ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ईरान-इजराइल जंग का असर शेयर बाजार पर दिखेगा ! , संघर्ष से भारत अत्यंत चिंतित

इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष से अत्यंत चिंतित हैं" : भारत

UB India News by UB India News
April 15, 2024
in कारोबार, खास खबर
0
ईरान-इजराइल जंग का असर शेयर बाजार पर दिखेगा ! , संघर्ष से भारत अत्यंत चिंतित
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ईरान और इजराइल के बीच जंग शुरू हो गया है। ईरान ने इजराइल पर मिसाइलों की बौछार कर दी है। हमले के बाद इजराइली सेना भी पलटवार करने की तैयारी कर रही है। क्या इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखाई देगा। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लि.के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा  कि यह सप्ताह बाजार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। इसकी वजह यह है कि ईरान और इजराइल के बीच तनाव बढ़ने से वैश्विक शेयर बाजारों में घबराहटपूर्ण बिकवाली देखने को मिल सकती है। इसके अलावा बाजार की निगाह कच्चे तेल की कीमतों पर भी रहेगी, जो भू-राजनीतिक घटनाक्रमों से प्रभावित होती है।’’ एक्सपर्ट का कहना है कि इसका असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिल सकता है। यहां भी बिकवाली आ सकती है।

बुधवार को बाजार रहेंगे बंद

यह सप्ताह कम कारोबारी सत्रों का होगा। बुधवार को ‘रामनवमी’ पर बाजार में अवकाश रहेगा। भू-राजनीतिक घटनाक्रम, वृहद आर्थिक आंकड़े और कंपनियों के तिमाही नतीजे इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगे। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह इन्फोसिस, बजाज ऑटो और विप्रो की तिमाही नतीजे आने हैं जिनपर निवेशकों की निगाह रहेी। मीणा ने कहा कि वृहद आर्थिक मोर्चे पर चीन के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के आंकड़े, अमेरिका के खुदरा बिक्री के आंकड़े और अमेरिका में बॉन्ड पर प्रतिफल के अलावा डॉलर सूचकांक की दिशा बाजार के लिए महत्वपूर्ण रहेगी। सोमवार को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के शेयर पर सभी की निगाह रहेगी।

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

TCS के नतीजे पर आएगा रिएक्शन 

कंपनी ने शुक्रवार को अपनी जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की चौथी जनवरी-मार्च तिमाही में नौ प्रतिशत बढ़कर 12,434 करोड़ रुपये रहा है। हालांकि, विदेशी बाजारों में कंपनी को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। पूरे वित्त वर्ष में टाटा समूह की कंपनी का शुद्ध लाभ नौ प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 45,908 करोड़ रुपये रहा है। वहीं कंपनी की आमदनी 2,25,458 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,40,893 करोड़ रुपये हो गई है। मास्टर कैपिटल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह नंदा ने कहा, ‘‘बाजार का परिदृश्य प्रमुख वैश्विक और घरेलू आर्थिक आंकड़ों पर निर्भर करेगा। इस दौरान भारत का थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति का आंकड़ा आना है। साथ ही चीन का जीडीपी, अमेरिका का विनिर्माण उत्पादन के साथ बेरोजगारी दावों का आंकड़ा आना है।’’

खुदरा महंगाई घटने से माहौल सुधरेगा 

शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, खुदरा मुद्रास्फीति मार्च में घटकर पांच माह के निचले स्तर 4.85 प्रतिशत पर आ गई है। खाद्य वस्तुओं की कीमतों में नरमी से खुदरा मुद्रास्फीति कम हुई है। शुक्रवार को जारी आंकड़ों से पता चलता है कि खनन क्षेत्र के अच्छे प्रदर्शन के कारण फरवरी, 2024 में भारत की औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि चार महीने के उच्चतम स्तर 5.7 प्रतिशत पर पहुंच गई है। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘निवेशकों की निगाह कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजों और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर लगी है। इनसे बाजार को दिशा मिलेगी।’’

ग्लोबल फैक्टर कर रहे बाजार को प्रभावित 

मेहता इक्विटीज लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था हालांकि मजबूत बनी हुई है लेकिन वैश्विक मोर्चे पर नकारात्मक खबरें यदा-कदा भारतीय शेयर बाजारों की रफ्तार को रोकती रहती हैं।’’ शेयर बाजार ‘ईद-उल-फितर’ के मौके पर बृहस्पतिवार को बंद रहे थे। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 3.32 अंक की मामूली गिरावट में रहा। बुधवार को सेंसेक्स 75,038.15 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ था। वहीं मंगलवार को इसने अपना कारोबार के दौरान का सबसे ऊंचा 75,124.28 अंक का स्तर छुआ था।

इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष से अत्यंत चिंतित हैं” : भारत

भारत ने रविवार को कहा कि वह इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष को लेकर अत्यंत चिंतित है. भारत ने साथ ही तनाव कम किये जाने की अपील की. ईरान ने एक अप्रैल को दमिश्क में अपने वाणिज्य दूतावास पर संदिग्ध इजराइली हवाई हमले के जवाब में इजराइल पर सैंकड़ों ड्रोन और मिसाइल दागी हैं.

विदेश मंत्रालय ने कहा, “हम इजराइल और ईरान के बीच बढ़ती शत्रुता से गंभीर रूप से चिंतित हैं. इससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को खतरा है.” मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “हम तनाव को तत्काल कम किये जाने, संयम बरतने, हिंसा से परहेज किये जाने और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का आग्रह करते हैं.”

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत हालात पर करीब से नजर रखे हुए है. मंत्रालय ने कहा, “क्षेत्र में हमारे दूतावास भारतीय समुदाय के साथ संपर्क में हैं. यह जरूरी है कि क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता बनी रहे.”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
पटना के घाट हुए तैयार, छठ महापर्व का पहला अर्घ्य आज, अस्ताचलगामी सूर्य की होगी उपासना

पटना के घाट हुए तैयार, छठ महापर्व का पहला अर्घ्य आज, अस्ताचलगामी सूर्य की होगी उपासना

ईरान के साथ यमन, सीरिया और इराक के हमदर्दों ने भी किया इजरायल पर हमला

ईरान के साथ यमन, सीरिया और इराक के हमदर्दों ने भी किया इजरायल पर हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend