ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना के घाट हुए तैयार, छठ महापर्व का पहला अर्घ्य आज, अस्ताचलगामी सूर्य की होगी उपासना

UB India News by UB India News
April 15, 2024
in अध्यात्म, खास खबर, पटना
0
पटना के घाट हुए तैयार, छठ महापर्व का पहला अर्घ्य आज, अस्ताचलगामी सूर्य की होगी उपासना
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व चैती छठ का आज तीसरा दिन है. छठ व्रती आज सायंकालीन डूबते हुए भगवान भास्कर की पूजा करेंगे और अर्घ्य देंगे, वहीं कल यानी सोमवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चैती छठ का समापन होगा. छठ पूजा को लेकर पटना नगर निगम के द्वारा व्रतियों के लिए छठ घाटों को तैयार कर दिया है और पूरी तरह से बैरेकेटिंग के साथ इंतजाम किये गये हैं.

शनिवार की देर शाम तक जिला प्रसाशन ने घाटों का जायजा लिया. भीड़ को देखते हुए जिला प्रसाशन ने तैयारी की है और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था भी की है. साल में छठ दो बार मनाया जाता है. दूसरा छठ हिंदी महीने के कार्तिक माह में अक्टूबर-नवंबर महीने में होता है, लेकिन चैती छठ भी काफी व्रती करते हैं. पटना में चैती छठ को लेकर पटना सिटी के दीदारगंज से दानापुर तक के बीच करीब 108 घाटों का मुआयना किया गया है, इसमें से खतरनाक घाटों में हल्दी छपरा घाट, जनार्दन घाट, कोयला घाट, लोहरवा घाट और सीता घाट शामिल हैं जिन पर जाने के लिए मनाही है.

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

नासरीगंज, शिवा घाट, पाटलीपुल घाट, जेपी पूर्वी घाट, दीघा घाट, राजा पुरपुल घाट, बांसघाट, कलेक्ट्रेट-महेंद्रू घाट, कालीघाट, एनआइटी घाट, गायघाट सहित कंगनघाट गंगा घाट व्रतियों के लिए पूरी तरीके से तैयार हो चुके हैं. इन घाटों की बैरकेडिंग कर दी गई है. घाटों के पास वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है. दीघा, कलेक्ट्रेट और महेंद्रू घाट पर समतल पानी है. बालू वाले इन घाटों पर व्रतियों के ज्यादा संख्या में आने की संभावना को देखते हुए विशेष रूप से व्यवस्था की जा रही है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
ईरान के साथ यमन, सीरिया और इराक के हमदर्दों ने भी किया इजरायल पर हमला

ईरान के साथ यमन, सीरिया और इराक के हमदर्दों ने भी किया इजरायल पर हमला

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा आज पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अपना ‘संकल्प पत्र’ किया जारी

बीजेपी संकल्प पत्र :यूनिफॉर्म सिविल कोड, तीन करोड़ घर, पाइप से सस्ती रसोई गैस...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend