाडु शामिल हैं। यहां हीटवेव की स्थिति 3 से 4 दिनों तक जारी रहेगी।
इन राज्यों के 17 शहरों में शुक्रवार को दिन का तापमान 43 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 17 राज्य में बारिश का अनुमान भी लगाया है। इनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक शामिल हैं।
21 अप्रैल: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने का अनुमान
- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है।
- ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
- पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में हीटवेव चलेगी।
- आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी में तेज गर्मी का पड़ेगी।
- असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश होगी।
- अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश का अनुमान है।
22 अप्रैल: पश्चिम बंगाल-ओडिशा में हीटवेव का अलर्ट
- ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, माहाराष्ट्र, असम में बिजली गिरने और धूलभरी आंधी का अनुमान है।
- अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश का अनुमान है।
- पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में हीटवेव चलेगी।
- केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी में तेज गर्मी का पड़ेगी।
23 अप्रैल: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में धूलभरी आंधी, बिहार में हीटवेव चलेगी
- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और तेलंगाना में धूलभरी आंधी चलेगी।
- हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और आंध्र प्रदेश में बिजली गिरने का अनुमान है।
- अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश होगी। नॉर्थ ईस्ट के अन्य राज्यों में भी बारिश हो सकती है।
- पश्चिम बंगाल और बिहार में हीटवेव चलेगी। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में तेज गर्मी का दौर जारी रहेगा।
बिहार के 13 जिलों में लू का यलो अलर्ट:पारा पहुंचा 43 डिग्री के करीब; 22 अप्रैल के बाद मिल सकती है राहत
बिहार के कई जिलों में आज भी मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के 13 जिलों में आज लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को शेखपुरा जिला सबसे गर्म राजा का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में 11 जिलों का तापमान 43 डिग्री के करीब पहुंच गया है।
राजस्थान से आ रही गर्म हवा के कारण बढ़ रही गर्मी
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया कि राजस्थान से आ रही उत्तरी-पश्चिमी शुष्क हवा, वायुमंडल में आर्द्रता की कमी और कड़ी धूप होने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। हवा 25 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही है। यह स्थिति तीन दिन से है। अगर हवा की यही रफ्तार और पहले से रहती तो तापमान 45 डिग्री तक पहुंच जाता।

आज इन जिलों में लू को लेकर अलर्ट
मौसम विभाग की और से आज प्रदेश के 13 जिलों में लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसमे बेगूसराय,गोपालगंज, सीवान, बक्सर, कैमूर, शेखपुरा, नवादा, औरंगाबाद, खगड़िया, रोहतास, गया, लखीसराय और जमुई शामिल है।

बिहार में दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा
मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बिहार में इन दिनों दो तरह का मौसम है। दक्षिण बिहार में तापमान बढ़ रहा है, वहीं सीमांचल और इससे सटे इलाके में नहीं। सीमांचल और इससे सटे इलाके में अधिकतम तापमान नहीं बढ़ने की वजह साइक्लोनिक सर्कुलेशन है।







